एक्सप्लोरर

वेलेंटाइन डे स्पेशल: जब तिजारत के रास्ते मोहब्बत ने दिल के दरवाजे पर देनी शुरू की दस्तक!

वेलेंटाइन डे पर बाजार गुलजार है. प्रणय संबंधों पर अपनी बात कहने के लिए लोग गिफ्ट का सहारा ले रहे हैं. लेकिन क्या भावनाओं को व्यक्त के लिए किसी गिफ्ट का होना जरूरी है?

रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे,हग डे और वेलेंटाइन डे... इस पूरे हफ्ते में दावा मोहब्बत का..लेकिन सहारा बाजार का...ऐसे में मख़मूर देहलवी का एक शेर याद आता है, 'मोहब्बत के लिए कुछ ख़ास दिल मख़्सूस होते हैं, ये वो नग़्मा है जो हर साज़ पर गाया नहीं जाता...'यानी प्यार सबके बस की बात नहीं. ये लाइनें आज के दिन के लिए एकदम सही साबित होती हैं.

मोहब्बत के इजहार के लिए बाजार का सहारा लेना पड़ रहा है और बाजार भी उनके लिए पूरी तरह से तैयार है. ऐसा लगता है कि इन प्रेमी-प्रेमिकाओं का वजूद बाजार के दम पर टिका है.

अब फिल्मों के गाने में भी प्यार करने के लिए बाजार की मदद लेनी पड़ रही है

एक जमाने में गुलजार ने लिखा था, 'प्यार को प्यार ही रहने दो ,कोई नाम न दो'. वहीं मजरूह सुल्तानपुरी ने भी लिखा, 'छुपा लो यूं दिल में प्यार मेरा कि जैसे मंदिर में लौ दीये की...' ये गाने तब के थे जब बाजार की 'नजर' प्यार पर नहीं पड़ी थी. अब तो फिल्मों के गानों में भी प्यार का बाजरीकरण साफ तौर पर दिखता है. 'बेबी मेरे बर्थडे पर क्या दिलवाओगे' हो या 'कुड़ी मैनु कहदी मैनु जुत्ति ले दे सोड़िया...' ही क्यों ना हो. 

 

वेलेंटाइन वीक में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 10 करोड़ से 20 करोड़ रुपये की करती है कमाई

भारत में आर्थिक मंदी के बावजूद, वेलेंटाइन डे के दौरान होने वाले खर्च में कोई बदलाव नहीं हुआ है वेलेंटाइन डे पर ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन  बाजार हर साल लगातार बढ़ रहा है . खासतौर से टियर 2 और 3 शहरों में वेलेंटाइन डे पर खूब खरीदारी होती है. फरवरी महीने की शुरुआत से 14 फरवरी तक सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 10 करोड़ से 20 करोड़ रुपये तक की बिक्री कर लेते हैं. इस दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के सभी विज्ञापन भी वेलेंटाइन डे पर ही आधारित होते हैं. 

कितना बड़ा है भारत में 'प्यार का कारोबार'

भारत में डिजिटल गिफ्ट स्पेस साल-दर-साल 70 फीसद की दर से बढ़ रहा है और यह बढ़ोतरी वेलेंटाइन डे गिफ्टिंग स्पेस में सबसे ज्यादा है. भारत में वेलेंटाइन वीक की शुरूआत में ही बुक माय शो, पीवीआर, डाइनआउट, स्माश जैसी कंपनियों में आमदनी का 25-30 फीसद का इजाफा हो जाता है. 

वहीं 13 और 14 फरवरी को इन कंपनियों में सबसे ज्यादा आमदनी दर्ज की जाती है. ये इजाफा 50 फीसदी तक बढ़ जाता है. 13 और 14 फरवरी के बीच पूरे भारत में  2020 में बुक माय शो, पीवीआर, डाइनआउट, स्माश ने 10 करोड़ रुपये की आमदनी दर्ज की थी. वेलेंटाइन वीक में ट्रैवल कंपनियों ने साल 2020 लगभग 50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की थी.  2021 में कोविड 19 की वजह से ट्रैवल कंपनियों ने थोड़ी गिरावट दर्ज की . 

गुलाब का कारोबार और प्यार का क्या है कनेक्शन

गुलाब को प्यार का इजहार करने का सबसे खूबसूरत जरिया माना जाता है. वेंलेंटाइन वीक में भारत से हर साल करीब 27-30 करोड़ रुपये के गुलाब मलेशिया, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में निर्यात किए जाते हैं. इंडियन सोसाइटी ऑफ फ्लोरीकल्चर प्रोफेशनल्स के मुताबिक 2018 में  23 करोड़ रुपये के गुलाब निर्यात किए गए. वहीं साल 2017 में 19 करोड़ रुपये के गुलाब निर्यात किए गए थे. 

वेलेंटाइन डे पर सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट और गिफ्ट की भी बढ़ती है बिक्री 

बूम्स विला की रिपोर्ट के मुताबिक IMBesharam के को -फाउंडर और सीओओ राज अरमानी बताते हैं कि फरवरी में बाकी महीने के मुकाबले बिक्री 26 फीसदी तक बढ़ जाती है.  राज अरमानी बताते हैं कि उनकी कंपनी की बिक्री  1 से 6 फरवरी तक बिक्री चरम पर थी और उसके बाद धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो गई.  उन्होंने कहा कि लगभग 32%  लोगों ने अपने पार्टनर के लिए प्रोडक्ट खरीदा. 

भारत में कैसे फैला प्यार का बाजार 

हालांकि भारत में वेलेंटाइन डे अमेरिका जैसे देशों के मुकाबले कम लोकप्रिय था, लेकिन इसका क्रेज अब बढ़ रहा है. महानगरों में हर वेलेंटाइन वीक पर गुलाब, चॉकलेट की तरफ युवा खूब अट्रैक्ट होते हैं. युवा अपने पार्टनर को आई लव यू कार्ड और गुलाब का तोहफा देते हैं. सबसे ज्यादा दिल्ली, उसके बाद बेंगलुरू, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, और जयपुर में वेलेंटाइन वीक में गुलाब, चॉकलेट और कार्ड खरीदे जाते हैं.

चीजों की ऑनलाइन बिक्री ने तो इसे खूब हवा दी. लॉन्ग डिस्टेंस में रहने वाले कपल आर्चिज या दूसरे गिफ्ट सेंटर से ऑनलाइन गुलाब, चॉकलेट और कार्ड खरीदकर अपने पार्टनर को गिफ्ट करते हैं. तमाम ब्रांड वेलेंटाइन डे के मौके पर शानदार ऑफर, और नए प्रोडक्ट भी लॉन्च करते हैं. ये सारे ऑफर ग्राहकों को खूब लुभाते हैं. 

कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने वेलेंटाइन डे स्पेशल कॉम्बो को 500 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक ऑफर किया है. आर्चिज जैसी कंपनियां पुरुषों के स्लिंग बैग, डिजिटल घड़ी, खुशबुदार मोमबत्तियों, रीड डिफ्यूज़र, शोपीस फूल, पेन, और ग्रीटिंग कार्ड जैसे किफायती गिफ्ट पर आकर्षक ऑफर लाते हैं.

कैफे से लेकर वेडिंग प्लानर स्टार्टअप वेलेंटाइन को बना रहे अपना बिजनेस

इंगलिश वेबसाइट बिग थिंक की रिपोर्ट के मुताबिक फ्लोरिस्ट और कैफे से लेकर डेटिंग ऐप भी वेलेंटाइन वीक में ग्राहकों को लुभाने से पीछे नहीं हैं. कई ब्रांड इस दौरान 20-50% की छूट दे रहे हैं. फर्न्स एंड पेटल्स डिजिटल ई-गिफ्ट वाउचर पर 20% की छूट दे रही है. जो ग्राहक 10-14 फरवरी के बीच मेकमाईट्रिप के गिफ्ट वाउचर खरीद रहे हैं, उन्हें GYFTR पर 50,000 के गिफ्ट वाउचर जीतने का मौका दिया जा रहा है. 

वेलेंटाइन डे को शादी करने के लिए प्रपोज करने का खास मौका माना जाता है. ऐसे में वेडिंग प्लानर स्टार्टअप भी इसका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा रहे हैं. द वेडिंग ब्रिगेड शॉप जैसे वेडिंग प्लानर स्टार्टअप एक वेलेंटाइन कलेक्शन तैयार किया है . इस क्लेक्शन में  डेट नाइट के लिए आउटफिट्स ऑफर के दिए जा रहे हैं. 

इस साल टूटेंगे शॉपिंग के सार रिकॉर्ड

वेलेंटाइन डे के मौके पर गिफ्ट का दायरा सिर्फ फूलों या चॉकलेट तक सीमित नहीं रहता है. हीरे जैसे मंहगे गिफ्ट भी गिफ्ट के तौर पर देना एक आम धारणा बनती जा रही है. नेशनल रिटेल फेडरेशन यानी एनआरएफ की तरफ से  जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक वेलेंटाइन डे पर पिछले साल कुल  23.9 बिलियन की शॉपिंग की गई थी. 2020 में कुल  27.4 बिलियन की शॉपिंग हुई जो ऑन रिकॉर्ड सबसे ज्यादा है. नेशनल रिटेल फेडरेशन 14 फरवरी, 2023 को वेलेंटाइन के मौके पर साल 2020 के जितनी ही खरीदारी होने की उम्मीद जताई है .

एनआरएफ के मुताबिक, वेलेंटाइन डे के मौके पर भारत में पिछले साल सबसे ज्यादा शॉपिंग ऑनलाइन ही की गई. ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर में 41 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी. डिपार्टमेंट स्टोर 32 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ दूसरे नंबर पर था.  स्थानीय और छोटी दुकानें से 18 फीसदी ज्यादा बिक्री हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget