एक्सप्लोरर

Pune Apartment: किसी बैंक के बाहर नहीं, पुणे में 2 करोड़ का अपार्टमेंट खरीदने के लिए लगी 8 घंटे की लंबी लाइन!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि पुणे में 2 करोड़ का अपार्टमेंट खरीदने के लिए आठ घंटे की लंबी कतार लगी है. 

पिछले कुछ सालों में रियल एस्टेट सेक्टर में तेज ग्रोथ हुई है. बड़े से लेकर छोटे शहरों में घरों की कीमत और रेंट में तेज उछाल हुई है. हालांकि घर खरीदारों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है. इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है. बताया जा रहा है कि यहां 1.5 करोड़ से ​​2 करोड़ रुपये का अपार्टमेंट खरीदने के लिए 8 घंटे तक लंबी लाइन लगी रही. 

वी​डियो महाराष्ट्र के पुणे का बताया जा रहा है. ट्वीट के मुताबिक, पुणे के मुख्य शहर से 15 किमी दूर स्थित वकाड इलाके में घर खरीदने के लिए लंबी लाइनें देखी गई. वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर शेयर किया गया है. इसमें लोगों की एक लंबी कतार एक इमारत के बाहर लगी थी, जो घर के अंदर जाने का इंतजार कर रहे हैं. 

वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने सवाल पूछते हुए लिखा कि क्या अन्य लोग घर खरीदने के लिए आठ घंटे तक इंतजार करने को तैयार होंगे? इसके बाद कई यूजर्स के कमेंट आए. कुछ ने कहा कि घर खरीदने के लिए इतना लंबा इंतजार वे नहीं करेंगे. वहीं कुछ लोगों ने घर खरीदने की बात से इनकार कर दिया. एक यूजर ने लिखा मुझे नहीं लगता कि वहां खड़े वाले लोगों के पास 1.5 करोड़ या 2 करोड़ हैं. उनमें से ज्यादातर बैंक का कारोबार अच्छा करने के लिए खड़े हैं. 

दूसरे यूजर ने लिखा कि इसपर विश्वास करना मुश्किल है. कुछ किराये के लोगों के साथ यह एक बिल्डर की मार्केटिंग स्टैटजी हो सकती है, लेकिन मैं गलत भी हो सकता हूं, क्योंकि iPhone लॉन्च के दिन भी ऐसी ही कतार देखी गई थी. तीसरे यूजर ने कहा कि यह पूरी तरह से भ्रामक है. ये सभी लोग इवेंट का इंतजार कर रहे चैनल पार्टनर हैं, वास्तविक खरीदार नहीं. बता दें कि एबीपी लाइव ने इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है. 

मुंबई में बढ़ी घर खरीदारों की संख्या

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई शहर में 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक नौ दिवसीय नवरात्रि अवधि के दौरान 4,594 प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन हुए हैं, जो साल-दर-साल 37.4 फीसदी की ग्रोथ है. अक्टूबर की शुरुआत में एक रिपोर्ट में गुड़गांव रियल एस्टेट कम्युनिटी गोल्फ कोर्स रोड पर डीएलएफ की ओर से द कैमेलियास में 10 हजार वर्ग फुट के अपार्टमेंट से जुड़े 100 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी गई थी. 

ये भी पढ़ें 

MS Dhoni: दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी को SBI ने बनाया ब्रांड एंबेसडर, निभाएंगे ये जिम्मेदारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget