एक्सप्लोरर

Go Digit IPO: सामने आया इस इंश्योरेंस आईपीओ का प्राइस बैंड, विराट कोहली को होगी तगड़ी कमाई

Go Digit IPO: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के निवेश वाली कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का आईपीओ 15 मई को खुल रहा है.

Go Digit General Insurance IPO: इंश्योरेंस टेक स्टार्टअप कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का आईपीओ अगले हफ्ते निवेशकों के लिए खुल रहा है. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की निवेश वाली कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 2,615.65 करोड़ रुपये इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है. इस कंपनी ने आईपीओ के प्राइस बैंड को तय कर दिया है. हम आपको इसके डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की होगी तगड़ी कमाई

कंपनी द्वारा फाइल किए गए DRHP के मुताबिक विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के पास कंपनी के 2,66,667 इक्विटी शेयर हैं. विराट ने फरवरी 2020 में 2 करोड़ रुपये कंपनी में निवेश किए थे. ये शेयर उन्होंने 75 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से खरीदा था. वहीं अनुष्का शर्मा ने 50 लाख रुपये का निवेश करके 66,667 इक्विटी शेयर खरीदा था. दोनों ने कंपनी ने साल 2020 में इक्विटी खरीदी थी. कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 258 रुपये से 272 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है.

ऐसे में अगर ऊपर के प्राइस बैंड के हिसाब से विराट और अनुष्का को अपने निवेश पर 271 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिल सकता है. उन्हें 2.50 करोड़ रुपये के निवेश के बदले 9.25 करोड़ का रिटर्न मिल सकता है. दोनों ने उस समय 75 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से कंपनी ने निवेश किया था. दोनों इस आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी बेचने वाले हैं. कंपनी ने आईपीओ में 1125 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए हैं. वहीं ऑफर फॉर सेल के जरिए 1,489.65 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की जा रही है.

कब होगी शेयरों की लिस्टिंग?

आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 14 मई को खुल रहा है. वहीं खुदरा निवेशक इसमें 15 से 17 मई के बीच निवेश कर सकते हैं. कंपनी 21 मई 2024 को शेयरों का अलॉटमेंट निवेशकों को करेगी. असफल निवेशकों को 22 मई को पैसे लौटा दिए जाएंगे. डीमैट खाते में शेयरों को 22 मई को ट्रांसफर किया जाएगा. शेयरों की लिस्टिंग 23 मई को होगी. शेयरों की लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर होगी.

इस आईपीओ में खुदरा निवेशक 55 शेयरों का एक लॉट खरीद सकते हैं. वहीं अधिकतम 13 लॉट यानी 715 शेयरों पर बोली की सीमा तय की गई है. ऐसे इसमें खुदरा निवेशक 14,960 रुपये से लेकर 1,94,480 रुपये तक आईपीओ में लगा सकते हैं.

कंपनी क्या करती है?

गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस कंपनी में कनाडा के अरबपति कारोबारी प्रेम वत्स (Prem Watsa) के फेयरफैक्स ग्रुप (Fairfax Group) का पैसा लगा हुआ है. यह कंपनी ऑनलाइन हेल्थ, ट्रैवल, प्रॉपर्टी, मरीन, लायबिलिटी इंश्योरेंस जैसे बीमा प्रोडक्ट्स बेचती है. आईपीओ के जीएमपी की बात करें तो वह फिलहाल 70 रुपये यानी 25.74 फीसदी पर बना हुआ है. investorgain.com के मुताबिक लिस्टिंग तक यह स्थिति बनी रहती है तो शेयर 342 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

RBI Dividend: भर जाएगा सरकार का खजाना, इस वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक से मिलेंगे 1 लाख करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol- Diesel Price Today: 26 जुलाई को कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है भाव
Petrol- Diesel Price Today: 26 जुलाई को कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है भाव
भारत में महंगी क्यों हुई Diet Coke? जानिए क्या है इसकी वजह
भारत में महंगी क्यों हुई Diet Coke? जानिए क्या है इसकी वजह
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
अगस्त से लॉन्च होगा CKYC 2.0, क्या बैंकिंग होगी पहले से आसान?
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें
Pralhad Joshi Net Worth: कितनी है नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की नेटवर्थ, जानें

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget