एक्सप्लोरर

Roti Rice Rate Index: सस्ती हो गई आपकी थाली, टमाटर की नरम कीमतों से वेज और नॉन वेज खाने वालों को मिला सुकून 

Crisil Report: क्रिसिल के रोटी राइस रेट इंडेक्स के अनुसार, वेज थाली की कीमत अगस्त में घटकर 31.2 रुपये और नॉन वेज थाली 59.3 रुपये की रह गई है.

Crisil Report: महंगाई के मोर्चे पर आपके लिए राहत भरी खबर है. वेज और नॉन वेज थाली की कीमत अब सस्ती हो गई है. क्रिसिल (Crisil) की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त के महीने में टमाटर की नरम कीमतों ने न सिर्फ वेज बल्कि नॉन वेज थाली को भी सस्ता कर दिया है. सालाना आधार पर वेज थाली लगभग 8 फीसदी कर नॉन वेज थाली के रेट में 12 फीसदी की गिरावट आई है. जून के मुकाबले जुलाई में शाकाहारी भोजन की थाली 11 फीसदी महंगी हुई थी और नॉन वेज थाली में भी 6 फीसदी का उछाल आया था. टमाटर की बढ़ी हुई कीमत ने जुलाई में लोगों को परेशान कर दिया था. 

वेज थाली 31.2 रुपये और नॉन वेज थाली 59.3 रुपये की हुई 

क्रिसिल रिपोर्ट के अनुसार, वेज थाली (Vegetable Thali) की कीमत अगस्त में 31.2 रुपये रह गई है. यह अगस्त, 2023 में 34 रुपये थी. नॉन वेज थाली (Non Veg Thali) अगस्त में 59.3 रुपये की रह गई है, जो कि एक साल पहले 67.5 रुपये की थी. क्रिसिल मार्केट इंटेलीजेंस एंड एनालसिस के रोटी राइस रेट इंडेक्स (Roti Rice Rate Index) के अनुसार, वेज थाली जुलाई में 32.6 रुपये और जून में 29.4 रुपये प्रति प्लेट थी. नॉन वेज थाली की कीमत भी 61.4 रुपये रही थी. इसका रेट जून 58 रुपये था. नॉन-वेज थाली में दाल की जगह चिकेन को शामिल किया जाता है. 

टमाटर, खाद्य तेल और मसालों के दाम हुए कम

क्रिसिल मार्केट इंटेलीजेंस एंड एनालसिस के रोटी राइस रेट इंडेक्स के अनुसार अगस्त, 2024 में टमाटर, खाद्य तेल और मसालों के दाम कम हुए हैं. इसके पेट्रोल-डीजल के कम दाम और मुर्गा, मटन एवं मछली के सस्ते रेट के चलते लोगों को राहत मिली है. वेज थाली की कीमत में 14 फीसदी योगदान टमाटर का होता है. अगस्त में टमाटर की कीमत 50 रुपये किलो हो गई है. एक साल पहले यही कीमत 102 रुपये थी. जुलाई, 2024 में टमाटर की कीमत 66 रुपये और जून में 42 रुपये प्रति किलो थीं. वेज थाली में सब्जियों में प्याज, टमाटर और आलू के अलावा चावल, दाल, दही और सलाद को शामिल किया जाता है. 

आलू और प्याज की कीमतों में आ रही तेजी 

एलपीजी सिलिंडर की सस्ती कीमतें से जनता को राहत है. खाद्य तेल की कीमतों में लगभग 6 फीसदी, मिर्च 30 फीसदी और जीरा 58 फीसदी सस्ता हुआ है. मुर्गा, मटन एवं मछली के रेट में भी 13 फीसदी की गिरावट आई है. नॉन वेज थाली की कीमत में 50 फीसदी योगदान इन्हीं चीजों का होता है. जुलाई के मुकाबले वेज थाली 4 फीसदी और नॉन वेज थाली 3 फीसदी सस्ती हुई है. हालांकि, आलू और प्याज की कीमतों में अगस्त में तेजी दर्ज की गई है. 

ये भी पढ़ें 

Vodafone Idea Shares: वोडाफोन आईडिया पर गाज बनकर गिरी गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट, 14 फीसदी लुढ़का स्टॉक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें पूरी रेट लिस्ट
8th Pay Commission: क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें
क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget