एक्सप्लोरर

Uniform KYC: जानिए क्या है यूनिफॉर्म केवाईसी, बैंक अकाउंट से लेकर बीमा और स्टॉक हर जगह आएगी काम 

KYC Rules: केवाईसी रूल्स में बड़ा बदलाव आने जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी नियमों में बदलाव चाहती हैं. वित्त मंत्रालय की समिति जल्द नियमों का ढांचा तैयार कर कस्टमर्स की मुसीबतें दूर करेगी.

KYC Rules: केवाईसी प्रक्रिया हम सभी के जीवन में शामिल हो चुकी है. बैंक अकाउंट खोलना हो, बीमा लेना हो या फिर स्टॉक या म्यूचुअल फंड में निवेश करना हो, इन सभी कामों के लिए हमें केवाईसी प्रक्रिया से होकर गुजरना ही पड़ता है. बैंकिंग एवं फाइनेंस सेवाओं के डिजिटलीकरण के साथ ही केवाईसी प्रोसेस भी अब हर जगह आवश्यक हो जा चुकी है. अब इसमें बड़ा बदलाव आने जा रहा है. हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कस्टमर्स वेरिफिकेशन के लिए यूनिफॉर्म केवाईसी (Uniform KYC) लागू करने की बात कही थी. आइए समझ लेते हैं कि यूनिफॉर्म केवाईसी क्या है और इससे क्या बदलाव होंगे. 

एफएसडीसी ने दी यूनिफॉर्म केवाईसी शुरू करने की सलाह

केवाईसी (Know Your Customer) किसी भी कस्टमर की पहचान का तरीका होता है. बैंक अकाउंट, म्यूचुअल फंड और लाइफ इंश्योरेंस लेने के लिए हर कस्टमर को केवाईसी से होकर गुजरना ही पड़ता है. कई मामलों में ऐसा बार-बार किया जाता है. कई बार अपडेट करने के नाम पर केवाईसी के तहत आपके डाक्यूमेंट्स मांगे जाते हैं. इस प्रक्रिया में बहुत सारा पेपरवर्क, समय और लागत लगती है. अब इस झंझट को खत्म करने के लिए फाइनेंशियल स्टेबिलिटी एंड डेवलपमेंट काउंसिल (FSDC) ने यूनिफॉर्म केवाईसी शुरू करने की सलाह दी है. इसकी मदद से फाइनेंशियल सेक्टर में किसी भी सेवा के लिए आपको सिर्फ एक बार ही केवाईसी प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ेगा.

नियमों का ढांचा तैयार कर रही विशेषज्ञ समिति

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने फाइनेंस सेक्रेटरी टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है, जो कि यूनिफॉर्म केवाईसी को लेकर नियमों का ढांचा तैयार करेगी. एफएसडीसी के साथ हाल ही में हुई बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने भी केवाईसी प्रक्रिया को आसान बनाने का सुझाव दिया था. सरकार की कोशिश है कि वित्तीय सेवाओं को आसान बनाया जाए. 

जानिए कैसे काम करेगी यूनिफॉर्म केवाईसी 

सेंट्रल केवाईसी रिकॉर्ड रजिस्ट्री (CKYCR) का गठन 2016 में हुआ था. इसका उद्देश्य अलग-अलग वित्तीय सेवाओं के लिए बार-बार होने वाली केवाईसी प्रक्रिया को खत्म करना है. फिलहाल यदि अपने सेबी में केवाईसी करवाकर निवेश शुरू कर दिया है तो बैंक अकाउंट खुलवाते समय अलग से केवाईसी करवानी होगी. सरकार इसी रुकावट को दूर करना चाहती है. नए सिस्टम में आपको 14 अंकों का सीकेवाईसी नंबर (CKYC Number) उपलब्ध करा दिया जाएगा. साथ ही आपका केवाईसी रिकॉर्ड सेबी (SEBI) के अलावा आरबीआई (RBI), इरडा (IRDAI) और पीएफआरडीए (PFRDA) सभी जगह उपलब्ध करवा दिया जाएगा. इससे आपको हर जगह केवाईसी नहीं करवानी होगी.

ये भी पढ़ें 

EMPS Scheme: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और थ्री व्हीलर होंगे सस्ते, सरकार लाई 500 करोड़ रुपये की नई स्कीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GST Council Meeting LIVE: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
LIVE: जीएसटी काउंसिल की बैठक खत्म, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी आसान
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस? Starlink विवाद पर एलन मस्क
क्या अंबानी हैं भारत के असली बॉस? Starlink विवाद पर एलन मस्क

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget