एक्सप्लोरर

Union Budget 2025: किस वित्त मंत्री को बजट पेश करने का मौका ही नहीं मिला था, क्या था इसके पीछे का कारण

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार लगातार 8वां बजट पेश करेंगी. स्वतंत्र भारत का पहला आम बजट देश के पहले वित्त मंत्री आरके शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था.

Union Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी शनिवार (1 फरवरी 2025) को लगातार 8वां बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाएंगी. यह उम्मीद जताई जा रही है कि आम बजट में कमजोर पड़ती आर्थिक वृद्धि को सहारा देने और महंगाई से जूझ रहे मध्यम वर्ग को राहत देने के उपाय किए जाएंगे. भारतीय इतिहास में दो ऐसे वित्त मंत्री भी रह चुके हैं, जिन्हें बजट पेश करने का मौका नहीं मिल पाया.

ये दो वित्त मंत्री नहीं पेश कर पाए थे बजट

स्वतंत्र भारत के इतिहास में क्षितिज चंद्र नियोगी (केसी नियोगी) और हेमवती नंदन बहुगुणा (एच.एन. बहुगुणा) वित्त मंत्री होकर भी बजट नहीं पेश कर पाए थे. केसी नियोगी को त्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में (साल 1949) अंतरिम वित्त मंत्री नियुक्त किया गया था. वह एक जाने-माने अर्थशास्त्री और भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर थे. वित्त मंत्री के तौर पर केसी नियोगी का कार्यकाल मात्र 35 दिनों का था, जिसके चलते वह बजट पेश नहीं कर सके थे. हालांकि उन्होंने आर्थिक नीतियों में स्थिरता लाने और स्वतंत्र भारत की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देने की दिशा में काम किया. 

बहुगुणा का कार्यकाल छोटा था

केसी नियोगी के बाद 1950 में जॉन मथाई ने वित्त मंत्री के रूप में स्वतंत्र भारत का पहला बजट पेश किया था. एक और वित्त मंत्री एच.एन. बहुगुणा भी भारत का बजट पेश नहीं कर पाए थे. उन्होंने साल 1979 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार में वित्त मंत्री का पद संभाला था और कुछ ही समय बाद राजनीतिक उथल-पुथल के चलते इस्तीफा दे दिया था. उनका कार्यकाल भी महज साढ़े पांच महीने का रहा था.

निर्मला सीतारमण को 2019 में भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनाया गया था. तब से उन्होंने सात बजट पेश किए हैं. स्वतंत्र भारत का पहला आम बजट 26 नवंबर, 1947 को देश के पहले वित्त मंत्री आर के शनमुखम चेट्टी ने पेश किया था. पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और बाद में प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में वित्त मंत्री के तौर पर कुल 10 बजट पेश कर चुके हैं.

सबसे लंबा बजट भाषण किसके नाम

सबसे लंबा बजट भाषण सीतारमण ने एक फरवरी, 2020 को दो घंटे 40 मिनट का दिया था. साल 1977 में हीरूभाई मुलजीभाई पटेल का अंतरिम बजट भाषण अब तक का सबसे छोटा भाषण है, जिसमें केवल 800 शब्द हैं. बजट पारंपरिक रूप से फरवरी के आखिरी दिन शाम पांच बजे पेश किया जाता था.

साल 1999 में इसका समय बदला और टल बिहारी वाजपेयी सरकार में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिंह ने सुबह 11 बजे बजट पेश किया. तब से बजट सुबह 11 बजे पेश किया जाता है. इसके बाद 2017 में बजट पेश करने की तिथि बदलकर एक फरवरी कर दी गई, ताकि सरकार मार्च के अंत तक संसदीय मंजूरी की प्रक्रिया पूरी कर सके.

ये भी पढ़ें : Budget 2025 Senior Citizen Expectation: बजट 2025 के पिटारे में बुजुर्गों के लिए क्या होगा, सीनियर सिटीजन को कहां और कितना मिलेगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget