एक्सप्लोरर

Vande Bharat Express: वंदे भारत में यात्रियों को परोसा जाएगा स्पेशल फूड! मेन्यू देखकर मुस्कुराएंगे आप

Vande Bharat Train: गांधीनगर से मुंबई के बीच चलने वाली सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन में आप दोनों राज्यों के लगभग हर फेमस खाने का लुत्फ उठा पाएंगे. इसमें स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखा जाएगा.

Vande Bharat Express Train: शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुजरात के गांधीनगर से मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Mumbai Gandhinagar Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाई. यह देश में चलने वाली तीसरी वंदे भारत (Vande Bharat Train) ट्रेन है. यह ट्रेन गांधीनगर से महाराष्ट्र के मुंबई से सेंट्रल के बीच रफ्तार भरेगी.

देश में सबसे पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से बनारस के बीच और दूसरी ट्रेन दिल्ली से कटरा के बीच चल रही है. वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बनी है और यह 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड केवल 52 सेकेंड में पकड़ लेती है. यह ट्रेन आने वाले दिनों में भारतीय रेलवे (Indian Railway) के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है.

ट्रेन में परोसा जाएगा स्पेशल खाना

वंदे भारत ट्रेन न सिर्फ स्पीड और तकनीक में बेहद आगे है बल्कि यह कई सुविधाओं से भी लैस है. इस ट्रेन में यात्रियों को स्पेशल खाना परोसा जाएगा. इस ट्रेन में यात्री गुजरात और महाराष्ट्र के ट्रेडिशनल फूड (Traditional Food) के अलावा कई तरह के भारतीय खाने का लुत्फ उठा पाएंगे. इस ट्रेन में खाने की सप्लाई इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी (IRCTC) के हाथों में होगा. यह खाना न सिर्फ स्वादिष्ट होगा बल्कि पौष्टिक भी होगा.

यहां जानें मेन्यू के डिटेल्स

गांधीनगर से मुंबई के बीच चलने वाली सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन में आप दोनों राज्यों के लगभग हर फेमस खाने का लुत्फ उठा पाएंगे. इसमें स्वाद के साथ हेल्थ का ध्यान रखा जाएगा. ऐसे में यात्रियों को अनाज, जई, रागी, भागर आदि जैसे चीजों से बना खाना सर्व किया जाएगा.

इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में व्रत और जैन खाना भी सर्व किया जाएगा. यात्रा करते हुए आप बिना प्याज-लहसुन का खाना खा सकते हैं जिसे बेहद साफ-सुथरी रसोई में पकाया जाता है. आप ट्रेन में साबूदाने से बनी कई चीजें और फलों की कई डिशेज भी ट्रेन में मंगा सकते हैं. यात्रियों के लिए ट्रेन में चॉकलेट की जगह मूंगफली चिक्की ट्रेन में मिलेगी.

नई वंदे भारत इन सुविधाओं से हैं लैस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाई. ट्रेन के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) ने गांधीनगर से कालूपुर रेलवे स्टेशन तक ट्रेन में यात्रा की. इस दौरान वह लोगों से बात करते हुए भी दिखे.

इस ट्रेन के सेफ्टी फीचर्स की अगर बात की जाए तो इस ट्रेन में ऑटोमेटिक एंटी-क़ॉलिशन सिस्टम कवच है जो ट्रेन को टक्कर होने से बचाती है. पिछली वंदे भारत की तुलना में इस ट्रेन में कई बदलाव किए गए हैं जैसे कि इसकी सीटों में झुकाव दिया गया है, जबकि पिछली वाली ट्रेन में ये सीटें फिक्स रहती थीं.

इसके अलावा एग्जेक्यूटिव कोच में 180 डिग्री तक का घुमाव दिया गया है. इसके साथ ही ट्रेन में आप बेहतर क्वालिटी में ऑडियो और वीडियो 32 इंच के एलसीडी में देख सकते हैं. इसके साथ ही ट्रेन में आप वाईफाई की सुविधा  का भी आनंद उठा सकते हैं.

देश में चलाई जाएंगी 400 वंदे भारत ट्रेन

आपको बता दें कि अब देश में कुल मिलाकर तीन वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं. केंद्र सरकार का यह लक्ष्य है कि देश में कुल 300 वंदे भारत ट्रेन चलाई जाए, जिसमें से अगस्त 2023 तक 72 ऐसी नई ट्रेन्स को लॉन्च किया जाना है. इसके साथ ही रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वंदे भारत में स्लीपर कोच लगाने पर भी विचार कर रहा हैं. 

ये भी पढ़ें-

ICICI बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी! बैंक ने फिर FD की ब्याज दरों में किया इजाफा, देखें नए रेट्स

Bank Holidays in October 2022: अक्टूबर में त्योहारों के कारण बैंक में रहेगी बंपर छुट्टियां! 21 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
Microsoft के भारत में 23000 कर्मचारी, कितने छोड़ेंगे नौकरी?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
E20 और E100 में क्या है अंतर, कौन सा फ्यूल सस्ता- कौन सा महंगा?
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात
कंपनी जरूरी या आप? इस्तीफे के बाद दिल जीत लेगी माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व डायरेक्टर की बात

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget