एक्सप्लोरर

UPI Auto Payment Limit: आरबीआई ने फिर दी खुशखबरी, यूपीआई की ऑटोपे लिमिट कई गुना बढ़ाई, होंगे कई फायदे

UPI Auto Payment Limit: आरबीआई के इस फैसले से न सिर्फ लोगों का काम आसान होगा बल्कि यूपीआई का प्रयोग और भी तेजी से बढ़ेगा.

UPI Auto Payment Limit: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक बार फिर से लोगों को खुशखबरी दी है. अब यूपीआई के जरिए एक लाख रुपये तक का ऑटो पेमेंट हो सकेगा. अभी तक यह लिमिट सिर्फ 15 हजार रुपये ही थी. यह सुविधा म्यूचुअल फंड, बीमा प्रीमियम और क्रेडिट कार्ड बिल के पेमेंट समेत कई सेवाओं में इस्तेमाल की जा सकेगी. 

कौन सी सेवाओं में मिलेगा लाभ 

आरबीआई ने मंगलवार को कुछ कैटेगरी में यूपीआई ऑटो पे लिमिट को एक लाख रुपये प्रति ट्रांजेक्शन कर दिया है. अब कस्टमर मोबाइल बिल, बिजली बिल, ईएमआई पेमेंट, एंटरटेनमेंट/ओटीटी सब्सक्रिप्शन, इंश्योरेंस और म्यूचुअल फंड जैसे रेकरिंग पेमेंट आसानी से कर सकेंगे. इसके लिए किसी भी यूपीआई एप्लिकेशन का इस्तेमाल करके रेकरिंग ई-मैनडेट शुरू करना पड़ेगा. आरबीआई ने एक सर्कुलर जारी कर इसका ऐलान किया. इसके मुताबिक, अभी तक 15 हजार रुपये से ऊपर के ऑटो पेमेंट ट्रांजेक्शन पर ओटीपी की जरूरत पड़ती थी. अब आप आसानी से बिना किसी ओटीपी के एक लाख रुपये तक के ऑटो पे की मंजूरी दे सकते हैं. 

गवर्नर शक्तिकांत दास ने किया था ऐलान

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने पिछले हफ्ते ही मौद्रिक नीति की समीक्षा के दौरान यूपीआई से पेमेंट की सीमा अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों में एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी थी. कुछ ही सालों में यूपीआई डिजिटल भुगतान का पसंदीदा और सुरक्षित तरीका बन गया है. नवंबर में यूपीआई ट्रांजेक्शन का आंकड़ा 11.23 अरब हो गया है. इसकी मदद से आप अपने कई बैंक अकाउंट को एक ही एप से चला सकते हैं. सिर्फ क्यूआर कोड स्कैन कर आप कोई भी भुगतान या किसी के भी नंबर पर तत्काल पैसा भेज सकते हैं. 

UPI ऑटो पेमेंट से लाभ 

किसी एप का सब्सक्रिप्शन लेते समय हम ऑटो पेमेंट की मंजूरी देते हैं ताकि समय पूरा होने पर पैसा अपने आप कट जाए और कोई परेशानी न हो. इसे शुरू करने के बाद आपको तारीख याद रखने की कोई जरूरत नहीं होती. यह निश्चित समय अंतराल के बाद होने वाले भुगतान के लिए एक अच्छा ऑप्शन है. आप समय पर भुगतान करके लेट फीस या जुर्माने से बच सकते हैं. इसकी मदद से किस्तों का भुगतान बहुत सरल हो जाता है. ऑटो पेमेंट में कभी भी आसानी से बदलाव भी किया जा सकता है. इससे आपको भुगतान करने के लिए चेक या कैश की जरूरत नहीं पड़ती और न ही लाइन में लगाकर समय बर्बाद करना पड़ता है. इसे शुरू या बंद करने के लिए कोई कागजी कार्रवाई नहीं करनी पड़ती है.

ये भी पढ़ें 

Bank NPA: ‘बैड बैंक’ को ट्रांसफर किया गया बैंकों का 11000 करोड़ रुपये से ज्यादा का एनपीए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाप रे... रिटर्न के मामले में यह शेयर निकला मल्टीबैगर, 1 लाख के बन गए 1 करोड़; निवेशकों की हुई मौज
बाप रे... रिटर्न के मामले में यह शेयर निकला मल्टीबैगर, 1 लाख के बन गए 1 करोड़; निवेशकों की हुई मौज
Stocks to Watch: कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए इसकी वजह...
कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल; जानिए इसकी वजह...
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात
दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
Why Hands Go Numb At Night: सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
Lunar Heritage: चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
Embed widget