एक्सप्लोरर

Home Buyers: यूपी रेरा ने दी घर खरीदारों को राहत, पजेशन में अब नहीं होगी परेशानी

UP RERA Changes: पजेशन लेटर का कोई तय फॉर्मेट नहीं होने से घर खरीदारों को परेशानियों हो रही थीं और बिल्डरों के साथ उनके कानूनी विवाद बढ़ रहे थे...

यूपी रेरा ने घर खरीदारों को पजेशन में होने वाली दिक्कतें दूर करने के लिए एक नया बदलाव किया है. इसके लिए पजेशन लेटर का नया फॉर्मेट तैयार किया गया है. अब यूपी में घर खरीदने वालों को नए फॉर्मेट के हिसाब से पजेशन लेटर मिलेंगे.

कम हो जाएंगे कानूनी विवाद

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूपी रेरा ने नए मॉडल पजेशन लेटर के फॉर्मेट को शनिवार से अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है. यूपी रेरा का कहना है कि पजेशन लेटर का मॉडल फॉर्मेट नहीं होने की वजह से घर खरीदारों को परेशानियां हो रही थीं. उसके चलते घर खरीदारों और बिल्डरों के बीच मुकदमेबााजियां बढ़ रही थीं. नए फॉर्मेट से कानूनी विवाद कम होंगे.

इस कारण हो रहा था कंफ्यूजन

यूपी रेरा के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी ने कहा- प्रमोटर्स ऑफर ऑफ पजेशन की भाषा में उसका नाम इस्तेमाल करते हुए घर खरीदारों को फाइनल डिमांड लेटर और फाइनल डिमांड नोटिस भेज रहे थे. उससे घर खरीदारों को कंफ्यूजन हो रहा था. प्रमोटर पजेशन लेटर में कुछ बाध्यकारी शर्तें भी रख देते थे. अब ऐसा करना संभव नहीं होगा. रेरा को उम्मीद है कि इस फॉर्मेट से घर खरीदारों का कंफ्यूजन दूर होगा और विवादों को हल करने में मदद मिलेगी.

नहीं होंगी बाध्यकारी शर्तें

रियल एस्टेट नियामक ने साफ कर दिया है कि पजेशन लेटर में बाध्यकारी शर्तें नहीं रखी जा सकती हैं. पजेशन लेटर का उद्देश्य घर खरीदार को पजेशन देना है और ऑफर ऑफ पजेशन का इस्तेमाल सिर्फ इसी काम के लिए किया जा सकता है. यूपी रेरा का कहना है कि अब अगर वेबसाइट पर दिए गए फॉर्मेट के अलावा किसी अन्य फॉर्मेट में पजेशन लेटर भेजे जाते हैं, तो वे वैलिड नहीं माने जाएंगे.

2 महीने में देना होगा लेटर

नए बदलावों के बाद यह भी स्पष्ट किया गया है कि तय समय के भीतर पजेशन लेटर जारी करने होंगे. नियामक ने कहा है कि ओसी/सीसी मिलने के 2 महीने के भीतर खरीदारों को पजेशन लेटर मिल जाएंगे. अलॉटी को पजेशन लेटर देते समय उसके साथ डेवलपमेंट अथॉरिटी से मिले ओसी/सीसी सर्टिफिकेट की कॉपी भी देनी होगी. पजेशन लेटर में ये भी बताना होगा कि कोई काम बचा हुआ तो नहीं है और अगर कोई काम बच रहा है तो उसे पूरा करने में लगने वाले समय के बारे में भी साफ-साफ बताना होगा.

ये भी पढ़ें: कम हुई देश में अमीरी और गरीबी की खाई, सबसे अमीर इस राज्य के ग्रामीण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं

वीडियोज

धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget