एक्सप्लोरर

भारत को लग सकता है बड़ा झटका, अमेरिकी एजेंसी मूडीज ने इसकी बताई ये बड़ी वजह

Moody On US Tariff Impact: राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की है, जो मौजूदा मानक आयात शुल्क के अतिरिक्त होगा.

Moody On India Growth: अमेरिकी रेटिंग एजेंसी Moody's का कहना है कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर जारी असमंजस और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित नए टैरिफ भारत की आर्थिक वृद्धि पर असर डालेंगे. मूडीज रेटिंग्स के अनुसार, अमेरिकी बाजार तक भारत की सीमित पहुंच के चलते देश के विनिर्माण क्षेत्र, खासकर उच्च मूल्यवर्धित क्षेत्रों जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, में वृद्धि की संभावनाएं कम हो जाएंगी. हालांकि, एजेंसी ने यह भी कहा कि भारत की घरेलू मांग इन बाहरी दबावों के प्रति मजबूत बनी रहेगी.

25 प्रतिशत आयात शुल्क की घोषणा

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की है, जो मौजूदा मानक आयात शुल्क के अतिरिक्त होगा. यह टैरिफ 7 अगस्त से लागू किया जाएगा. टैरिफ के अलावा, ट्रंप ने यह भी घोषणा की है कि रूस से व्यापार करने के कारण भारत पर ‘जुर्माना’ लगाया जाएगा. हालांकि, इस संभावित जुर्माने की राशि या स्वरूप के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.

टैरिफ का नकारात्मक प्रभाव

Moody's Ratings के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट क्रिश्चियन डी. गुजमैन ने बताया कि भारतीय उत्पादों पर लगने वाला संशोधित शुल्क एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अन्य प्रमुख निर्यातकों की तुलना में काफी अधिक है. जहां अन्य देशों पर आयात शुल्क 15 से 20 प्रतिशत के बीच है, भारत को उससे कहीं अधिक दर का सामना करना पड़ रहा है. गुजमैन का कहना है, “विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (अमेरिका) तक सीमित पहुंच के कारण भारत के विनिर्माण क्षेत्र- विशेषकर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उच्च मूल्यवर्धित क्षेत्रों की वृद्धि की संभावना घट सकती है.”

ग्रोथ को हो सकता है नुकसान

भारत चीन से व्यापार और निवेश को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ऊंचे टैरिफ के कारण उसकी प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित हो सकती है. भारत और अमेरिका इस समय एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत कर रहे हैं.

गौरतलब है कि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और वर्ष 2024 में भारत के कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 18 प्रतिशत थी. मूडीज का मानना है कि भारत की घरेलू मांग मजबूत बनी रहेगी, क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था एशिया-प्रशांत क्षेत्र की अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर कम निर्भर है.

ये भी पढ़ें: अडानी ग्रुप के इस दावे से निकल गई पड़ोसी देश चीन की हवा, बीजिंग तक मचा हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
SIP Tips: रोजाना, मंथली या सालाना एसआईपी, क्या है ज्यादा बेहतर?
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
महीने की कमाई 2.5 लाख, फिर भी कर्ज के जाल में फंसा है बेंगलुरु का परिवार
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget