एक्सप्लोरर

भारत और अमेरिका के बीच 2030 तक 500 अरब डॉलर का हो जाएगा ट्रेड, इस वर्ष समझौते पर होगी बात

India-US Trade: भारत और अमेरिका के बीच पिछले साल द्विपक्षीय व्यापार करीब 130 अरब डॉलर था और भारत का व्यापार घाटा फिलहाल करीब 45 अरब डॉलर है. 

India-US Bilateral Trade: भारत और अमेरिका ने इस साल तक पारस्परिक रूप से लाभकारी महत्वाकांक्षी व्यापार समझौते के पहले चरण को पूरा करने पर सहमति व्यक्त की है. इसके साथ ही दोनों देशों ने 2030 तक वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साथ ही आगाह किया कि भारत पर जवाबी शुल्क लगाने से अमेरिका परहेज नहीं करेगा.

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेजबानी की और इस दौरान दोनों नेताओं ने शुल्क से संबंधित मुद्दों पर व्यापक रूप से चर्चा की. यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा अमेरिका के सभी व्यापारिक साझेदारों पर जवाबी शुल्क लगाने की नीति की घोषणा किए जाने के कुछ ही घंटों बाद हुई. ट्रंप और मोदी ने प्रमुख क्षेत्रों में समग्र संबंधों को व्यापक बनाने के लिए ‘21वीं सदी के लिए यूएस-इंडिया कॉम्पैक्ट’ (सैन्य साझेदारी, त्वरित वाणिज्य तथा प्रौद्योगिकी के लिए अवसर उत्पन्न करने) नामक एक नई पहल की शुरुआत की. इस पहल का उद्देश्य सहयोग के प्रमुख स्तंभों में परिवर्तनकारी बदलाव लाना है. 

मोदी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने घोषणा की कि वह और मोदी एक समझौते पर सहमत हुए हैं, जिससे भारत को अमेरिका से अधिक तेल व गैस आयात करने में सुविधा होगी. इससे भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा कम होगा. ट्रंप ने पत्रकारों के साथ बातचीत में भारत द्वारा कुछ अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए आयात शुल्क को ‘‘बहुत अनुचित’’ और ‘‘कड़ा’’ बताया. भारत और अमेरिका के बीच पिछले साल द्विपक्षीय व्यापार करीब 130 अरब डॉलर था और भारत का व्यापार घाटा फिलहाल करीब 45 अरब डॉलर है. 

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘आज हमने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना से अधिक बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा है। हमारी टीम पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने के लिए काम करेंगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेल तथा गैस व्यापार को मजबूत करेंगे. ऊर्जा अवसंरचना में निवेश भी बढ़ाया जाएगा.’’ अधिकारियों के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए आपसी प्रतिबद्धता जाहिर की.

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बाजार पहुंच के संबंध में दोनों पक्षों की चिंताओं और भारत तथा अमेरिका जैसे देशों में खपत का लाभ उठाने वाली अधिक क्षमता वाले ‘‘अन्य क्षेत्रों’’ से उत्पन्न चिंताओं पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने समग्र परिप्रेक्ष्य में इन मुद्दों के समाधान के तरीकों तथा साधनों पर चर्चा की और अधिकारियों को इन चिंताओं के समाधान के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते पर मिलकर काम करने का निर्देश दिया. 

संयुक्त बयान के अनुसार, मोदी और ट्रंप ने निष्पक्षता, राष्ट्रीय सुरक्षा और रोजगार सृजन सुनिश्चित करने वाली वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों को बढ़ाने का संकल्प लिया. इसमें कहा गया, ‘‘ इस उद्देश्य से, नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार के लिए एक साहसिक नया लक्ष्य ‘मिशन 500’ - जिसका लक्ष्य 2030 तक कुल द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना से अधिक बढ़ाकर 500 अरब अमेरिकी डॉलर करना है...निर्धारित किया.’’

बयान के अनुसार, इस बात को स्वीकार करते हुए कि इस स्तर की महत्वाकांक्षा के लिए नई और निष्पक्ष व्यापार शर्तों की आवश्यकता होगी...दोनों नेताओं ने 2025 के अंत तक पारस्परिक रूप से लाभकारी, बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की पहले चरण की बातचीत पूरी करने की योजना की घोषणा की.

इसमें कहा गया कि मोदी और ट्रंप वार्ता को आगे बढ़ाने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ प्रतिनिधियों को नामित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि व्यापार संबंध पूरी तरह से सीओएमपीएसीटी की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करें.

संयुक्त बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने भारत को औद्योगिक वस्तुओं के अमेरिकी निर्यात तथा अमेरिका को श्रम-प्रधान निर्मित उत्पादों के भारतीय निर्यात को बढ़ाकर द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए सहयोग करने का भी संकल्प किया. दोनों पक्ष कृषि वस्तुओं के व्यापार को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमत हुए.

मोदी और ट्रंप ने अमेरिकी और भारतीय कंपनियों के लिए एक-दूसरे के देशों में उच्च मूल्य वाले उद्योगों में निवेश के अवसर उत्पन्न करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की. नेताओं ने भारतीय कंपनियों के करीब 7.35 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के जारी निवेश का स्वागत किया.

ये भी पढ़ें 

Adani Bribery Case: पीएम मोदी से गौतम अडानी रिश्वतखोरी मामले को लेकर जब पूछा गया सवाल, जानें क्या दिया उन्होंने जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget