एक्सप्लोरर

शेयर मार्केट में डेब्यू करेंगे प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विपुल शाह, IPO के जरिए पैसा कमाने की कर ली तैयारी

Share Market: प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विपुल शाह (Vipul Shah) की कंपनी सनशाइन पिक्चर्स (Sunshine Pictures) लिमिटेड ने आईपीओ के जरिए पैसे जुटाने का फैसला किया है और इसके लिए दस्तावेज दाखिल किए हैं.

Share Market: 'द केरल स्टोरी', 'नमस्ते लंदन' जैसी हिट फिल्म दर्शकों को देने वाले प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विपुल शाह (Vipul Shah) की प्रोडक्शन कंपनी सनशाइन पिक्चर्स (Sunshine Pictures) लिमिटेड ने आईपीओ के जरिए पैसे जुटाने का फैसला लिया है. इसके लिए कंपनी ने बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स जमा कराए हैं. ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के मुताबिक, IPO में कुल 83.75 लाख इक्विटी शेयर हैं. इनमें से 50 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू और प्रमोटरों द्वारा 33.75 लाख शेयरों की बिक्री (OFS) शामिल है. 

विपुल और शेफाली दोनों बेचेंगे अपने शेयर

बता दें कि विपुल अपने हिस्से के 23.69 लाख शेयर बेचेंगे, जबकि उनकी पत्नी व एक्ट्रेस शेफाली विपुल शाह (Shefali Vipul Shah) आईपीओ के OFS हिस्से के तहत 10.06 लाख शेयर बेचेंगी. कंपनी IPO के जरिए मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल जरूरतों के साथ सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी. इसके अलावा, आने वाले समय के लिए कंपनी के डेपलपमेंट और बेहतरी से इसके संचालन के लिए 94 करोड़ रुपये का आवंटन करेगी. 

इसके साथ ही साथ BSE और NSE पर कंपनी के इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग से ब्रांड ईमेज को मजबूती मिलने के साथ शेयर बाजार में इसके शेयरों की खरीद के लिए एक पब्लिक मार्केट भी तैयार होगा. सनशाइन पिक्चर्स एक जानी-मानी फिल्म निर्माण करती है, जो फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज भी बनाती है. कंपनी अब तक 10 कमर्शियल फिल्में, 2 वेब सीरीज, 2 टीवी सीरियल और 1 शॉर्ट कमर्शियल फिल्म बना चुकी हैं. 

इन बड़ी कंपनियों ने भी IPO  के जरिए कमाए पैसे

सनशाइन पिक्चर्स के अलावा अभी हाल ही में श्री लोटस डेवलपर्स एंड रियल्टी लिमिटेड ने भी आईपीओ के जरिए 792 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे. इस कंपनी में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), शाहरुख खान (Shahrukh Khan), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) जैसे बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों ने निवेश किया हुआ है.

इसके साथ ही साथ देश की पहली ड्रोन स्टार्ट-अप कंपनी ड्रोन आचार्य एरियल इनोवेशन ने भी आईपीओ (ipo) के जरिए पैसे कमाए हैं. कंपनी के प्रमुख इंवेस्टर्स में आमिर खान और रणबीर कपूर जैसे बॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं. इनकी ही तरह आजाद इंजीनियरिंग में सचिन तेंदुलकर ने पैसे लगाए हैं. सचिन ने मार्च 2023 में इश्यू खुलने से पहले आजाद इंजीनियरिंग में 114.10 रुपये की औसत कीमत पर 438,120 शेयर खरीदे. इससे कंपनी में 4.99 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी मिली. 

ये भी पढ़ें

Personal Loan: लोन चाहिए तो बेस्ट इंटरेस्ट रेट पर ये बैंक दे रहे हैं पसर्नल लोन, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
सिनेमा के जादूगर की अकूत दौलत, 'द ओडिसी' के डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नेटवर्थ जानिए
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Pure Petrol Rate: 168 रुपए प्रति लीटर होगा प्योर पेट्रोल का रेट, एथेनॉल विवाद के बीच खुद नितिन गडकरी ने बताया
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
Gold- Silver Price Today: आज सोना- चांदी खरीदें या करना होगा इंतजार, जानें 18 जुलाई को भाव सस्ता हुआ कि महंगा
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट
LPG Rate Today: आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर, जानें आपके शहर में एलपीजी का क्या है रेट

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget