एक्सप्लोरर

TVS Motor Share: शानदार तिमाही नतीजे के बाद नए शिखर पर ये ऑटो शेयर, 1 लाख करोड़ के पार निकला एमकैप

TVS Motor MCap: दिसंबर तिमाही में टीवीएस मोटर कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 59 फीसदी की तेजी आई थी. आज सभी ऑटो शेयरों में फ्लो देखने को मिल रहा है...

प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनी टीवीएस मोटर के शेयरों में आज शानदार तेजी दर्ज की गई. दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे से मिले सपोर्ट के बाद सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को टीवीएस मोटर कंपनी के शेयर ने नया उच्च स्तर बना दिया और इसके साथ ही कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गई.

इस उच्च स्तर तक पहुंचा एमकैप

दोपहर के कारोबार में सवा दो बजे टीवीएस मोटर कंपनी का शेयर करीब ढाई फीसदी की तेजी के साथ 2,145 रुपये के पास ट्रेड कर रहा था. उस समय कंपनी का एमकैप 1.02 लाख करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा था. दिन के कारोबार में टीवीएस के शेयरों के भाव में करीब पांच फीसदी की तेजी देखी गई और एक समय शेयर 2,186 रुपये तक के स्तर पर पहुंच गया. यह टीवीएस मोटर के स्टॉक का 52-वीक का नया हाई लेवल है. उसके साथ ही एमकैप भी बढ़कर नए उच्च स्तर 1.04 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया था.

दिसंबर तिमाही में इतना बढ़ा मुनाफा

टीवीएस मोटर कंपनी के शेयर को दिसंबर तिमाही के अच्छे नतीजे से सपोर्ट मिला है. दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 59 फीसदी बढ़कर 479 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी को लगभग सभी बाजारों में बिक्री में बेहतरीन ग्रोथ से मदद मिली है, जिससे दिसंबर तिमाही में उसका मुनाफा बेहतर हुआ है.

ब्रोकरेज के नए टारगेट के पार

दिसंबर तिमाही के अच्छे नतीजे के बाद कई ब्रोकरेज ने टीवीएस मोटर स्टॉक के लिए टारगेट बढ़ाया था. हालांकि आज की रैली में शेयर ने बढ़ाए गए टारगेट के स्तर को भी पार कर लिया. गोल्डमैन सैश ने टीवीएस मोटर स्टॉक को न्यूट्रल रेटिंग के साथ 2,180 रुपये का टारगेट दिया था. गोल्डमैन सैश का पुराना टारगेट 2,050 रुपये का था. वहीं बोफा (बैंक ऑफ अमेरिका) ने टीवीएस को न्यूट्रल रेटिंग के साथ 2,160 रुपये का टारगेट दिया था.

निफ्टी ऑटो इंडेक्स का शिखर

आज के कारोबार में टीवीएस मोटर स्टॉक को ऑटो स्टॉक्स में आई ओवरऑल खरीदारी से भी मदद मिली है. आज के कारोबार में निफ्टी ऑटो इंडेक्स अपने 52 सप्ताह के नए उच्च स्तर 20,407.90 तक गया है. निफ्टी ऑटो इंडेक्स के सभी 15 शेयर आज हरे निशान में हैं. मारुति सुजुकी अैर टाटा मोटर्स जैसे प्रमुख ऑटो शेयर सेक्टर को लीड कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: लाखों करोड़ रुपये के टैक्स में फंसे मुकदमों के पेंच, इन टैक्सपेयर्स को मिलने वाली है राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget