एक्सप्लोरर

Vegetable Supplies: इस साल मसाले, आलू, टमाटर, मिर्च का उत्पादन कम रहने का अनुमान, जानें आप पर कैसा आएगा असर

Vegetable and Spices Supply: मसालों में अजवाइन, इलायची, दालचीनी, धनिया, जीरा, जायफल और काली मिर्च का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में कम रहने का अनुमान है.

Vegetable snd Spices Supply: इस साल देश में कई महत्वपूर्ण मसालों, आलू, टमाटर और लाल और हरी मिर्च दोनों का उत्पादन 2020-21 की तुलना में 2021-22 में कम रहने का अनुमान है. बागवानी फसल और क्षेत्र के आंकड़ों के दूसरे अग्रिम अनुमान से पता चलता है कि फलों, सब्जियों और शहद के उत्पादन में सामान्य वृद्धि की उम्मीद है, जबकि मसाले, फूल, सुगंधित और औषधीय पौधों और रोपण फसलों के उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में कमी होगी.

प्याज-आलू, टमाटर का कम रहेगा प्रोडक्शन
डेटा के मुताबिक, 2020-21 में 26.64 मीट्रिक टन के मुकाबले प्याज का उत्पादन 31.70 मीट्रिक टन होने का अनुमान है. 2020-21 में 56.17 मीट्रिक टन की तुलना में आलू का उत्पादन 53.58 मीट्रिक टन होने की उम्मीद है, जबकि 2020-21 में 21.18 मीट्रिक टन की तुलना में टमाटर का उत्पादन 20.34 मीट्रिक टन होने की उम्मीद है.

हरी मिर्च का कम होगा प्रोडक्शन
हरी मिर्च के लिए, यह पिछले साल 4.3 मीट्रिक टन की तुलना में इस वर्ष 4.2 मीट्रिक टन होने की उम्मीद है, जबकि लाल मिर्च (सूखे) का उत्पादन पिछले वर्ष 1.8 मीट्रिक टन के मुकाबले 2 मीट्रिक टन होने की उम्मीद है.

क्या लोगों पर आएगा असर
आलू और प्याज व्यापारी संघ के प्रमुख राजेंद्र शर्मा ने इस सवाल पर कि क्या इन अनुमानों का बाजार कीमतों पर असर पड़ेगा, कहा, "ये मार्च 2022 तक के आंकड़े हैं जो सरकार अभी जारी कर रही है. लोगों ने मार्च तक उपज का उपभोग कर लिया है. बाजार में अब हमारे पास जो कुछ भी है वह अप्रैल, मई और जून का है, इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए." राजेंद्र शर्मा दिल्ली के फेडरेशन ऑफ फ्रूट एंड वेजिटेबल ट्रेड एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भी हैं और उन्होंने ये यह भी कहा कि बाजार में मौजूदा उपज अक्टूबर तक उपयोग में रहेगी, क्योंकि बारिश के महीने इनमें से किसी से भी ज्यादा कुछ नहीं लाते हैं.

फलो-सब्जियों का कुल उत्पादन क्या रहेगा
कुल मिलाकर, फलों का उत्पादन 2020-21 में 102.48 मीट्रिक टन की तुलना में 107.10 मीट्रिक टन होने का अनुमान है, जबकि सब्जियों का उत्पादन 2020-21 में 200.45 मीट्रिक टन की तुलना में 204.61 मीट्रिक टन होने का अनुमान है.

मसालों का कम होगा उत्पादन
मसालों में अजवाइन, इलायची, दालचीनी, धनिया, जीरा, जायफल और काली मिर्च का उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में कम रहने का अनुमान है. कृषि विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि सभी प्रमुख वृक्षारोपण फसलों - सुपारी, काजू और नारियल का उत्पादन भी पिछले वर्ष की तुलना में कम होने का अनुमान है.

कुल बागवानी उत्पादन में आएगी तेजी
हालांकि, कृषि और किसान कल्याण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2021-22 में कुल बागवानी उत्पादन 341.63 मिलियन टन (एमटी) होने का अनुमान है, जो 2020-21 के उत्पादन में लगभग 7.03 मीट्रिक टन या 2.10 फीसदी की वृद्धि है.

ये भी पढ़ें

Recession Fear: दुनिया में संभावित मंदी के लिए कितनी पुख्ता है सरकारों की तैयारी, कैसे रहें आप Ready-समझें

Fund Ka Funda: बच्चे के जन्म पर कैसे करें निवेश, किन विकल्पों में रहेगा पैसा सेफ, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
6.5 करोड़ का Lamborghini वाला घर, 3 महीने में अमीरों ने सब खरीद लिए
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
बैंक अकाउंट में सालों से नहीं हुआ कोई ट्रांजैक्शन, क्या डूब जाएगा आपका पैसा?
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए
8th Pay Commission: सभी फिटमेंट फैक्टर पर वेतन का गणित समझिए

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget