एक्सप्लोरर

Vegetable Prices Up: टमाटर ही नहीं कई सब्जियों के दाम आसमान पर, आलू-प्याज-गोभी की महंगाई ने रुलाया

Vegetable Prices Up: देश में टमाटर की महंगाई लोगों को परेशान कर ही रही है पर अब कई राज्यों में सब्जियों के दामों के चढ़ते दाम ने रुलाना शुरू कर दिया है, जनता सोच में है कि आखिर कौन सी सब्जी खाई जाए.

Vegetable Prices Hike: टमाटर के बढ़ते हुए दाम कई दिनों से खबरों में हैं पर अब और सब्जियां भी महंगाई का झटका दे रही हैं. देश के कई राज्यों में आम से लेकर खास सब्जियों के दाम बेतहाशा महंगे हो चुके हैं और आम जनता को समझ नहीं आ रहा है कि इस महंगाई के करेंट को कैसे झेला जाए. कई राज्यों में रोजाना वाली सब्जियां भी इतने ज्यादा दामों पर मिल रही हैं कि लोगों के लिए खाना बनाना एक समस्या हो गया कि बनाएं तो कौनसी सब्जी- जो बजट को ना बिगाड़े.

पटना में सब्जियों के दाम आसमान पर

बिहार की राजधानी पटना में फूल गोभी और पत्ता गोभी जैसी सब्जियां 60 रुपये प्रति किलो के रेट पर मिल रही हैं. इतना ही नहीं अब पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्य भी सब्जियों के दामों में बढ़त को झेल रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक पटना में तो मई की शुरुआत से ही सब्जियों के दाम चढ़ रहे हैं. जहां सबसे ज्यादा उछाल टमाटर के रेट में आया है वहीं दूसरी सब्जियां भी महंगाई का करेंट दे रही हैं. फूलगोभी, पत्तागोभी से लेकर भिंडी जैसी सब्जियां के दाम लगभग दोगुने हो चुके हैं. मई में जो फूलगोभी 40 रुपये किलो थी जो अब 60 रुपये किलो पर है, पत्ता गोभी 30-40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो पर हैं. आलू और प्याज के दाम मई के 20 रुपये किलो से बढ़कर जुलाई में 30-35 रुपये किलो तक चढ़ चुके हैं.

पश्चिम बंगाल में भी सब्जियां महंगी

अन्य राज्य जिनमें सब्जियों-फलो के दाम चढ़ रहे हैं उनमें पश्चिम बंगाल का भी नाम है. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल में सब्जियों के दाम 30-35 फीसदी तक उछल चुके हैं. एक हफ्ते पहले जो हरी मिर्चें 150 रुपये प्रति किलो पर थीं वो अब सीधा 300-350 रुपये प्रति किलो के रेट पर हैं. वहीं टमाटर तो 130-150 रुपये प्रति किलो की रेंज में बिक ही रहा है.

ओडिशा में भी बुरा हाल

ओडिशा में पिछले 15 दिनों में सब्जियों के दाम जोरदार तरीके से उछल गए हैं. टमाटर के रेट 140-160 रुपये किलो के बीच हैं तो हरी मिर्च के रेट 200 रुपये प्रति किलो पर हैं. अदरक तो और महंगा हो गया है और 300 रुपये किलो पर है.

दिल्ली में जनता परेशान

दिल्ली में सफल स्टोर तक में टमाटर के दाम 129 रुपये प्रति किलो पर हैं और यहां जनता ने इस सब्जी की खरीदारी कम कर दी है.

उत्तर प्रदेश का क्या है हाल

इसी तरह से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में टमाटर के रेट 150 रुपये प्रति किलो तक चढ़ चुके हैं. टमाटर के दामों की बढ़ती महंगाई से परेशान लोगों की सरकार से अपील है कि इस मामले में कुछ किया जाना चाहिए जिससे आम जनता को राहत मिल सके और वो कम से कम रोजाना के खाने की व्यवस्था तो सही दामों पर कर सके.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate: सोना आज मामूली तेजी पर तो चांदी में दिख रही गिरावट, जानिए गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार
7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे
Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा
Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget