एक्सप्लोरर

Vishal Mega Mart IPO: पैसे तैयार रखें, आ गया सबसे धांसू रिटेल कंपनी के IPO खुलने की तारीख, जानें GMP और प्राइस बैंड!

Vishal Mega Mart IPO Opening Date: विशाल मेगा मार्ट आईपीओ का साइज 8000 करोड़ रुपये है और ऑफर फॉर सेल के तहत शेयर्स बेचे जायेंगे.

Vishal Mega Mart IPO: दिग्गज सुपरमार्ट कंपनी विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) के आईपीओ (Initial Public Offering) लॉन्चिंग की तारीख सामने आ गई है. कंपनी का आईपीओ 11 दिसंबर 2024 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 13 दिसंबर 2024 को क्लोज होगा. 10 दिसंबर को एंकर निवेशक आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे. विशाल मेगा मार्ट आईपीओ के जरिए 8000 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है. इस आईपीओ में सभी शेयर्स ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे जायेंगे यानि प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रहे हैं और कंपनी को आईपीओ के जरिए जुटाये जाने वाले पैसे में से कुछ नहीं मिलेगा.    

11-13 दिसंबर तक खुला रहेगा आईपीओ 

पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम बेस्ड विशाल मेगा मार्ट ने आरएचपी (Red Herring Prospectus) दाखिल किया है जिससे आईपीओ लॉन्च की तारीख सामने आई है. अपडेटेड ड्राफ्ट पेपर (UDRHP) के मुताबिक प्रस्तावित आईपीओ में प्रमोटर सामायत सर्विसेज एलएलपी (Samayat Services LLP) ऑफर फॉर सेल के जरिए हिस्सेदारी बेचने जा रही है. और इस आईपीओ में कोई नए शेयर्स जारी नहीं किये जा रहे हैं. सामायत सर्विसेज के पास विशाल मेगा मार्ट में 96.55 फीसदी स्टेक है. और आईपीओ के जरिए जो भी रकम जुटाये जा रहे हैं वो सामायत सर्विसेज को मिलेगा. 25 सितंबर, 2024 को शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी ने विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ को हरी झंडी दिखाई थी. कंपनी ने इसी साल जुलाई में सेबी के पास आईपीओ लाने के लिए आवेदन किया था. 

104-112 लाख करोड़ रुपये का होगा रिटेल मार्केट

विशाल मेगा मार्ट के स्टोर्स को खासतौर से मध्यम वर्ग  और लोअर-मिडिल-क्लास आय वाले कस्टमर्स के लिए माना जाता है. 30 जून 2024 तक कंपनी के देश भर 626 स्टोर्स हैं साथ ही कंपनी मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए ऑपरेट करती है. रेडसीयर के रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का रिटेल मार्केट का वैल्यू 2023 में 68.72 लाख करोड़ रुपये रहा है और 9 फीसदी के सालाना ग्रोथ के साथ उसके 2028 तक 104-112 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है. कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज, जेफ्फरीज इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया, मॉर्गन स्टैनली इंडिया कंपनी आईपीओ की बुक रनिंग लीड मैनेजर्स है.

ये भी पढ़ें 

सोना नहीं, 2022 में इस मल्टीबैगर ज्वेलरी स्टॉक में किया होता 10 लाख रुपये निवेश, बन जाते आप करोड़पति!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget