एक्सप्लोरर

PVC Aadhaar Card: एक क्लिक और घर बैठे ऑर्डर हो जाएगा चमचमाता PVC आधार कार्ड, UIDAI ने दी बड़ी जानकारी

PVC Aadhaar card: पीवीसी आधार कार्ड आपकी ड्राइविंग लाइसेंस या एटीएम कार्ड जैसा दिखेगा. इसे कैरी करना भी बहुत आसान है. यहां जानिए, इसे घर बैठे कैसे ऑर्डर करें.

PVC Aadhaar card: आधार कार्ड आज के जमाने में एक बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट है. चाहे बैंक का काम हो या जमीन की रजिस्ट्री करानी हो हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. कहीं एडमिशन लेना हो या सफर पर जाना हो तब भी आधार बिना काम नहीं चलेगा.

यहां तक कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी आधार कार्ड जरूरी है. आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से जारी किया जाता है. इसकी सबसे बड़ी कमी यह है कि इसका साइज पॉकेट फ्रेंडली नहीं है, लेकिन अब यह गुजरे जमाने की बात हो गई है क्योंकि अब आप आधार को पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) कार्ड के रूप में पा सकते हैं.

PVC आधार कार्ड टिकाऊ के साथ सुरक्षित भी

अब तक आधार कागज में प्रिंटेड फार्म में आता था, जिसे कई बार लेमिनेशन के बाद भी संभालकर रखना मुश्किल हो जाता था. हालांकि, PVC आधार कार्ड को लाइफ टाइम मेंटेन करना बहुत आसान है. सबसे बड़ी बात यह है कि एटीएम की तरह दिखने वाले इस कार्ड को आप अपने वॉलेट में रख सकते हैं. सिंथेटिक प्लास्टिक से बने इस कार्ड का साइज 86 MM X 54 MM होता है. यह टिकाऊ और मजबूत होने के साथ इसमें होलोग्राम, गिलोच पैटर्न और क्यूआर कोड जैसे सारे सिक्योरिटी पैटर्न हैं. 

इस तरह से PVC कार्ड करें ऑर्डर

  • PVC आधार कार्ड आप घर बैठे ही ऑर्डर कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा.
  • इस पर जाते ही आपको फर्स्ट पेज पर ही ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड का ऑप्शन दिखेगा.
  • इस पर क्लिक करने के साथ आपको सामने आए बॉक्स पर अपने 12 डिजिट का आधार नंबर और कैप्चा को भरना होगा.
  • इसके बाद वेरिफिकेशन के लिए आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करने के साथ ही सामने पेमेंट का ऑप्शन आएगा.
  • इसमें जीएसटी, डाक खर्च सहित 50 रुपये का पेमेंट करना होगा.
  • पेमेंट हो जाने के बाद मोबाइल पर रिफरेंस नंबर आएगा.
  • जब आपका पीवीसी आधार कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा, तो आपको पोस्ट के जरिए आपके एड्रेस तक पहुंचा दिया जाएगा.
  • इसमें कोई भी परेशानी होने पर UIDAI के टॉल फ्री नंबर 1947 या help@uidai.gov.in पर हेल्प मांग सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:

Ketan Parekh: इस फार्मूले से इंवेस्टर्स को झांसे में लेता था केतन, पहले भी सेबी लगा चुका है बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे
शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे
Stocks to Watch: मुनाफा कराने का दम रखते हैं ये स्टॉक्स! जानें आज फोकस में रहने वाले शेयरों की लिस्ट
मुनाफा कराने का दम रखते हैं ये स्टॉक्स! जानें आज फोकस में रहने वाले शेयरों की लिस्ट
Gold- Silver Price Today: सोने में आई नरमी, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदारी से पहले जान लें आज का नया रेट
Gold- Silver Price Today: सोने में आई नरमी, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदारी से पहले जान लें आज का नया रेट
क्रूड ऑयल की फिर चढ़ी कीमत, 79 डॉलर के करीब पहुंचा भाव; अमेरिका पर ईरान के पलटवार का दिख रहा असर
क्रूड ऑयल की फिर चढ़ी कीमत, 79 डॉलर के करीब पहुंचा भाव; अमेरिका पर ईरान के पलटवार का दिख रहा असर

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget