एक्सप्लोरर

Instant Loan Apps: 7 साल की सजा और 1 करोड़ का जुर्माना, इंस्टेंट लोन ऐप्स की आई शामत! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Unregulated Loan Apps: अनियमित लोन पर रोक लगाने के लिए सरकार ने एक प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत RBI की मंजूरी के बिना लोन देना गैर जमानती अपराध माना जाएगा.

Unregulated Loan Apps: केंद्र सरकार ने एक नया प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत रिजर्व बैंक (RBI) या अन्य नियामक एजेंसियों की मंजूरी के बिना लोन देना या किसी तरह का कोई ट्रांजैक्शन करना गैर जमानती अपराध माना जाएगा और इसके लिए जुर्माने के साथ दस साल तक की जेल होने की भी बात कही गई है. इसके पीछे सरकार का मकसद उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए अनियमित लोन देने की गतिविधियों पर रोक लगाना है. 

डिजिटल लोन को लेकर आरबीआई की वर्किंग ग्रुप ने नवंबर 2021 में अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए अनियमित लोन पर रोक लगाने के लिए कानून पेश करने सहित कई उपाय सुझाए थे. इनमें रिजर्व बैंक या अन्य रेगुलेटेड बॉडी में रजिस्ट्रेशन के बिना पब्लिक लेंडिंग में सक्रिय रहने वालों पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात कही गई थी. हालांकि, इसमें अपने रिश्तेदार या जान-पहचान वालों से लोन लेने वालों को शामिल नहीं किया गया था. 

कानून का उल्लंघन करने पर होगी सजा

सरकार ने अपने प्रस्ताव में कहा कि अगर कानून का उल्लंघन करते हुए कोई डिजिटली या अन्य तरीके से लोन देता है, तो उसे कम से कम दो साल कैद की सजा हो सकती है, जिसकी अवधि सात साल तक बढ़ाई जा सकती है. इसके साथ ही दो लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना भी हो सकता है. विधेयक में यह भी कहा गया कि अगर ऋणदाता, उधारकर्ता या संपत्ति कई राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों में स्थित है या कुल राशि इतनी बड़ी है कि जिससे सार्वजनिक हित महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित हो तो जांच सीबीआई को सौंप दी जाएगी.

इंस्टैंट लोन ऐप बना सिरदर्द

दरअसल, बीते कुछ सालों में मोबाइल के जरिए इंस्टैंट देने के मामले में तेजी आई है. अक्सर इन पर इंटरेस्ट रेट अधिक होता है, कई अघोषित शुल्क जुड़े होते हैं, लोन की वसूली भी आक्रामक तरीके से की जाती है. कई बार इन सबसे इंसान इतना परेशान हो जाता है कि वह खुदकुशी कर लेता है.  इसे देखते हुए सितंबर 2022 से अगस्त 2023 तक गूगल ने अपने प्ले स्टोर से 2,200 से ज्यादा ऐसे ऐप हटा दिए हैं.

ये भी पढ़ें: सेहत से नहीं खिलवाड़! अब नहीं बिकेंगी एक्सपायर हो चुकी खाने की चीजें, FSSAI लेकर आया नया नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget