भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की दिसंबर 2025 रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के केंद्रीय बैंक के पास करीब 880 टन सोना मौजूद है. यह भंडार देश की आर्थिक ताकत और विदेशी मुद्रा रिजर्व रणनीति में अहम भूमिका निभाता है.

अगर आप भी सोचते हैं कि किसी देश की आर्थिक ताकत का अंदाजा सिर्फ उसके पास मौजूद सोने की मात्रा से लगाया जा सकता है, तो यह बिल्कुल गलत है. आमतौर पर किसी देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोनी की हिस्सेदारी भी काफी मायने रखती है. ऐसे में अगर आप यह जानना चाहते हैं कि भारत के पास दुनिया के मुकाबले कितना सोना मौजूद है, तो यह आंकड़ा आपको हैरान कर सकता है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के दिसंबर 2025 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत के केंद्रीय बैंक के पास करीब 880 टन सोना है.
दरअसल, यह देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार 17.7% हिस्सा है. हालांकि, सोने की मात्रा के मुकाबले में भारत कई बड़े देशों से आगे है, लेकिन अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों के मुकाबले उसके कुल भंडार में सोने की हिस्सेदारी काफी काम है. दुनिया के कई ऐसे देश मौजूद है जो सोने को अपने विदेशी मुद्रा भंडार का एक अहम हिस्सा मानते हैं. लेकिन हर देश की रिजर्व रणनीति अलग-अलग होती है.
भारत से किन देशों के पास ज्यादा सोना?
भारत के पास 880 टन सोना मौजूद है, जो जापान के 846 टन और ऑस्ट्रेलिया के 80 टन से ज्यादा है. वहीं, दूसरी तरफ स्विट्जरलैंड के पास भारत से ज्यादा करीब 1,040 टन सोने मौजूद है. भारत के कुल केंद्रीय बैंक भंडार में सोने की हिस्सेदारी 17.7% है. वहीं जापान में यह 8.7%, स्विट्जरलैंड में 13.6% और ऑस्ट्रेलिया में 15.3% है.
TikTok भरेगा 3300 करोड़ का जुर्माना! बच्चों की प्राइवेसी का किया उल्लंघन
ब्रिटेन के पास करीब 310 टन सोना है, लेकिन उसके कुल केंद्रीय बैंक भंडार में इसकी हिस्सेदारी 20.3% है. यानी भले ही भारत के पास ब्रिटेन से कहीं ज्यादा सोना मौजूद है, लेकिन ब्रिटेन के कुल रिजर्व में सोने का अनुपात ज्यादा है.
चीन के मुकाबले भारत कहां खड़ा है?
चीन के पास भारत से दोगुने से भी ज्यादा सोना है. उसके केंद्रीय बैंक के पास करीब 2,306 टन सोना है, जो भारत के 880 टन भंडार से काफी ज्यादा है. हालांकि, चीन के कुल भंडार में सोने की हिस्सेदारी सिर्फ 8.6% है. इससे यह साफ होता है कि टन के हिसाब से चीन भारत से काफी आगे है, लेकिन कुल रिजर्व में सोने के अनुपात के मुकाबले में चीन से भारत की हिस्सेदारी ज्यादा है.
अमेरिका के पास सबसे ज्यादा सोना
अमेरिका को दुनिया में सबसे बड़े आधिकारिक स्वर्ण भंडार वाला देश माना जाता है. हालांकि अमेरिका के पास करीब 8,133 टन सोना है और यह उसके केंद्रीय बैंक के कुल भंडार में सोने की हिस्सेदारी करीब 82.4% है.
प्रमुख देशों के पास कितना सोना
देश टन केंद्रीय बैंक के भंडार में सोने की हिस्सेदारी
- अमेरिका 8,133 82.4%
- जर्मनी 3,350 82.2%
- फ्रांस 2,437 79.9%
- इटली 2,452 79.3%
- चीन 2,306 8.6%
- स्विट्जरलैंड 1,040 13.6%
- भारत 880 17.7%
- जापान 846 8.7%
- तुर्की 614 54.6%
- नीदरलैंड्स 612 72.9%
- ब्रिटेन 310 20.3%
- स्पेन 282 30.8%
- ब्राजील 172 6.8%
- दक्षिण कोरिया 104 3.4%
- इंडोनेशिया 86 7.7%
- ऑस्ट्रेलिया 80 15.3%
- कनाडा 0 0%
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात























