एक्सप्लोरर

Koo Layoffs: बढ़ते घाटे के बीच नहीं मिल रही फंडिंग, देसी ट्विटर 'Koo' ने निकाले 30 फीसदी कर्मचारी

Koo Financial Crisis: अभी दुनिया भर के स्टार्टअप्स वित्तीय संकटों का सामना कर रहे हैं. ट्विटर की देसी प्रतिस्पर्धी कू भी इससे नहीं बच पाई है और उसे छंटनी पर मजबूर होना पड़ा है...

भारतीय सोशल मीडिया कंपनी कू (Koo) ने बढ़ते घाटे और फंडिंग की कमी के बीच अपने 30 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर (Twitter) की घरेलू प्रतिस्पर्धी कंपनी कू पिछले कुछ समय से आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है. इसी कारण उसे अब छंटनी (Koo Layoffs) पर मजबूर होना पड़ा है.

प्रवक्ता ने बताया ये कारण

कू के साथ अभी करीब 260 कर्मचारी काम कर रहे हैं. इनमें से 30 फीसदी लोग छंटनी का शिकार हुए हैं. ब्लूमबर्ग ने कंपनी के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि कंपनी ने ग्लोबल सेंटिमेंट के हिसाब से कदम उठाया है. ग्लोबल सेंटिमेंट अभी ग्रोथ से ज्यादा एफिशिएंसी पर फोकस्ड है और कंपनियों को अपना इकोनॉमिक्स सही साबित करने के लिए काम करने की जरूरत है.

इस कारण मिली थी बढ़त

आपको बता दें कि कू को उस समय काफी फायदा हुआ था, जब ट्विटर और भारतीय प्राधिकरणों के बीच तनातनी बढ़ गई थी. उस समय कई सरकारी अधिकारियों, क्रिकेट स्टारों और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज समेत बड़ी संख्या में लोगों ने कू को ट्विटर के विकल्प के रूप में हाथोंहाथ लिया था. इससे कू के यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी थी. इस घरेलू सोशल मीडिया कंपनी को टाइगर ग्लोबल जैसे इन्वेस्टर्स का भी समर्थन हासिल है.

स्टार्टअप्स के सामने संकट

हालांकि अभी कंपनी वित्तीय संकटों से जूझ रही है. बीते कुछ महीनों से दुनिया भर के स्टार्टअप्स फंडिंग की समस्या से जूझ रहे हैं. हालिया बैंकिंग संकट ने तो स्थिति को और गंभीर बना दिया है. टेक सेक्टर का हाल ज्यादा ही बुरा है. इसके चलते कई वैसे स्टार्टअप्स भी परेशान हैं, जिनकी वैल्यूएशन अरबों डॉलर में पहुंच गई थी. बदले हालात में इन्वेस्टर्स नई कंपनियों से दूरी बना रहे हैं.

इतनी बार किया गया डाउनलोड

अभी कू के ऐप को 6 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है. कंपनी के को-फाउंडर मयंक बिदावतका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी कंपनी के पास अच्छी पूंजी है. उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी कंपनी मनीटाइजेशन को लेकर प्रयोग कर रही है, ताकि वह जल्द से जल्द मुनाफे में आ सके. उन्होंने यह भी दावा किया था कि कंपनी अभी अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में सबसे अधिक रेवेन्यू पर यूजर जेनरेट करने वालों में से एक है.

ये भी पढ़ें: टीडीएस से बढ़ी सरकार की कमाई, मददगार साबित हुआ यह उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget