एक्सप्लोरर

Festive Season Shopping: ये दीवाली होगी बंपर-लोग करेंगे जमकर खर्च, CAIT ने व्यापारियों को स्टॉक बढ़ाने को कहा

Diwali Shopping: कैट को उम्मीद है कि लोग इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, रेडीमेड गारमेंट्स, गिफ्ट आर्टिकल्स, एफएमसीजी सेक्टर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इलेक्ट्रिकल फिक्स्चर और फिटिंग सभी में अच्छी खरीदारी करेंगे.

Diwali Shopping: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स-कैट (CAIT) ने व्यापारियों से अपने स्टॉक को बढ़ाने के लिए कहा है. कैट को भरोसा है कि लोग आगामी दिवाली त्योहार के मौसम में इस बार अधिक खरीददारी करेंगे. यूजीओवी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए, कैट ने कहा है कि शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लगभग 36 फीसदी लोगों के दिवाली के मौसम में अधिक खर्च करने की उम्मीद है." शहरों के बीच व्यापार में अपेक्षित बढ़ोतरी केवल शहरों तक ही सीमित नहीं होगी, बल्कि छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापारियों में भी तेजी देखी जाएगी."

दिवाली का त्यौहार व्यापारियों के लिए बड़ा व्यापार करने की सौगात लेकर आ रहा
इस साल दिवाली का त्यौहार व्यापारियों के लिए बड़ा व्यापार करने की सौगात लेकर आ रहा है. उम्मीद जताई जाती है की पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण सुस्त रहा दिवाली का त्यौहारी व्यापार इस वर्ष बेहतर तरीके से बिक्री का एक बड़ा मौका देगा. यूगोव द्वारा किये गए एक सर्वे के अनुसार शहरों में रहने वाले लोग इस बार पिछले दो वर्ष की दिवाली के मुकाबले ज्यादा खर्च करना चाहते हैं.

यूगोव की रिपोर्ट के अनुसतर 36 फीसदी शहरी लोग इस दिवाली पर ज्यादा खर्च करने को तैयार दिखाई देते हैं जबकि वर्ष 2020 में यह आंकड़ा 29 फीसदी और 2021 में 17 फीसदी था. यह बताते हुए कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी सी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की इस रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए कैट दिल्ली सहित देश भर के व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठानों पर पर्याप्त मात्रा में स्टॉक रखने का सुझाव देगा. शहरों में यदि व्यापार बढ़ता है तो उसका मतलब साफ़ है की छोटे शहरों, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी मांग ज्यादा होगी क्योंकि इन क्षेत्रों के व्यापारी आसपास के बड़े शहरों से ही सामान खरीदते है. उन्होंने कहा की न केवल बी टू सी में बल्कि बी टू बी में दिवाली की त्यौहारी बिक्री पर बड़ा उछाल आने की संभावना है.

कोविड महामारी से उबरी अर्थव्यवस्था-इस साल होगा जमकर खर्च
कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भारतिया और महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यूजीओवी की रिपोर्ट दिवाली खर्च सूचकांक पर आधारित है, जो दिखाता है कि इस वर्ष खर्च करने का इरादा 2021 में 90.71 और 2020 में 80.96 की तुलना में 94.45 है, जो अर्थव्यवस्था की रिकवरी के लिए एक पैरामीटर भी है. पिछले दो सालों में कोविड महामारी के कारण उपभोक्ताओं को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा है.

इन क्षेत्रों में दिखेगा अच्छा कारोबार-कैट
कैट जिन प्रमुख क्षेत्र में अच्छा व्यापार देख रहा है उसमें घरेलू उपकरण, यात्रा, स्वास्थ्य और फिटनेस, होम डेकोर और सोने का सामान शामिल हैं. कैट को उम्मीद है कि इन क्षेत्रों के अलावा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, रेडीमेड गारमेंट्स, गिफ्ट आर्टिकल्स, एफएमसीजी सेक्टर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इलेक्ट्रिकल फिक्स्चर और फिटिंग आदि में भी अच्छा कारोबार देखने को मिलेगा.
 
त्योहारी सीजन के आने के चलते दिखेगी खरीदारी में तेजी
कैट ने कहा कि त्योहारी सीजन 31 अगस्त से 9 सितंबर तक शुरू होने वाला है, जिसे महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा आदि में प्रमुखता से मनाया जाएगा, जबकि नवरात्रि, रामलीला और दुर्गा पूजा 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक और दिवाली 24 अक्टूबर से शुरू होगी. यानी 31 अगस्त से 24 अक्टूबर तक भारत में त्योहारों का मौसम होगा और उसके बाद शादियों का सीजन होगा. उम्मीद है कि इस साल घरेलू व्यापार में कारोबार में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी. इस समय के आने से पहले ही देश में बाजारों में अच्छी खरीदारी देखी जा रही है जिसे आगामी त्योहारी सीजन और शादियों की तैयारी के मद्देनजर समझा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें

Home Loan: बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने ब्याज दरें 0.50 फीसदी बढ़ाईं, महंगी होगी EMI-बढ़ेगा खर्च

Petrol Diesel Rate: UP, MP, पंजाब से लेकर दिल्ली-चेन्नई तक हर जगह के पेट्रोल डीजल के रेट जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget