एक्सप्लोरर

Twitter vs Elon Musk: एलन मस्क से डील रद्द होने के बाद Twitter के शेयर 11.3 फीसदी गिरे

Twitter के 1 शेयर की कीमत 33.31 अमेरिकी डॉलर है जो मस्क द्वारा दिए 54.20 अमेरिकी डॉलर प्रति शेयर के प्रस्ताव से काफी कम है.

Twitter Elon Musk Deal: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंपनी ट्विटर (Twitter) इंक के शेयरों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. दुनिया के सबसे अमीर आदमी और अमेरिका इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर के साथ 44 अरब अमेरिकी डॉलर के सौदे को रद्द कर दिया है जिसके बाद ट्विटर के शेयरों में गिरावट का दौर जारी है. वहीं, दूसरी ओर ट्विटर ने एलन मस्क द्वारा करार को रद्द करने के फैसले को गलत बताया है.

एलन मस्क के वकील का कहना है कि ट्विटर पर फेक या स्पैम अकाउंट्स के बारे में जानकारी देने के कई अनुरोध को पूरा करने में सोशल मीडिया कंपनी नाकाम रही है. यह कंपनी के बिजनेस परफॉर्मेंस के लिए बहुत अहम है. वकील ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एग्रीमेंट की कई शर्तों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है.

ट्विटर के 1 शेयर की कीमत 33.31 अमेरिकी डॉलर
द हिल ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की माने तो वर्तमान में ट्विटर के 1 शेयर की कीमत 33.31 अमेरिकी डॉलर है, जो मस्क द्वारा दिए 54.20 अमेरिकी डॉलर प्रति शेयर के प्रस्ताव से काफी कम है. ट्विटर के शेयरों में 11.3% की गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल ट्विटर के शेयर अप्रैल की तुलना में काफी कम हैं, जब मस्क ने कंपनी में अपनी शुरुआती 9% हिस्सेदारी हासिल कर ली थी.

टेस्ला के शेयरों में भी गिरावट
एलन मस्क ने जब ट्विटर खरीदने की घोषणा की थी, तब से अब तक उनकी ऑटोमोटिव कंपनी टेस्ला के शेयरों में भी 27 % की गिरावट हुई है. जो कि उस अवधि में एसएंडपी 500 में कुल 10% की गिरावट से बड़ा है. वही ट्विटर 44 अरब अमेरिकी डॉलर के अधिग्रहण सौदे को समाप्त करने के फैसले पर मस्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहा है.

मैं ट्विटर नहीं खरीद सकता
मस्क ने ट्विटर कंपनी को खरीदने हेतु मजबूर करने के लिए कानूनी लड़ाई पर उपहास किया है. मस्क ने हंसते हुए अपनी 4 तस्वीरें ट्वीट की, "उन्होंने कहा कि मैं ट्विटर नहीं खरीद सकता. क्योंकि वे बॉट जानकारी का खुलासा नहीं करेंगे. अब वे मुझे अदालत में ट्विटर खरीदने के लिए मजबूर करना चाहते हैं. अब उन्हें अदालत में बॉट की जानकारी का खुलासा करना होगा.

मस्क पर केस करेगा ट्विटर
ट्विटर ने न्यूयॉर्क की एक शीर्ष लॉ फर्म को मस्क के खिलाफ केस दायर करने की जिम्मेदारी सौंपी है. ट्विटर ने न्यूयॉर्क की अग्रणी लॉ फर्म वॉचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज को मस्क के खिलाफ कोर्ट में दावे के लिए चुना है. ट्विटर अगले सप्ताह डेलावेयर में मस्क पर केस दायर कर देगा. वही मस्क ने अपने बचाव की तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने लॉ फर्म क्विन इमानुएल उर्कहार्ट एंड सुलिवन को चुना है. 

हम जीतेंगे कानूनी लड़ाई 
ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने कहा कि कंपनी का निदेशक मंडल तय मूल्य और शर्तों के अनुसार मस्क से करार तोड़ने पर सहमत है, लेकिन विलय के समझौतों की शर्तों के पालन के लिए मस्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है. हमें भरोसा है कि इस कानूनी लड़ाई में हम जीतेंगे. मस्क के खिलाफ डेलावेयर की कोर्ट में केस दायर किया जाएगा. 

ट्विटर में फर्जी खातों की संख्या 5% से ज्यादा
टेस्ला के सीईओ की टीम का मानना है कि ट्विटर में स्पैम और फर्जी खातों की संख्या 5% से कहीं अधिक है, इसलिए मस्क इस समझौते को रद्द कर रहे हैं. मस्क की ओर से भेजे पत्र में आरोप है कि उन्होंने बीते 2 महीनों में कई बार ट्विटर से अपने अकाउंट्स की सही संख्या बताने का आग्रह किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 175 अंक गिरकर 54219 पर खुला, निफ्टी 16150 के नीचे फिसला

Spicejet News: कम नहीं हो रही स्पाइसजेट की मुश्किलें, अब MD अजय सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल
Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई
Business Ideas: वीकेंड पर शुरू करें ये बिजनेस, होगी अच्छी एक्स्ट्रा कमाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget