एक्सप्लोरर

EMPS Scheme: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और थ्री व्हीलर होंगे सस्ते, सरकार लाई 500 करोड़ रुपये की नई स्कीम

Electric Two Wheelers and Three Wheelers: केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने ईएमपीएस स्कीम के लिए 500 करोड़ रुपये जारी करने का ऐलान किया. यह स्कीम 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगी.

Electric Two Wheelers and Three Wheelers: केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और थ्री व्हीलर की सेल बढ़ाने के लिए नई स्कीम का ऐलान किया है. इस 500 करोड़ रुपये की स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहन सस्ते होंगे. यह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) योजना 1 अप्रैल से लागू कर दी जाएगी और 4 महीने तक इसकी वैधता होगी. 

टू व्हीलर और थ्री व्हीलर की बिक्री बढ़ेगी 

हैवी इंडस्ट्रीज मंत्री महेंद्र नाथ पांडे (Mahendra Nath Pandey) ने बुधवार को बताया कि ईएमपीएस स्कीम के लिए 500 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं. इससे देश में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर और थ्री व्हीलर की बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी. फरवरी, 2024 में सरकार ने फेम 2 (FAME-II) स्कीम के तहत आवंटन बढ़ाकर 11500 करोड़ रुपये कर दिया था. इससे पहले इस स्कीम का बजट 10 हजार करोड़ रुपये था. भारी उद्योग मंत्रालय ने बताया था कि यह सब्सिडी 31 मार्च, 2024 तक बिकने वाले टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और कारों पर लागू होगी.

फेम इंडिया स्कीम का बढ़ाया गया था बजट 

फेम इंडिया स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक टू, थ्री और फोर व्हीलर्स के लिए सब्सिडी संशोधित करके 7048 करोड़ रुपये कर दी गई थी. इसमें से 5311 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स के लिए थे. साथ ही 4048 करोड़ रुपये इलेक्ट्रिक बस और ईवी चार्जिंग स्टेशन (EV Charging Station) बनाने के लिए दिए गए थे. फेम इंडिया स्कीम का लक्ष्य देश में ईवी और चार्जर्स को सब्सिडी उपलब्ध कराना है ताकि इनकी बिक्री बढ़ सके. साथ ही इस स्कीम में ईवी पार्ट्स का निर्माण भी देश में ही करने को बढ़ावा दिया जाता है. 

5,829 करोड़ रुपये सब्सिडी के तौर पर बंटे 

साल 2019 में शुरू हुई फेम 2 के तहत अब तक लगभग 12 लाख ईवी टू व्हीलर, 1.41 लाख थ्री व्हीलर और 16,991 फोर व्हीलर्स को सब्सिडी उपलब्ध कराई गई है. फेम 2 स्कीम में 5,829 करोड़ रुपये से ज्यादा की सब्सिडी बांटी जा चुकी है. यही वजह है कि पिछले कुछ समय से ईवी वाहनों की डिमांड में तेजी आई है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी और बजाज जैसे बड़े खिलाड़ी इस सेक्टर में उतरे हैं. इससे बैटरी चालित और पेट्रोल चालित दोपहिया की कीमत का अंतर कम करने में मदद मिली है. साथ ही सरकार की ओर से मिल रहा सहयोग भी ईवी वाहनों को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हो रहा है.

ये भी पढ़ें 

Paytm FASTag: पेटीएम यूजर्स तुरंत बदल लें अपना फास्टैग, एनएचएआई ने बता दी आखिरी तारीख 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold Import Duty: दुबई से सोना खरीदकर लाना अब कितना होगा महंगा, 10 ग्राम पर कितना बढ़ेगा टैक्स?
दुबई से सोना खरीदकर लाना अब कितना होगा महंगा, 10 ग्राम पर कितना बढ़ेगा टैक्स?
Tax Deadlines: टैक्सपेयर्स सावधान! मई में मिस न करें ये 10 जरूरी डेडलाइन्स, वरना लगेगा भारी जुर्माना
टैक्सपेयर्स सावधान! मई में मिस न करें ये 10 जरूरी डेडलाइन्स, वरना लगेगा भारी जुर्माना
अमेरिका में H1B वीजा वालों को 30% सैलरी हाइक देने की बड़ी तैयारी, भारत के लिए यह नहीं 'गुड न्यूज'
अमेरिका में H1B वीजा वालों को 30% सैलरी हाइक देने की बड़ी तैयारी, भारत के लिए यह नहीं 'गुड न्यूज'
Home Loan: होम लोन चुकाते वक्त ये गलती न करें, वरना हो सकता है नुकसान
Home Loan: होम लोन चुकाते वक्त ये गलती न करें, वरना हो सकता है नुकसान

वीडियोज

Prateek Yadav Postmortem Report : पोस्टमार्टम खत्म, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा? | Akhilesh Yadav
Prateek Yadav Death News :सपा परिवार पर दुखों का पहाड़, प्रतीक की मौत के बाद बेबस दिखे Akhilesh Yadav
सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद विजय थलापति ने लिया यूटर्न, जिस ज्योतिषाचार्य को बनाया OSD, 1 दिन बाद उसे...
तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद विजय थलापति ने लिया यूटर्न, जिस ज्योतिषाचार्य को बनाया OSD, 1 दिन बाद उसे...
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
वर्क फ्रॉम होम, एक दिन नो व्हीकल डे, प्रधानमंत्री की अपील के बीच सम्राट सरकार का बड़ा 'फैसला'
30 लाख में खरीदा, पहले बेटे को दिया और फिर... NEET का पेपर कैसे और कहां से हुआ लीक? हो गया खुलासा
30 लाख में खरीदा, पहले बेटे को दिया और फिर... NEET का पेपर कैसे और कहां से हुआ लीक? हो गया खुलासा
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, अनीज बज्मी की कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
विद्या-राशि संग बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे अक्षय कुमार, फिल्म की रिलीज डेट भी हो गई अनाउंस
Explained: भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ छात्रों के सपनों पर पड़ा ग्रहण
भारत में परीक्षाओं का 'लीकतंत्र'! 5 सबसे बड़े पेपर लीक कांड और 2 करोड़ सपनों पर पड़ा ग्रहण
शहर वालों के मजे लेकिन बदलते मौसम की किसानों पर पड़ रही मार, कैसे बेमौसम बरसात बेहाल हो रही किसानी?
शहर वालों के मजे लेकिन बदलते मौसम की किसानों पर पड़ रही मार, कैसे बेमौसम बरसात बेहाल हो रही किसानी?
Video: हाईवे पर गिर पड़े शख्स की CRPF जवानों ने बचाई जान, वीडियो देख लोग बोले- असली हीरो यही हैं
हाईवे पर गिर पड़े शख्स की CRPF जवानों ने बचाई जान, वीडियो देख लोग बोले- असली हीरो यही हैं
Embed widget