एक्सप्लोरर

Twitter: एलन मस्क ने रोका '8 डॉलर में ब्‍लू टिक' प्‍लान! ट्वीट कर दी वेरिफिकेशन को लेकर बड़ी जानकारी

Twitter News: पेड ब्लू वेरिफिकेशन सेवा के कारण ट्विटर पर अचानक से फेक अकाउंट्स की बाढ़ आ गई थी. दुनियाभर के बड़े ब्रांड, कंपनियों और लोगों के नाम पर लगातार फेक अकाउंट्स की संख्या में इजाफा हो रहा था.

Twitter Blue Tick Plan: एलन मस्क के ट्विटर के टेकओवर (Elon Musk Twitter) के बाद से ही ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लगातार खबरों में है. एलन मस्क ने एलान किया था कि ट्विटर के वेरिफाइड अकाउंट (Twitter Verified Account) को हर महीने 8 डॉलर चुकाने होंगे. इस एलान के बाद से ही ट्विटर ने ब्लू टिक (Twitter Blue Tick) देना शुरू कर दिया था, लेकिन नकली ब्लू टिक अकाउंट की बढ़ती संख्या को देखते हुए मस्क ने इस सुविधा पर रोक लगा दी थी. अब मस्क ने ट्विटर के ब्लू टिक वेरिफिकेशन प्लान को लेकर बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि वह कब इस प्लान को रिलॉन्च कर सकते हैं.

मस्क ने 'ब्लू टिक प्लान' पर दी बड़ी जानकारी
लंबे वक्त से लोग ट्विटर पर एलन मस्क से उनके 'ब्लू टिक प्लान' के बारे में सवाल पूछ रहे हैं. इस मामले पर अब जानकारी देते हुए ट्विटर चीफ ने कहा है कि फिलहाल अगले कुछ दिनों के लिए ट्विटर का ब्लू टिक प्लान को रिलॉन्च करने पर रोक लगा रहे हैं. जब तक किसी व्यक्ति की सही तरीके से जांच नहीं हो जाती है उसे ट्विटर का ब्लू टिक नहीं दिया जाएगा. व्यक्ति और किसी संस्था को अलग-अलग कलर का वेरिफिकेशन टिक दिया जाएगा. इससे किसी व्यक्ति और संस्था के ट्वीट के बीच फर्क पता किया जा सकता है.

ब्लू टिक से कंपनी को हो गया था अरबों का नुकसान!
एलन मस्क ने ट्विटर टेकओवर के बाद यह एलान किया था कि ट्विटर के हर वेरिफाइड अकाउंट को 8 डॉलर के हिसाब से हर महीने शुल्क देना होगा. आम लोग भी केवल 8 डॉलर देकर अपना अकाउंट वेरिफाइड करवा सकते थे. ऐसे में ट्विटर के पेड ब्लू वेरिफिकेशन के कारण एक बड़ी दवा कंपनी को पूरे 1.20 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया था. दुनिया की दिग्गज फार्मेसी कंपनी Eli Lilly (LLY) के नाम से एक फर्जी अकाउंट बनाया गया और केवल 8 डॉलर देकर उसे वेरिफाई करवा लिया गया. इसके बाद इस फेक अकाउंट से यह ट्वीट किया, 'Insulin is Free Now'.

इसके बाद कुछ निवेशकों की इस ट्वीट पर नजर पड़ी. उन्होंने इस ट्वीट को सच मान लिया और फिर निवेशकों ने कंपनी से अपने पैसे निकालने शुरू कर दिए. इस कारण कंपनी के शेयर्स एक दिन में 4.37 फीसदी तक गिर गए थे. इस कारण Eli Lilly को लगभग 1.20 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया. इसके बाद कंपनी ने आनन फानन में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके इस खबर का खंडन किया और बताया कि कंपनी ने इस तरह का कोई फैसला नहीं लिया है.

ट्विटर ने ब्लू वेरिफिकेशन सेवा पर लगा दी थी रोक
पेड ब्लू वेरिफिकेशन सेवा के कारण ट्विटर पर अचानक से फेक अकाउंट्स और खबरों की बाढ़ सी आ गई थी. दुनियाभर के बड़े ब्रांड, कंपनियों और लोगों के नाम पर लगातार फेक अकाउंट्स (Twitter Fake Accounts) की संख्या में इजाफा हो रहा था. ऐसे में एलन मस्क के इस फैसले की जमकर आलोचना होने लगी. ऐसे में मस्क को मजबूरन इस फैसले पर कुल दिनों के लिए रोक लगानी पड़ी. अब एलन मस्क ने यह साफ किया है कि वह ट्विटर के 'ब्लू टिक प्लान' को कुछ बदलावों के बाद रिलॉन्च किया जाएगा. इसके साथ ही कंपनी और इंडिविजुअल के ट्विटर अकाउंट को वेरिफाइड बेंच के अलग-अलग कलर देने का प्लान है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में उठापटक का दौर जारी! जानें किन शहरों में मंगलवार को बदले पेट्रोल-डीजल प्राइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
15 रेस्टोरेंट्स ने बदला नियम, डिनर के वक्त फोन इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे ग्राहक
7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार
7 गुना तक बढ़े फ्लाइट टिकटों के दाम, दिल्ली-कोलकाता का किराया 78000 के पार
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे
दीवाली से पहले नहीं घटे चीनी-प्याज के दाम, 4 महीने में हुए सबसे महंगे
Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा
Explained: SBI से डेटा लीक, PNB से करोड़ों गायब, अब बैंकों में सेफ नहीं आपका पैसा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget