एक्सप्लोरर

UPI Payments: 3 साल बाद यूपीआई से होंगे 90 फीसदी डिजिटल पेमेंट, हर रोज किए जाएंगे अरबों लेन-देन

Digital Payments in India: भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन पिछले कुछ सालों के दौरान तेजी से बढ़ा है. यूपीआई के आने से डिजिटल पेमेंट हर किसी के लिए बहुत आसान हो गया है...

यूपीआई (UPI) से लेनदेन काफी तेजी से बढ़ रहा है. इसने डिजिटल ट्रांजेक्शन (Digital Transaction) के मामले में भारत को ग्लोबल लीडर बना दिया है. अभी हर रोज इसके जरिए करोड़ों लेन-देन किए जा रहे हैं. आने वाले समय में यूपीआई का इस्तेमाल और बढ़ जाने वाला है. कम से कम पीडब्ल्यूसी इंडिया का तो यही मानना है.

इस रिपोर्ट में आया अनुमान

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पीडब्ल्यूसी इंडिया की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि वित्त वर्ष 2026-27 तक प्रतिदिन एक अरब यूपीआई लेन-देन होंगे और कुल डिजिटल भुगतान में इसका हिस्सा बढ़कर 90 फीसदी हो जाएगा. पीडब्ल्यूसी इंडिया ने अपनी ताजी रिपोर्ट ‘द इंडियन पेमेंट्स हैंडबुक- 2022-27’ में यह अनुमान जाहिर किया है.

अभी यूपीआई की इतनी हिस्सेदारी

पीडब्ल्यूसी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल भुगतान में क्रांति लाने वाले यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई की वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान खुदरा लेन-देन में हिस्सेदारी 75 फीसदी रही. रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 3 साल में खुदरा डिजिटल भुगतान में यूपीआई की हिस्सेदारी बढ़कर 90 फीसदी पर पहुंच जाएगी.

पिछले साल हुए इतने लेन-देन

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि मात्रा के लिहाज से भारतीय डिजिटल भुगतान बाजार सालाना 50 फीसदी की दर से बढ़ रहा है. वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान यूपीआई से 103 अरब लेन-देन किए गए, जो वित्त वर्ष 2026-27 तक बढ़कर 411 अरब पर पहुंच जाएंगे. इस तरह देखें तो इसका मतलब हुआ कि 3 साल बाद यूपीआई से हर रोज एक अरब से ज्यादा लेन-देन होंगे.

आरबीआई गवर्नर ने दिया था आंकड़ा

हाल ही में रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी डिजिटल पेमेंट को लेकर जानकारी दी थी. उन्होंने इसी महीने एक कार्यक्रम में कहा था कि देश में अभी हर रोज करीब 38 करोड़ डिजिटल पेमेंट किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा था कि साल 2016 में जहां देश भर में हर रोज करीब 2.28 करोड़ डिजिटल ट्रांजेक्शन हो रहे थे, अब उनकी संख्या बढ़कर 38 करोड़ के पास पहुंच गई है. इनमें यूपीआई की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है. अकेले यूपीआई के माध्यम से हर रोज करीब 29.5 करोड़ डिजिटल ट्रांजेक्शन पूरे किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के सबसे महंगे शेयर, 4 करोड़ रुपये तक भाव, टॉप-10 में भारत से भी एक नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget