एक्सप्लोरर

Unified Pension Scheme: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से पेंशन में मिलेगी ये बड़ी सुविधा, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

Unified Pension Scheme: UPS के तहत सरकारी कर्मचारियों को उनके अंतिम 12 महीनों के औसत बेसिक वेतन का 50 फीसदी तक की गारंटीड पेंशन दी जाएगी.

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए कल यानी 1 अप्रैल की सुबह खुशियां लेकर आने वाली है. दरअसल, यूनिफाइड पेंशन योजना (Unified Pension Scheme - UPS) 1 अप्रैल 2025 से लागू होने जा रही है. यह नई योजना उन कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए लाई गई है, जो नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से पहले की गारंटीड पेंशन को वापस लाने की मांग कर रहे थे.

NPS और UPS में क्या अंतर है?

NPS में गारंटीड पेंशन नहीं होती, बल्कि इसमें किए गए निवेश पर शेयर बाजार के प्रदर्शन के आधार पर रिटर्न मिलता है. लंबी अवधि में NPS से अच्छे रिटर्न की उम्मीद होती है, लेकिन इसमें कोई निश्चित पेंशन नहीं होती. वहीं, UPS के तहत सरकारी कर्मचारियों को उनके अंतिम 12 महीनों के औसत बेसिक वेतन का 50 फीसदी तक की गारंटीड पेंशन दी जाएगी. हालांकि, यह सुविधा सभी कर्मचारियों के लिए उपलब्ध नहीं होगी, बल्कि इसे पाने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी.

किन परिस्थितियों में मिलेगी गारंटीड पेंशन?

कर्मचारी को गारंटीड पेंशन पाने के लिए कई शर्तों को पूरा करना होगा.

न्यूनतम 10 वर्षों की सरकारी सेवा पूरी करने के बाद रिटायरमेंट.

FR 56 नियमों के तहत सरकार द्वारा जबरन रिटायरमेंट (Compulsory Retirement).

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (Voluntary Retirement) के मामले में, अगर कर्मचारी ने कम से कम 25 वर्षों की सेवा पूरी कर ली है.

अगर कोई कर्मचारी 25 वर्षों की सेवा के बाद, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेता है, तो उसे उस उम्र से पेंशन मिलेगी, जिस पर वह सामान्य सेवानिवृत्ति प्राप्त करता.

50 फीसदी पेंशन पाने की शर्तें

UPS को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि पात्र सरकारी कर्मचारी अपनी अंतिम 12 महीनों के औसत बेसिक वेतन का 50 फीसदी तक पेंशन के रूप में प्राप्त कर सकें. लेकिन सभी कर्मचारियों को यह सुविधा नहीं मिलेगी. सरकार द्वारा जारी 24 जनवरी 2025 की अधिसूचना के अनुसार, अगर कर्मचारी ने कम से कम 25 वर्ष की योग्यता सेवा पूरी की है, तो उसे पूरा 50 फीसदी बेसिक वेतन पेंशन के रूप में मिलेगा.

वहीं, अगर कर्मचारी की सेवा अवधि 25 वर्ष से कम है, तो पेंशन की राशि अनुपातिक रूप में दी जाएगी. 10 वर्ष या उससे अधिक सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम 10,000 रुपये प्रति माह की पेंशन गारंटी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: इस रेलवे स्टॉक में है रॉकेट की रफ्तार से भागने का दम! जानिए क्यों है ये एक्सपर्ट के लिस्ट में सबसे ऊपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget