एक्सप्लोरर

Vande Bharat: चेन्नई-मैसूर वंदे भारत का हुआ ट्रायल, पीएम मोदी इस तारीख को करेंगे पांचवीं ट्रेन को रवाना

Vande Bharat Express 5th Train: भारतीय रेलवे की सबसे आधुनिक ट्रेनों में से एक वंदे भारत एक्सप्रेस की पांचवीं ट्रेन का ट्रायल रन आज पूरा हुआ जो चेन्नई-मैसूर के बीच चलेगी. जानें ट्रेन में क्या है खास.

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) की पांचवीं ट्रेन चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल आज से शुरू हो गया है. चेन्नई के एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन से देश की 5वीं वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल शुरू हुआ है. ये दक्षिण भारत को जाने वाली देश की पहली सेमी-हाई-स्पीड सर्विस होगी. प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी 11 नवंबर को इंडियन रेलवे की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 नवंबर को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे और उनके शेड्यूल में इसको रवाना करने का कार्यक्रम शामिल है. 

पांचवीं वंदे भारत में क्या है खास
देश में चलने वाली पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 16 कोच होंगे. ये सेमी हाई स्पीड ट्रेन में सेल्फ प्रोपेल्ड इंजन लगा है. ट्रेन में एयर कंडीशन चेयर कार कोच के साथ ऑटोमेटिक दरवाजे होंगे. इस ट्रेन की टेक्नोलॉजी बेहद हाईटेक है. इस ट्रेन में दो भाग हैं जिनमें इकोनॉमी और एग्जीक्यूटिव क्लास हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ट्रेन में एक बार में 1128 पैसेंजर यात्रा कर सकते हैं. सभी कोच में ऑटोमेटिक डोर लगे हैं और जीपीएस बेस्ड ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना प्रणाली के साथ यात्रियों के मनोरंजन के लिए ऑनबोर्ड हॉटस्पॉट वाई-फाई फैसिलिटी भी इस ट्रेन में अवेलेबल है. इसके अलावा बायो-वैक्यूम प्रकार के टॉयलेट्स हैं. एग्जीक्यूटिव क्लास के यात्रियों को साइड रिक्लाइनर सीट की सुविधा दी जा रही है.

चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल जानें
ये ट्रेन चेन्नई से बंगलुरू और वहां से मैसूर का सफर तय करेगी जिसके तह कुल 497 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. ये अपना सफर 6 घंटे 40 मिनट में पूरा करेगी और इसकी औसत रफ्तार 74 किलोमीटर प्रति घंटा की हो सकती है. ये ट्रेन हफ्ते के 7 में से 6 दिन चलेगी और बुधवार को इसका संचालन नहीं होगा. इस ट्रेन के स्टॉपेज होंगे बेंगलुरू और कटपड़ी. 

कौनसे समय चलेगी ट्रेन
चेन्नई सेंट्रल से सुबह 05 बजकर 50 मिनट पर चलेगी और 10 बजकर 25 मिनट पर बंगलुरू सिटी जंक्शन पहुंचेगी. ट्रेन का 5 मिनट का स्टॉपेज बंग्लुरू जंक्शन पर होगा. इसके बाद 10 बजकर 30 मिनट पर चलकर 12 बजकर 30 मिनट पर अपने गंतव्य स्टेशन यानी मैसूर पहुंचेगी.    

चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का कितना होगा किराया
इकोनॉमी क्लास के लिए इसका किराया 921 रुपये होगा और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए इसका किराया 1880 रुपये रखा गया है.

देशभर में 75 वंदे भारत ट्रेने चलाने का है लक्ष्य
केंद्र सरकार की योजना के तहत भारतीय रेलवे का देशभर में 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्‍य है. इनमें से 4 चलाई जा चुकी हैं और पांचवीं का ट्रायल रन आज से शुरू हो गया है. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 237 अंक चढ़कर 61200 के पास, निफ्टी 18200 के ऊपर खुला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
UPI-ATM या कार्ड फेल पर पैसा अटका? रोज 100 रुपए हर्जाना देगा बैंक
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
देश में बिजली संकट, रात में अंधेरा छाएगा? 9 राज्यों ने मांगी एक्स्ट्रा बिजली
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
SIP या STP? अमीरों के निवेश का नया तरीका, हर महीने 50 हजार से शुरू
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%
पाकिस्तान में भयंकर आर्थिक सुस्ती, ग्रोथ घटकर हुआ सिर्फ 3.65%

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget