एक्सप्लोरर

आधार कार्ड से 50 हजार तक का लोन और वह भी बिना किसी गारंटी के... ऐसे करें झटपट अप्लाई

Aadhar Card Loan: सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत सिर्फ आधार कार्ड से 50,000 रुपये तक का लोन मिल सकता है. इसके लिए किसी गारंटी या सिक्योरिटी की भी जरूरत नहीं पड़ती.

Aadhar Card Loan: क्या आधार कार्ड से भी लोन मिल सकता है और वह भी बिना किसी गारंटी के ? अगर इस बात पर आपको भी यकीन नहीं रहा है, तो हम आपको बता दें कि यह बिल्कुल सच है. आधार कार्ड से आप 50,000 रुपये तक का लोन पा सकते हैं. साल 2020 में कोविड-19 महामारी के समय में केंद्र सरकार ने छोटे कारोबारियों की मदद के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की शुरुआत की थी. इसका मकसद छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को आत्मनिर्भर बनाना था. 

12 महीनों में करना होगा लोन का पेमेंट

इस योजना के तहत ये बिना किसी गारंटी के आधार कार्ड पर लोन ले सकते हैं. अब सवाल यह आता है कि यह योजना काम कैसे करती है? बता दें कि इसमें व्यापारियों को पहले 10,000 रुपये तक का लोन दिया जाता है. अगर वे समय पर इसे चुका देते हैं, तो अगली बार उन्हें 20,000 रुपये तक का लोन मिल सकता है और इसे भी समय पर चुका देने पर लोन की राशि 50,000 हजार रुपये तक बढ़ा दी जाती है. लोन 12 महीनों में किश्त में चुकाना पड़ता है. 

इस तरह से करें लोन के लिए अप्लाई

अब सबसे अहम सवाल यह है कि लोन के लिए अप्लाई कैसे करें? तो इसके लिए सबसे पहले आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है, जिसके जरिए आप किसी भी सरकारी बैंक में जाकर योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं या आप सीधे पोर्टल पर या अपने इलाके के किसी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में जाकर भी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसमें एक और जरूरी बात का ख्याल रखना चाहिए कि योजना का लाभ उठाने के लिए आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है क्योंकि अगर आप लोन के लिए ऑनलाइन अप्लाई करते हैं, तो ई-केवाईसी या आधार वेरिफिकेशन के लिए इसकी जरूरत पड़ेगी. 

लोन से पहले चेक करें अपनी एलिजिबलिटी

इसी के साथ लोन लेने वालों को शहरी स्थानीय निकायों (ULB) से एक रेकेमंडेशन लेटर भी लिखवाना होगा ताकि आने वाले समय में भी वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाते रहे. इसके बाद मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए भी एक फार्म भरना होगा. बस इसके अलावा किसी और डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस योजना के तहत लोन लेने वालों की चार कैटेगरी बनाई गई है इसलिए अप्लाई करने से पहले व्यक्ति पोर्टल पर अपना एलिजिबलिटी स्टेटस चेक करें. 

लोन पर कितना भरना होगा इंटरेस्ट

सबसे आखिर में सवाल आता है कि लोन पर कितना इंटरेस्ट देना होगा? वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRBs), लघु वित्त बैंकों (SFBs) और सहकारी बैंकों के लिए ब्याज दरें मौजूदा दरों के अनुसार होंगी. जबकि एनबीएफसी, एनबीएफसी-एमएफआई आदि के लिए ब्याज दरें इन्हें दिए गए आरबीआई के दिशा-निर्देशों के तहत तय होंगी. आरबीआई दिशा-निर्देशों के तहत शामिल नहीं होने वाले अन्य ऋणदाता कैटेगरी के लिए ब्याज दरें  एनबीएफसी-एमएफआई के लिए आरबीआई की मौजूदा गाइडलाइंस के तहत तय होंगी. 

ये भी पढ़ें: 

PVC Aadhaar Card: एक क्लिक और घर बैठे ऑर्डर हो जाएगा चमचमाता PVC आधार कार्ड, UIDAI ने दी बड़ी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
Old Currency: 50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
Electronic Market: रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
रुक जाओ! सस्ते होंगे फोन-गैजेट्स, सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी, बचेंगे टैक्स के पैसे
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर

वीडियोज

Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget