एक्सप्लोरर

Upcoming IPO: अगले हफ्ते आ रहे 3 आईपीओ, 6 नए शेयरों की होगी शेयर बाजार में लिस्टिंग

IPO This Week: 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं. उधर, 3 जून को ये आईपीओ बाजार में उतरने वाले हैं.

IPO This Week: देश का आईपीओ मार्केट लोकसभा चुनाव के अनिश्चितता भरे माहौल के बावजूद उत्साह से भरा रहा है. एक के बाद एक हर हफ्ते मेनबोर्ड और एसएमई आईपीओ आते रहे हैं. अगला हफ्ता चुनाव नतीजों का है. इसके बावजूद कई कंपनियां बिना किसी शंका के अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं. अगले हफ्ते 3 नए आईपीओ बाजार में दस्तक देने वाले हैं. इसके साथ ही 6 आईपीओ की लिस्टिंग भी होने वाली है. आइए एक नजर इन इश्यू पर डाल लेते हैं. 

चुनाव नतीजों के बाद धड़ाधड़ आएंगे आईपीओ

विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि चुनाव नतीजों के बाद मार्केट पर धड़ाधड़ कई आईपीओ की एंट्री होने वाली है. चुनाव बाद घरेलू पूंजी में वृद्धि, गवर्नेंस में सुधार और सरकारी नीतियों के चलते आईपीओ की यह लहर आएगी. अगले हफ्ते बाजार में क्रोनॉक्स लैब साइंसेज (Kronox Lab Sciences), मजेंटा लाइफकेयर (Magenta Lifecare) और सेट्रिक्स इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी (Sattrix Information Security) का आईपीओ आने वाला है. क्रोनॉक्स लैब का आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट में ओपन होगा. इस आईपीओ का साइज 130 करोड़ रुपये का है. सेट्रिक्स इंफॉर्मेशन और मजेंटा लाइफकेयर के इश्यू एसएमई सेगमेंट में खुलने वाले हैं. 

क्रोनॉक्स लैब साइंसेज 

इस कंपनी का आईपीओ 3 जून से 5 जून तक खुला रहेगा. कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 129 से 136 रुपये तय किया है. निवेशक एक लॉट में 110 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. यह एक ऑफर फॉर सेल इश्यू है. इसमें कंपनी 95.7 लाख शेयर मार्केट में लाएगी. इसके जरिए कंपनी करीब 130 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इस ऑफर का 50 फीसदी हिस्सा क्यूआईपी, 15 फीसदी नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और 35 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स के लिए उपलब्ध होगा.

सेट्रिक्स इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी

एसएमई सेगमेंट में सैट्रिक्स इंफॉर्मेशन का आईपीओ 5 जून से 7 जून तक खुला रहेगा. आईपीओ में शेयर की कीमत 121 रुपये रखी गई है. इश्यू में 18 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर उतारे जाएंगे. सैट्रिक्स इंफॉर्मेशन साइबर सिक्योरिटी सेक्टर में काम करती है. इस्क एडवाइजर्स इस आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है. बिगशेयर सर्विसेज को इसका रजिस्ट्रार बनाया गया है.

मजेंटा लाइफकेयर

कंपनी का आईपीओ 7 करोड़ रुपये का है. इसमें 20 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर उतारे जाएंगे. यह 5 जून से 7 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. यह बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा. कंपनी आईपीओ प्राइस 35 रुपये प्रति शेयर तय किया है. आपको इसके कम से कम 4000 शेयर लेने होंगे, जिसके लिए 1.40 लाख रुपये का निवेश करना होगा. 

ये भी पढ़ें 

UPI Transactions: यूपीआई ट्रांजेक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड, 20 ट्रिलियन रुपये का अविश्वसनीय आंकड़ा किया पार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
Artificial Sun: चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत
चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget