एक्सप्लोरर

Twitter Deal: एलन मस्क ने ट्विटर सौदे के लिए कहां से जुटाया पैसा, यहां हैं डील की फाइनेंसिंग की डिटेल्स

Twitter Deal Financing: 44 अरब डॉलर के ट्विटर सौदे को पूरा करने के लिए दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलम मस्क को भी कर्ज लेना पड़ा है. जानिए मस्क ने सौदे के लिए सारी रकम का इंतजाम कहां-कहां से किया है.

Twitter Deal Financing: दुनिया के सबसे अमीर शख्स टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने आखिरकार ट्विटर बॉस के रूप में पदभार संभाल लिया है. एलन मस्क ने इस डील के पूरा होने तक कई तरह की बातें की और काफी लंबे समय तक ऐसा लगता रहा कि ये सौदा कानूनी पचड़े में फंसेगा. ऐसा लगभग होने की स्थिति आ गई थी लेकिन 28 अक्टूबर की दी गई डेडलाइन को पूरा कर लिया गया और एलन मस्क ने अंततः ट्विटर के मालिक के रूप में खुद को दुनिया के सामने पेश किया. 

उनका पहला काम भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल, कंपनी के नीति प्रमुख विजया गड्डे और अन्य को बर्खास्त करने का रहा. शुक्रवार को सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पराग अग्रवाल को 38.7 मिलियन डॉलर, सहगल को 25.4 मिलियन डॉलर, गड्डे को 12.5 मिलियन डॉलर और पर्सनेट को 11.2 मिलियन डॉलर मिले हैं.

ट्विटर सौदे के लिए एलन मस्क ने इस तरह किया खर्च
44 अरब डॉलर की इस ट्विटर अधिग्रहण डील को लेकर लंबे समय तक खींचतान चलती रही लेकिन अब जब ये सब सुलझ चुका है तो ट्विटर डील को लेकर एलन मस्क की बड़ी योजनाएं भी सामने आ रही हैं. एलन मस्क ने इस सौदे के लिए ज्यादा से ज्यादा कैश रकम लगाई है और बताया जा रहा है कि वो ट्विटर को खरीदने के लिए कुल 27 अरब डॉलर की रकम लगा रहे हैं. इसके अलावा बाकी इंतजाम लोन, निवेश के जरिए किया गया है.

एलन मस्क ने अप्रैल और अगस्त यानी दो बार टेस्ला के शेयर बेचे और कुल 15.5 अरब डॉलर की रकम इस ट्विटर सौदे के लिए लगाई. कुल मिलाकर एलन मस्क ने 27 अरब डॉलर कैश में ट्विटर डील में लगाए हैं. 

कर्ज का विवरण
ट्विटर डील के लिए 13 अरब डॉलर की रकम बैंकों से कर्ज के रूप में ली गई है. मॉर्गन स्टेनली, बैंक ऑफ अमेरिका, बार्कलेज, सोसायटी जनरल, बीएनपी पारिबा, मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशल ग्रुप के नाम ट्विटर डील के लिए कर्ज देने वाले बैंकों के नाम हैं. मॉर्गन स्टेनली ने खुद ही इस डील में 3.5 अरब डॉलर लगाए हैं. खास बात ये है कि इन लोन के लिए ट्विटर ने गारंटी दी है और इनकी लायबिलिटी एलन मस्क पर नहीं बल्कि ट्विटर पर है.

कतर के सॉवरेन फंड का है निवेश
कतर इंवेस्टमेंट अथॉरिटी ने भी ट्विटर डील के लिए अपना योगदान किया है और इस निवेश के बदले उसे ट्विटर के शेयर मिलेंगे.

ऑरेकल के को-फाउंडर ने जताई निवेश पर सहमति
ऑरेकल के को-फाउंडर लैरी इलिसन ने ट्विटर सौदे के लिए 1 अरब डॉलर के निवेश के लिए सहमति जताई है. इसके अलावा कई और निवेश कंपनियों और फंड्स ने भी ट्विटर डील के लिए अपना योगदान दिया है. 

एलन मस्क ने क्या कहा
मस्क ने गुरुवार को विज्ञापनदाताओं से कहा कि वह आखिरकार ट्विटर का अधिग्रहण क्यों कर रहे हैं, उन्हें बताया कि वह मंच को दुनिया का सबसे सम्मानित विज्ञापन मंच बनाना चाहते हैं, जहां उपयोगकर्ता सभी उम्र से लेकर परिपक्व तक फिल्में देख सकते हैं या वीडियो गेम खेल सकते हैं. विज्ञापनदाताओं को लिखे एक पत्र में, उन्होंने कहा कि ट्विटर एक फ्री-फॉर-ऑल हेलस्केप नहीं बन सकता, जहां बिना किसी परिणाम के कुछ भी कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि मेरा ट्विटर हासिल करने का कारण यह है कि 'सभ्यता के भविष्य के लिए एक सामान्य डिजिटल टाउन स्क्वायर होना महत्वपूर्ण है, जहां हिंसा का सहारा लिए बिना स्वस्थ तरीके से विश्वासों की एक विस्तृत श्रृंखला पर बहस की जा सकती है.'

ये भी पढ़ें

RBI MPC Meeting: महंगाई का फूटा बम, आरबीआई का फूला दम ! एमपीसी बैठक में क्या होगा खास-जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
सिर्फ 5000 रुपये ही निकाल सकेंगे, जानें किस बैंक पर RBI ने लिया एक्शन
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क
आज कितना सस्ता हुआ 14.2 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? समझें घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फर्क

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget