एक्सप्लोरर

Vedanta Debt Repayment: टॉप गियर में कर्ज चुका रही अनिल अग्रवाल की कंपनी, अब स्टैंडर्ड चार्टर्ड को किया अरबों का भुगतान

Vedanta Debt Crisis: वेदांता रिसॉर्सेज लिमिटेड पिछले कुछ समय से बढ़ती देनदारियों के संकट से परेशान चल रही है... लेकिन अब कंपनी ने कर्ज चुकाने की रफ्तार रिकॉर्ड तेज कर दी है...

Vedanta Total Debt: धातु एवं खनन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वेदांता रिसॉर्सेज लिमिटेड (Vedanta Resources Ltd) ने कर्ज चुकाने की रफ्तार काफी तेज कर दी है. अनिल अग्रवाल की कंपनी ने अब नई खेप में स्टैंडर्ड चार्टर्ड (Standard Chartered Bank) को अरबों का भुगतान किया है. इस तरह अब कंपनी के ऊपर कुल देनदारी में और कमी आ गई है.

800 मिलियन डॉलर का भुगतान

वेदांता रिसॉर्सेज ने बताया है कि उसने स्टैंडर्ड चार्टर्ड को 800 मिलियन डॉलर यानी 6,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया है. अनिल अग्रवाल की कंपनी ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की लंदन और हांगकांग स्थित शाखाओं से ये कर्ज लिया था. वेदांता रिसॉर्सेज ने ये कर्ज अपनी अनुषंगी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) के शेयरों को गिरवी रखकर लिया था. इस तरह अब वेदांता लिमिटेड के गिरवी रखे शेयर भी कम हुए हैं.

इससे पहले भरा 1 बिलियन डॉलर

इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने बताया था कि उसने 1 बिलियन डॉलर के बकाये का भुगतान (Vedanta Debt Repayment) किया है. कंपनी ने तब कहा था कि उसने अप्रैल 2023 तक बकाया सभी कर्जों व बॉन्डों का भुगतान कर दिया है. कंपनी ने फरवरी, 2022 में कर्ज चुकाने में तेजी लाने की घोषणा की थी. पिछले महीने तक कंपनी अपने कर्ज में तीन अरब डॉलर की कमी ला चुकी थी. कंपनी की योजना तीन साल में 4 अरब डॉलर का कर्ज कम करने की है. अब इसमें से 80 करोड़ डॉलर के और कर्ज चुकाए जा चुके हैं.

छूटे वेदांता लिमिटेड के शेयर

वेदांता लिमिटेड लंदन मुख्यालय वाली वेदांता रिसॉर्सेज लिमिटेड की भारतीय अनुषंगी है. वेदांता लिमिटेड ने पिछले सप्ताह शेयर बाजारों को बताया था कि हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) के कुछ शेयरों को बंधक रखकर 1,500 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं. कंपनी कर्ज के बोझ को कम करने के लिए हरसंभव उपाय कर रही है और फंड जुटा रही है. हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड में प्रवर्तकों की कुल हिस्सेदारी का 91.35 फीसदी हिस्सा अब गिरवी है. वहीं वेदांता लिमिटेड में प्रवर्तकों की पूरी हिस्सेदारी पहले से ही गिरवी है. हालांकि स्टैंडर्ड चार्टर्ड को ताजा भुगतान के बाद वेदांता लिमिटेड के शेयरों का बड़ा हिस्सा अब फ्री हो गया है.

लगातार कम हो रही देनदारी

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (Crisil) ने मार्च में बताया था कि वेदांता रिसॉर्सेज लिमिटेड को जून के अंत तक कर्ज की किस्तों के रूप में करीब 1.7 बिलियन डॉलर यानी 13,885 करोड़ रुपये का भुगतान करना है. वेदांता के ऊपर कुल कर्ज मार्च 2023 में 7.8 बिलियन डॉलर था. इससे करीब साल पहले यानी मार्च 2022 में वेदांता के ऊपर कुल बकाया 9.7 बिलियन डॉलर था. कंपनी ने हालिया महीनों में तेजी से अपने कर्ज के बोझ को कम किया है. वेदांता रिसॉर्सेज को भरोसा है कि वह समय पर अपनी सभी देनदारियों का भुगतान कर देगी.

ये भी पढ़ें: रोजगार देने में टॉप पर ये कंपनियां!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Retail Inflation: सब्जियों और राशन के बढ़े दाम, जून में 4.38 प्रतिशत पहुंची खुदरा महंगाई, आंकड़े डराने लगे
सब्जियों और राशन के बढ़े दाम, जून में 4.38 प्रतिशत पहुंची खुदरा महंगाई, आंकड़े डराने लगे
सरकार का बड़ा फैसला, अब अमेरिका से ये चीज खरीदेगा भारत, कमाई का नया रास्ता भी खुलेगा
सरकार का बड़ा फैसला, अब अमेरिका से ये चीज खरीदेगा भारत, कमाई का नया रास्ता भी खुलेगा
हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
हॉर्मुज पर जो गलती पहले हुई, अब नहीं होगी! संकट से निपटने को भारत का प्लान तैयार, तेल-LPG पर भी अपडेट
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?
FIFA World Cup 2026: मैदान से नहीं, ऐसे बरसता है फुटबॉलर्स पर अरबों रुपया! ये हैं सबसे अमीर खिलाड़ी, कमाई का राज जानें?

वीडियोज

E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Embed widget