एक्सप्लोरर

Indian Railway: इस रविवार रेलवे के 6 जोन में नहीं मिलेंगे टिकट, पूरे दिन बंद रहेगा सिस्टम, क्या है वजह 

इस शनिवार-रविवार रात 00.30 बजे से अगले दिन 03.30 बजे तक PRS Data Centre कोलकाता का सिस्टम बंद रहेगा. यानि 17 जुलाई को पूरे दिन तक सिस्टम बंद रहने की संभावना है.

Indian Railway Ticket Booking: अगर आप भारतीय रेल से यात्रा करते है तो ये खबर आपके काम की है. आपको बता दे कि इस रविवार यानी 17 जुलाई 2022 को बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके सहित कई राज्यों में ट्रेन के टिकट (Train Ticket) नहीं मिलेंगे. साथ ही इस दिन रिजर्व टिकट (Railway Reserve Ticket) तो नहीं ही मिलेंगे, बुकिंग काउंटर (Booking Counter) से मिलने वाले चालू टिकट (General Ticket) भी नहीं मिलेंगे. उस दिन पार्सल (Parcel Management) से संबंधित भी कोई काम नहीं होंगे.

अपग्रेड होगा सिस्टम 
पूर्व रेलवे सूत्रों के अनुसार इस शनिवार एवं रविवार रात 00.30 बजे से अगले दिन 03.30 बजे तक पीआरएस डाटा सेंटर (PRS Data Centre) कोलकाता का सिस्टम बंद रहेगा. यानि 17 जुलाई 2022 को पूरे दिन तक सिस्टम बंद रहने की संभावना है. इस दौरान वहां मेंटनेंस और अपग्रेडेशन से जुड़े पेंडिंग कार्य किये जायेंगे.

रेलवे के 6 जोन पर होगा असर
रेलवे के पीआरएस डाटा सेंटर कोलकाता के सहारे भारतीय रेल के 6 जोनल रेलवे में काम किया जाता है. इनमें ईस्टर्न रेलवे, साउथ ईस्टर्न रेलवे, ईस्ट कॉस्ट रेलवे, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे, नार्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे और ईस्ट सेंट्रल रेलवे शामिल हैं. ईस्ट सेंट्रल रेलवे का एक डिवीजन यूपी के मुगलसराय में भी है. उस दिन यूपी के कुछ इलाकों के साथ-साथ पूरे बिहार, झारखंड, छत्तीगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में ट्रेन का टिकट नहीं कटेगा.

ये काम होगा प्रभावित
रेलवे सूत्रों के अनुसार इस दौरान कई तरह के कार्य नहीं हो सकेंगे. इसमें ट्रेन के रिजर्व टिकट (Train Reserve Ticket) नहीं बन सकेंगे. यात्री चाहे रेलवे की खिड़की से रिजर्व टिकट खरीदे या फिर इंटरनेट पर, कोई काम नहीं होगा. साथ PRS से जुड़ी इन्क्वायरी (PRS Enquiry) भी नहीं मिलेगी. अनरिजर्व टिकटटिंग सिस्टम (Unreserve Ticketing System) या यूटीएस भी काम नहीं करेगा. रेलवे का पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम (Parcel Management System) भी इसी सिस्टम पर काम करता है. इस रविवार रेलवे के रिटायरिंग रूम की बुकिंग नहीं होगी.

ये भी पढ़ें

Rupee Below @80: कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज, कहा- अब तो मार्गदर्शक मंडल की उम्र भी पार हुई और कितना गिरेगा रुपया!

GST On Hotel Room Update: 18 जुलाई से छुट्टियों में घूमना हुआ महंगा, होटल में ठहरने पर देना होगा GST!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget