एक्सप्लोरर

Vedanta Steel: 4 महीने में स्टील बिजनेस बेच देंगे अनिल अग्रवाल, वेदांता ने तैयार की ये योजना

Vedanta Business: वेदांता पिछले कुछ सालों से तेजी से कर्ज चुका रही है. अभी कंपनी की योजना अगले 3 साल में 3 बिलियन डॉलर के कर्ज को चुकाने की है...

मेटल व माइनिंग सेक्टर के दिग्गज बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता जल्द ही अपने स्टील बिजनेस को बेचने वाली है. कंपनी की योजना स्टील के साथ-साथ रॉ मटीरियल्स बिजनेस को भी बेचकर पैसे जुटाने की है. इसकी जानकारी चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दी है.

बिजनेस बेचकर चुकाएगी कर्ज

वेदांता लिमिटेड के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कंपनी की सालाना रिपोर्ट 2023-24 में इसके बारे में बताया. उन्होंने कहा कि वेदांता लिमिटेड अपने कर्ज को कम करने के लिए स्टील एंड रॉ मटीरियल्स बिजनेस को बेचकर पैसे जुटाएगी. वेदांता ने इसके लिए चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही का समय तय किया है. चालू वित्त वर्ष 1अप्रैल से शुरू हुआ है. यानी वेदांता अपने स्टील बिजनेस को सितंबर महीने तक बेचना चाह रही है.

इतना कर्ज कम कर चुकी है कंपनी

वेदांता समूह पिछले कुछ सालों से कर्ज के अपने बोझ को कम करने का प्रयास कर रहा है. होल्डिंग कंपनी वेदांता रिसॉर्सेज के कर्ज को बीते 2 साल में 3.7 बिलियन डॉलर कम किया जा चुका है. हालांकि कंपनी ने कर्ज में 4 बिलियन डॉलर की कमी लाने का लक्ष्य तय किया था. अनिल अग्रवाल ने इस मोर्चे पर कहा कि वेदांता रिसॉर्सेज के कर्ज को अगले 3 साल में 3 बिलियन डॉलर कम करने का लक्ष्य तय किया गया है.

इस सौदे से शुरू किया स्टील बिजनेस

वेदांता ने 2018 में इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स लिमिटेड का अधिग्रहण कर स्टील बिजनेस में कदम रखा था. वेदांता ने वह सौदा इन्सॉल्वेंसी प्रोसेस के तहत किया था. कंपनी ने इन बिजनेस की रणनीतिक समीक्षा पिछले साल जून महीने में शुरू की थी. उस समय कंपनी ने कहा था कि मार्च 2024 तक इन बिजनेस को डिमर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

वेदांता रिसॉर्सेज पर इतना बकाया

वेदांता रिसॉर्सेज लिमिटेड के ऊपर 31 मार्च 2024 तक 6 बिलियन डॉलर का कुल कर्ज था. कंपनी ने पिछले साल 3.2 बिलियन डॉलर के बॉन्ड को रिस्ट्रक्चर किया था. इससे कंपनी को कैपेक्स पर फोकस करने में मदद मिली है. अनिल अग्रवाल का कहना है कि वेदांता की योजना इस साल 1.9 बिलियन डॉलर के कैपिटल एक्सपेंडिचर की है. यह पिछले साल के 1.4 बिलियन डॉलर की तुलना में ज्यादा है.

ये भी पढ़ें: टेक्सटाइल पीएलआई स्कीम का बढ़ेगा दायरा, टी-शर्ट और इनरवियर पर भी मिलेगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget