एक्सप्लोरर

ऑटो का किराया 7.66 करोड़ रुपये, कंपनी को मांगनी पड़ी माफी 

Uber Auto Ride: इस यात्री ने जब ऑटो बुक किया तो किराया 62 रुपये दिखा रहा था. डेस्टिनेशन पर पहुंचने पर किराया 7.66 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया. यह वीडियो वायरल होने पर कंपनी को माफी मांगनी पड़ी.

Uber Auto Ride: आपने कभी सोचा है कि एक ही शहर के अंदर ऑटो राइड करने के आपसे ज्यादा से ज्यादा कितने रुपये मांगे जा सकते हैं. आपका जबाव शायद चंद हजारों रुपये से ज्यादा नहीं हो सकता. मगर, आज हम आपको एक ऐसी ऑटो राइड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका बिल लगभग 7.66 करोड़ रुपये आया. साथ ही वेटिंग चार्ज भी लगभग 6 करोड़ रुपये जुड़ा हुआ था. करोड़ों में आए इस बिल ने न सिर्फ कस्टमर के चेहरे पर मुस्कान ला दी बल्कि सोशल मीडिया पर भी हंसी के फव्वारे फूट पड़े. इस फजीहत के बाद कंपनी को भी माफी मांगते हुए इस पर सफाई देनी पड़ी.

62 रुपये किराए को बना दिया 7.66 करोड़ रुपये 

दरअसल यह रोचक मामला नोएडा के एक कस्टमर दीपक टेंगुरिया के साथ घटा. उन्होंने शुक्रवार को उबर ऑटो (Uber Auto) बुक किया. इसका किराया मात्र 62 रुपये था. मगर, जब वह अपनी लोकेशन पर पहुंचे तो किराया बढ़कर 7,66,83,762 रुपये हो गया था. इसे देखकर वह हैरान रह गए. इसके बाद उनके दोस्त आशीष मिश्रा ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डाल दिया. इसमें दोनों आपस में बातचीत करते हुए दिखे. आशीष ने पूछा कि तुम्हारा बिल कितना आया है तो दीपक ने जबाब दिया कि यह 7.66 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इसके बाद उन्होंने कैमरे पर अपने फोन में आया यह बिल भी दिखाया और कहा कि मैंने कभी इतने जीरो नहीं गिने. 

ट्रिप का चार्ज 1.67 करोड़, वेटिंग का 5.99 करोड़ रुपये

इस बिल में सबसे रोचक बात यह थी कि दीपक को उबर ने ट्रिप के लिए 1.67 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिल भेजा था. साथ ही इसमें 5.99 करोड़ रुपये वेटिंग चार्ज भी जुड़ा था. साथ ही 75 रुपये प्रमोशन कॉस्ट के रूप में भी जोड़े गए थे. इसके बाद आशीष ने ट्वीट किया कि उबर ने सुबह-सुबह दीपक को इतना अमीर बना दिया कि उबर की फ्रैंचाइजी लेने की सोच रहा है अगला. मस्त बात है कि अभी ट्रिप कैंसल भी नहीं हुई है. 62 रुपये में ऑटो बुक करके तुरंत बनें करोड़पति कर्जदार. 

उबर इंडिया ने तुरंत मांगी माफी 

यह पोस्ट एक्स पर तुरंत वायरल हो गई. इसके बाद उबर इंडिया के कस्टमर सपोर्ट ने माफी मांगते हुए लिखा कि वह इस मामले को देख रहे हैं. आप हमें कुछ समय दें ताकि हम अपडेट के साथ आपके पास वापस आ सकें.

ये भी पढ़ें 

RBI DIGITA: आ रहा रिजर्व बैंक का 'डिजिटा', ऑनलाइन फ्रॉड पर लगेगी लगाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

500 रुपए से 5 करोड़ तक, नमक-रोटी खाने वाली महिला कैसे बनी 'अचार क्वीन'
500 रुपए से 5 करोड़ तक, नमक-रोटी खाने वाली महिला कैसे बनी 'अचार क्वीन'
जोशीमठ क्रैश: हेलिकॉप्टर में अब 2 पायलट जरूरी, हर उड़ान से पहले लेना होगा परमिट
जोशीमठ क्रैश: हेलिकॉप्टर में अब 2 पायलट जरूरी, हर उड़ान से पहले लेना होगा परमिट
100 एकड़ में बनेगा 'नीता अंबानी अनंत आश्रय', बेटी ईशा संग नीता ने किया भूमि पूजन
100 एकड़ में बनेगा 'नीता अंबानी अनंत आश्रय', बेटी ईशा संग नीता ने किया भूमि पूजन
PNB Scam: 6 अफसरों की ID चुराकर फ्रॉड, कुर्सी खाली देखते ही बैठ जाती थी
PNB Scam: 6 अफसरों की ID चुराकर फ्रॉड, कुर्सी खाली देखते ही बैठ जाती थी

वीडियोज

INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
INDIA Bloc Rally at Ramlila Maidan: Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष की महारैली में क्या हुआ? | Rahul

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget