एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार के कुछ कर्मचारियों के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, इस भत्ते को दोगुना बढ़ाकर दी राहत

7th Pay Commission: 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को कई तरह के भत्ते दिए जाते हैं. इन्हीं में से एक है दिव्यांग लोगों के लिए परिवहन भत्ता, जिसे अब दोगुना बढ़ा दिया गया है.

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर है. सरकार ने अपने कुछ कर्मचारियों के लिए एक अहम फैसला लिया है. अब दिव्यांगता की कुछ निश्चित श्रेणियों में आने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को सामान्य दर से दोगुना परिवहन भत्ता मिलेगा. वित्त मंत्रालय ने सभी मंत्रालयों और विभागों को इस निर्देश का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है. 

इन्हें मिलेगी ये सुविधाएं

वित्त मंत्रालय द्वारा हाल ही में जारी एक कार्यालय ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि 15 सितंबर 2022 को जारी पूर्व निर्देशों में संशोधन करते हुए दिव्यांगता की श्रेणियों की एक नई सूची जारी की गई है जिसके तहत कर्मचारियों को दोगुना परिवहन भत्ता दिया जाएगा. नए आदेश के अनुसार, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के अंतर्गत निम्नलिखित श्रेणियों में आने वाले कर्मचारी इस सुविधा के हकदार होंगे, बशर्ते अन्य शर्तें पूरी हों-: 

गतिशीलता विकलांगता (Locomotor Disability): इसमें कुष्ठ रोग से ठीक हुए लोग, सेरिब्रल पैरालिसिस, बौनापन, पेशी दुर्बलता और एसिड अटैक के शिकार लोग शामिल हैं.  इसमें रीढ़ की हड्डी की विकृतियां और चोटें भी शामिल हैं. इनके अलावा, जिन लोगों की आंखों की रोशनी नहीं है या कम देखते हैं, जिन्हें सुनने में दिक्कतें आती हैं, ऐसे लोग जिनकी बोली स्पष्ट नहीं है या जिन्हें बात करने में परेशानी होती है, लर्निंग डिसऑर्डर या ऑटिज्म स्पेक्ट्रम के शिकार लोग, मानसिक रोग और मल्टीपल स्क्लेरोसिस, पार्किंसंस डिजीज जैसे लंबे समय से चले आ रहे न्यूरोलॉजिकल डिजीज के शिकार भी इसके हकदार होंगे. 

रक्त संबंधी विकलांगताएं (Blood-related Disabilities):  हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, सिकल सेल रोग. 

मल्टीपल डिसऐबिलिटी: यानी कि ऊपर दिए गए अक्षमताओं में से दो या उससे अधिक का शिकार होना जैसे कि बधिर-अंधापन दोनों से जूझ रहे लोग. 

क्यों जरूरी हैं ये सुविधाएं? 

दिव्यांग कर्मचारियों को रोजमर्रा की जिंदगी में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. खासकर कामकाज के लिए उनके लिए कहीं आना-जाना काफी मुश्किल होता है. सरकार द्वारा परिवहन भत्ते को दोगुना करना इन कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत है, जिससे न केवल उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि समाज में घुलने-मिलने में भी उन्हें बढ़ावा मिलेगा. 

 

ये भी पढ़ें: 

ICICI Bank के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, सेविंग्स अकाउंट में मिनिमम बैलेंस की लिमिट में सीधे 5 गुना इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
सेंट्रल बैंक से गायब हुए 13.96 करोड़, क्या ग्राहकों के खाते से उड़ जाएंगे सारे पैसे?
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
क्या सच में दीवाली बाद लागू होगा UPI पर चार्ज, या फिर टलेगा? NPCI ने नहीं बताई तारीख
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
बड़ी खबर: इन 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी बेचने जा रही सरकार, देखें नाम
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी
Walkie-Talkie बेचने वाली कंपनी पर 1 लाख का जुर्माना, ये एक गलती पड़ी महंगी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget