एक्सप्लोरर

Paytm CEO: कैसे निवेशकों का भरोसा जीतेगी पेटीएम? विजय शेखर शर्मा पर टिकी सबकी नजर

Paytm Payments Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ हुई आरबीआई की कार्रवाई के चलते विजय शेखर शर्मा अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं. अब सभी जानना चाहते हैं कि कैसे वो निवेशकों का भरोसा जीतते हैं.

Paytm Payments Bank: भारत के स्टार्टअप किंग के रुतबे से नवाजे गए पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ हुई आरबीआई की कार्रवाई के चलते अपने सबसे नाजुक दौर से गुजर रहे हैं. कंपनी के शेयर धड़ाधड़ गिर रहे हैं. पेटीएम की मार्केट वैल्यू तेजी से घट रही है. इसके शेयरों पर 10 फीसदी की डेली लिमिट लगा दी गई है. अब मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के चलते स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. अब सबकी नजरें विजय शेखर शर्मा पर जाकर टिक गई हैं, जो शांति से चुनौती को स्वीकारते हुए फूंक-फूंक कर कदम उठा रहे हैं. उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती निवेशकों का भरोसा कायम करने और कंपनी के ऑपरेशंस सुचारू रखने की है.

आईपीओ ने दिया था पहला बड़ा झटका 

विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) को पहला झटका आईपीओ से लग गया था. आईपीओ के चलते कंपनी की मार्केट वैल्यू नीचे गई थी. पेटीएम का गोल्डन टाइम नोटबंदी के टाइम आया, जब यह कंपनी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म मार्केट की दिग्गज बन गई. मगर, पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) को पेटीएम एप की रीढ़ माना जाता था. इसमें विजय शेखर शर्मा की हिस्सेदारी 51 फीसदी है. ऐसे में विजय शेखर की मुसीबत का दायरा समझा जा सकता है. फिर भी उन्होंने इस समस्या को सिर्फ एक स्पीड बंप बताया और कहा कि अन्य बैंकों से वार्ता की जा रही है. पेटीएम एप बिना किसी समस्या के काम करता रहेगा.  

सॉफ्टबैंक समेत कई बड़े निवेशक हुए कंपनी से दूर 

फिलहाल वह चारों तरफ से संकट में फंसे हैं. पेटीएम का शेयर 487.2 रुपये पर आ गया है. इसकी 2021 की बाजार लिस्टिंग 1950 रुपये पर हुई थी. सॉफ्टबैंक ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है. अलीबाबा और वारेन बफेट के बर्कशायर हैथवे ने अपनी हिस्सेदारी बेच दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि विजय शेखर शर्मा को निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा.  

पेटीएम के पास लगभग 33 करोड़ वॉलेट अकाउंट

रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विजय शेखर शर्मा की कहानी फर्श से अर्श तक आने वाली है. उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर अलीगढ़ से आने वाले विजय शेखर ने एक बार कहा था कि उनके पास यात्रा करने के लिए पैसे नहीं रहते थे. खर्च चलाने के लिए वो घरों में इंटरनेट कनेक्शन लगाते थे. उन्होंने 2009 में मोबाइल रिचार्ज के लिए पेटीएम लॉन्च किया था. मगर, नोटबंदी ने उन्हें तरक्की के फास्ट ट्रैक पर डाल दिया. आज पेटीएम के पास लगभग 33 करोड़ वॉलेट अकाउंट हैं.

ये भी पढ़ें 

GST Fraud: 18000 करोड़ रुपये के जीएसटी सिंडिकेट दबोचे गए, 1700 केस दर्ज हुए, 98 लोग गिरफ्तार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget