एक्सप्लोरर

Bank NPA: ‘बैड बैंक’ को ट्रांसफर किया गया बैंकों का 11000 करोड़ रुपये से ज्यादा का एनपीए

PSU Banks NPA: साल 2023 के पहले 11 महीनों में सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों ने अपना 11 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का एनपीए वसूली के लिए एनएआरसीएल को ट्रांसफर कर दिया है.

PSU Banks NPA: पब्लिक सेक्टर के 10 बैंकों ने अपना 11,617 करोड़ रुपये का फंसा हुआ कर्ज नेशनल एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड (NARCL) को ट्रांसफर कर दिया है. इस लोन को नॉन परफॉर्मिंग एसेट (NPA) घोषित किया जा चुका था. यह एनपीए जनवरी से नवंबर के बीच एनएआरसीएल को दिया गया. एनएआरसीएल को फंसे हुए कर्जों को निकालने के लिए गठित किया गया था इसे बैड बैंक के नाम से भी जाना जाता है 

16.64 करोड़ रुपये रिकवर कर चुका है एनएआरसीएल 

वित्त राज्यमंत्री भगवत कराड ने राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि बैड बैंक इन कर्जों के पुनर्गठन के लिए प्रयासरत है 30 नवंबर तक एनएआरसीएल 16.64 करोड़ रुपये रिकवर कर चुका है उन्होंने बताया कि रिकवरी एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है ऐसे अकाउंट में रिकवरी की प्रक्रिया के लिए पांच साल तक का वक्त दिया जाता है इसमें सरकार की गारंटी भी शामिल होती है 

कई कॉरपोरेट से चल रही है वार्ता 

इसके अलावा एनएआरसीएल की कई कॉरपोरेट से इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड के दायरे में वार्ता भी चल रही है कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल से रेजोलूशन प्लान स्वीकार होने के बाद ही रिकवरी प्लान मंजूर हो पाता है इस प्रक्रिया में लंबा वक्त लग जाता है. 

क्या है बैड बैंक 

वित्त मंत्रालय ने जुलाई, 2021 में एनएआरसीएल की स्थापना की थी. इसका गठन कंपनीज एक्‍ट के अंतर्गत किया गया था. यह बैंकों के बैड लोन (NPA) और बैलेंस शीट को क्‍लीन करने में मदद करता है. इसकी मदद से बैंक अपने एनपीए का भार कम कर सकते हैं. इस बैड बैंक में पब्लिक सेक्‍टर बैंकों की हिस्सेदारी 51 फीसदी है. 

किन-किन बैंकों ने बैड लोन ट्रांसफर किया 

एनएआरसीएल को बैड लोन ट्रांसफर करने वालों में सबसे आगे एसबीआई रहा है उसने 4508 करोड़ रुपये का एनपीए ट्रांसफर किया इसके बाद पीएनबी ने 2138 करोड़ और केनरा बैंक ने 1858 करोड़ रुपये का एनपीए एनएआरसीएल को दिया इस अवधि के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 1831 करोड़ रुपये का फंसा हुआ कर्ज एनएआरसीएल को सौंप दिया इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक, इंडियन बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी अपना एनपीए उसे दिया है  वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इन 10 बैंकों का एनपीए 30 सितंबर, 2023 तक 3.65 लाख करोड़ रुपये हो चुका था 

एसआरईआई की दो कंपनियों का किया अधिग्रहण

एनएआरसीएल ने इसी शुक्रवार को घोषणा की थी कि उन्होंने दो एसआरईआई कंपनियों का अधिग्रहण कर लिया है. इनमें एसआरईआई इक्विपमेंट और एसआरईआई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस नाम की दो कंपनियां शामिल हैं. इससे  32,700 करोड़ रुपये का एनपीए वापस आ सकता है. इसके लिए एनसीएलटी, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी ली गई थी.

ये भी पढ़ें 

Raghuram Rajan: रघुराम राजन ने कहा- नई नौकरियां पैदा करना भारत के लिए चुनौती, 1.4 अरब लोगों की शक्ति का नहीं हो रहा इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ में सबसे सस्ते सूट कहां मिलते हैं? महिलाएं लिख लें बाजारों के नाम
मेरठ में सबसे सस्ते सूट कहां मिलते हैं? महिलाएं लिख लें बाजारों के नाम
धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, जानें दीवाली तक कितनी गिरेगी कीमत?
धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, जानें दीवाली तक कितनी गिरेगी कीमत?
ट्रंप का बड़ा ऐलान, किसानों को 8 बिलियन डॉलर का डीजल बांटेंगे
ट्रंप का बड़ा ऐलान, किसानों को 8 बिलियन डॉलर का डीजल बांटेंगे
आज इन 6 राज्यों में नहीं खुलेंगे बैंक, देखें 21 अक्टूबर की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
आज इन 6 राज्यों में नहीं खुलेंगे बैंक, देखें 21 अक्टूबर की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
रजनीकांत की 'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम
'जेलर 2' को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget