एक्सप्लोरर

Online Banking करते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार

क्या आप ऑनलाइन बैंकिंग करते हैं? अगर हां, तो आपके लिए कुछ सेफ्टी टिप्स जानना बेहद जरूरी हैं. इन्हें अपनाकर आप सुरक्षित तरीके से पैसों का ऑनलाइन लेन-देन कर सकते हैं.

Tips for Online Banking: देश में डिजिटल तरीके से पैसों के लेनदेन को बढ़ावा दिया जा रहा है. एक तरफ इससे लोग घर बैठे आसानी से बैंक का काम कर सकते हैं, लेकिन दूसरी तरफ साइबर फ्रॉड का खतरा भी बढ़ रहा है. हर साल साइबर क्रिमिनल हजारों लोगों को अपना शिकार बनाकर करोड़ों का चूना लगा देते हैं. रिजर्व बैंक समेत तमाम बैंक समय-समय पर लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताते रहते हैं. आज आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं, जिन्हें ऑनलाइन बैंकिंग के वक्त ध्यान रखना चाहिए. 

जान लीजिए फ्रॉड से बचने के 5 तरीके

1. ऑनलाइन बैंकिंग करते वक्त आपको अपना पर्सनल लैपटॉप या कंप्यूटर ही इस्तेमाल करना चाहिए. भूलकर भी आप किसी दूसरे व्यक्ति या साइबर कैफे का कंप्यूटर का इस्तेमाल ना करें. ऐसा करना आपकी सेफ्टी के लिए बड़ा रिस्क हो सकता है. कई बार कंप्यूटर में बैंकिंग डिटेल्स सेव हो जाती हैं, जिसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है.

2. समय-समय पर आपको अपने ऑनलाइन बैंकिंग का पासवर्ड बदलते रहना चाहिए. आप कभी भी अपने मोबाइल नंबर या नाम को ऑनलाइन बैंकिंग का पासवर्ड ना बनाएं. ऐसा करना आपके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है. आप हमेशा बेहद स्ट्रांग पासवर्ड बनाएं. 

3. आप अपनी ऑनलाइन बैंकिंग की कोई भी डिटेल किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर ना करें. चाहें वह आपका कितना भी करीबी क्यों ना हो. आप अपने बैंक का अकाउंट नंबर, यूजर नेम, पासवर्ड, ओटीपी या एटीएम का पिन बेहद सीक्रेट रखें. आमतौर पर लोग इन तरीकों से फ्रॉड का शिकार होते हैं. 

4. अगर आपके ईमेल पर बैंक के नाम से कोई संदिग्ध मेल या लिंक भेजा जाता है, तो उस पर कभी क्लिक ना करें. इस बारे में आप अब तुरंत अपनी बैंक को सूचित करें. साथ ही फोन पर आने वाले किसी मैसेज के लिंक पर भी क्लिक नहीं करना चाहिए. यह साइबर अपराधी का काम हो सकता है.

5. आज के जमाने में साइबर ठग आपको फोन करके बैंक का कर्मचारी बताते हैं और आपसे आपकी बैंकिंग डिटेल मांगते हैं. अगर आपको इस तरह का कोई भी कॉल आए, तो उसे किसी तरह की जानकारी ना दें और अपने बैंक को इस बारे में बताएं. बैंक कभी भी आपसे फोन, मैसेज या ईमेल के जरिए किसी तरह की जानकारी नहीं मांगते. 

यह भी पढ़ेंः Retail inflation spikes: खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से खुदरा महंगाई मई में बढ़कर 6.3% पर पहुंची, छह महीने में सबसे ऊंची दर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी बात
बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी बात
कल से हड़ताल पर रहेंगे बैंक, क्या कैश डिपॉजिट पर भी पड़ेगा असर?
कल से हड़ताल पर रहेंगे बैंक, क्या कैश डिपॉजिट पर भी पड़ेगा असर?
नए साल से DHL का बड़ा झटका! भारत में 8.9% महंगी होगी शिपमेंट सर्विस
नए साल से DHL का बड़ा झटका! भारत में 8.9% महंगी होगी शिपमेंट सर्विस
8th Pay Commission: अक्टूबर की बैठकों का शिड्यूल हुआ तय, फिटमेंट फैक्टर पर हो सकती है चर्चा
8th Pay Commission: अक्टूबर की बैठकों का शिड्यूल हुआ तय, फिटमेंट फैक्टर पर हो सकती है चर्चा

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget