एक्सप्लोरर

अब ग्राहकों को अनचाहे मैसेज से मिलेगा छुटकारा! TRAI ने बनाया यह खास प्लान

TRAI on Unwanted Calls: टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने अनचाहे कॉल्स और मैसेज से छुटकारा दिलाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. इससे ग्राहकों को बहुत फायदा होगा.

TRAI to Telecom Companies on Unwanted Calls: देश का लगभग हर मोबाइल यूजर प्रमोशनल कॉल्स और मैसेज से परेशान रहता है. ऐसे में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ग्राहकों को अनचाहे कॉल्स और मैसेज से मुक्ति दिलाने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को इंटीग्रेटेड DCA (Digital Consent Acquisition) प्लेटफॉर्म तैयार करने का आदेश दिया है. इस प्लेटफॉर्म के चालू हो जाने के बाद कोई भी कंपनी बिना कस्टमर के इजाजत के डिजिटल माध्यम से प्रमोशनल कॉल्स और मैसेज नहीं भेज पाएगी. अभी कंपनी कस्टमर को अपने प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी देने के लिए कॉल, मैसेज, ईमेल, सोशल मीडिया आदि का सहारा लेती है. ऐसे में इस कारण बार-बार एक ही कॉल और मैसेज भेजने के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

एक यूनिफॉर्म प्लेटफॉर्म की होगी शुरुआत

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक TRAI ने इस दिशा निर्देश को टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन कस्टमर प्रेफरेंस रेगुलेशन, 2018 (TCCCPR) के तहत जारी किया है. ध्यान देने वाली बात ये है कि फिलहाल देश में बिना कंपनी, रियल एस्टेट कंपनी, बैंक और ट्रेडिंग कंपनियां ही ग्राहकों से परमिशन लेकर कॉल कर रही है. इसके अलावा कई कंपनियां बिना यूजर परमिशन के ही ग्राहकों को बार-बार कॉल करके परेशान करती हैं. ऐसे में TRAI के इस कदम से बाकी कंपनियों को भी इस एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत लाने में मदद मिलेगी.

यूजर्स से लेनी होगी सहमति

TRAI ने सभी टेलीकॉम और अन्य कंपनियों को एक DCA प्लेटफॉर्म तैयार करने को कहा है. इसके जरिए यह कंपनियां ग्राहकों को कॉल, मैसेज, ईमेल या सोशल मीडिया पर संपर्क करने से पहले प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क करेगी. इसके लिए TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को कुल 2 महीने का वक्त दिया है.  

इस प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनियां यूजर्स से सहमति लेने, जारी रखने या उसे कैंसिल करने जैसी प्रक्रिया को पूरी कर पाएंगी. कंपनियों को पहले ग्राहकों को सहमति के मैसेज में कॉल का मकसद, टेन्योर और ब्रांड का नाम भी मेंशन करना होगा. इसके बाद यूजर से सहमति मिलने के बाद ही कंपनियां उन्हें प्रमोशनल कॉल्स और मैसेज भेज पाएंगी.

ये भी पढ़ें-

Russian Crude Oil: रूस से तेल खरीदने का नया रिकॉर्ड, पिछले महीने हर दिन आया इतना क्रूड ऑयल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने प्लास्टिक करेंसी की टेस्टिंग के लिए 10 और 20 रुपए के नोटों को ही क्यों चुना?
RBI ने प्लास्टिक करेंसी की टेस्टिंग के लिए 10 और 20 रुपए के नोटों को ही क्यों चुना?
TDS कट चुका है पर नहीं भरा ITR, जान लें नियम नहीं तो कर बैठेंगे अपना नुकसान
TDS कट चुका है पर नहीं भरा ITR, जान लें नियम नहीं तो कर बैठेंगे अपना नुकसान
न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण शुरू, जेवर एयरपोर्ट जैसी मिलेगी कीमत, 37 गांवों पर नजर
न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण शुरू, जेवर एयरपोर्ट जैसी मिलेगी कीमत, 37 गांवों पर नजर
Business Idea: लाखों नहीं, बिना पैसे शुरू करें ये बिजनेस, घर बैठे होगी कमाई
Business Idea: लाखों नहीं, बिना पैसे शुरू करें ये बिजनेस, घर बैठे होगी कमाई

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
Embed widget