एक्सप्लोरर

LIC Policy Status : LIC की ये पॉलिसी 4 साल में देगी 1 करोड़ रुपये का फंड, जमा करना होगा मोटा प्रीमियम, समझें पूरा प्लान

LIC Jeevan Shiromani Plan के जरिए आप 4 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हो. हालांकि, यहां आपको प्रीमियम की राशि भी अधिक देनी होगी.

LIC Jeevan Shiromani Plan : अगर आप मोटा निवेश करके मोटा ही फण्ड लेना चाहते है. तो आपके लिए भारतीय जीवन बीमा योजना (Life Insurance Corporation of India) शानदार प्लान लेकर आई है. देश की सबसे भरोसेमंद लाइफ इनश्योरेंस पॉलिसीज देने वाली कंपनी एलआईसी है, जोकि लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. एलआईसी हर साल कुछ न कुछ अलग पॉलिसीज लेकर आती रहती हैं. हर उम्र के लोगों के लिए एलआईसी (LIC) के पास जबरदस्त पॉलिसीज मौजूद हैं. 

क्या है स्कीम 
एलआईसी की कई ऐसी स्कीम्स भी हैं, जिनसे आप मैच्योरिटी पर अच्छा फंड तैयार कर सकते हैं. ऐसी ही एक पॉलिसी, एलआईसी जीवन शिरोमणी पॉलिसी (LIC Jeevan Shiromani Plan) है. इस पॉलिसी के जरिए आप 4 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हो. हालांकि, यहां आपको प्रीमियम की राशि भी अधिक देनी होगी.

इन लोगों के लिए है फायदेमंद 
एलआईसी (LIC) की यह पॉलिसी साल 2017 में शुरू हुई थी. यह एक नॉन लिंक्ड (A non-linked), इंडिविजुअल (Individual), जीवन बीमा बचत योजना (Life Insurance Savings Plan) है. यह न्यूनतम 1 करोड़ रुपये बेसिक सम एश्योर्ड (Basic Sum Assured) के साथ एक मनी बैक प्लान है. यह पॉलिसी हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (High Net Worth Individuals) यानी HNI को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है.

इतना रहेगा Basic Sum Assured
एलआईसी जीवन शिरोमणी पॉलिसी में 5 वर्ष के लिए बेसिक सम एश्योर्ड (Basic Sum Assured) प्रति हजार 50 रुपये की दर से मिलता है. इसके बाद छठे साल से प्रीमियम भुगतान की अवधि तक 55 रुपये प्रति हजार की दर से बेसिक सम एश्योर्ड मिलता है. साथ ही इस पॉलिसी के साथ लॉयल्टी एडिशंस (Loyalty Additions) के रूप में प्रॉफिट भी शामिल रहता है.

निवेश की अवधि
जीवन शिरोमणी पॉलिसी में बेसिक सम एश्योर्ड 1 करोड़ रुपये है. इसके लिए ग्राहक को 4 साल तक निवेश करना होगा. उसके बाद रिटर्न मिलना शुरू हो जाएगा. निवेश की राशि की बात करें, तो ग्राहक को हर महीने करीब 94,000 रुपये जमा कराने होंगे.

ऐसे करें प्रीमियम का भुगतान
एलआईसी जीवन शिरोमणी पॉलिसी (LIC Jeevan Shiromani Policy) में पॉलिसीधारक 14, 16, 18 और 20 साल तक के लिए पैसा लगा सकते हैं. Policyholder Monthly, Quarterly, Half Yearly and Yearly आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं.

ये है निवेश की उम्र
एलआईसी जीवन शिरोमणी पॉलिसी में निवेश करने की न्यूनतम उम्र 18 साल है. पॉलिसी (Policy) में निवेश की अधिकतम उम्र और अवधि की बात करें, तो 45 वर्ष के निवेशक 20 साल के लिए निवेश कर सकते हैं. 48 साल के लोग 18 साल तक निवेश कर सकते हैं. 51 साल के लोग 16 साल तक निवेश कर सकते हैं और 55 वर्ष के लोग 14 साल तक निवेश कर सकते हैं.

ले सकते है लोन 
इस स्कीम में एलआईसी ग्राहकों को लोन लेने की सुविधा देती है. लोन पाने के लिए ग्राहक को कुछ शर्तों के साथ न्यूनतम 1 साल तक प्रीमियम भरना होता है. न्यूनतम एक पॉलिसी साल में पूरा होने के बाद ही लोन की सुविधा मिलती है.

ये है डेथ बेनिफिट
इस पॉलिसी में पॉलिसी होल्डर्स की पहले 5 वर्षों के दौरान मौत होने पर "मृत्यु पर सम एश्योर्ड" के साथ गारंटीड एडिशंस भी मिलता है. वहीं, 5 साल की अवधि पूरी होने के बाद लेकिन मैच्योरिटी (Maturity) से पहले मृत्यु होने पर "मृत्यु पर सम एश्योर्ड" के साथ गारंटीड एडिशंस (Guaranteed Additions) और लॉयल्टी एडिशंस (Loyalty Additions) मिलता है.

ये है मैच्योरिटी बेनिफिट
पॉलिसी अवधि के अंत तक बीमित व्यक्ति के जीवित रहने पर मैच्योरिटी बेनिफिट (Maturity Benefit) मिलता है. इसमें "मैच्योरिटी पर बीमित राशि" के साथ-साथ गारंटीड एडिशन और लॉयल्टी एडिशन (अगर कुछ है), देय होता है. यहां "मैच्योरिटी पर बीमित राशि" निम्नानुसार है:

  • 1. 14 साल के लिए बेसिक सम एश्योर्ड का 40 फीसदी.
  • 2. 16 साल के लिए बेसिक सम एश्योर्ड का 30 फीसदी.
  • 3. 18 साल के लिए बेसिक सम एश्योर्ड का 20 फीसदी.
  • 4. 20 साल के लिए बेसिक सम एश्योर्ड का 10 फीसदी.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price: सोने में बड़ा उछाल, दिल्ली-मुंबई से सूरत, नासिक, मैसूर तक गोल्ड के ताजा रेट जानें 

Syrma SGS Tech IPO: आज से खुल गया Syrma SGS Tech का IPO, 18 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन, जानें डिटेल्स और GMP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget