एक्सप्लोरर

Diwali Gift : दिवाली पर सूरत के कारोबारी ने 1000 कर्मचारियों के घर किये रोशन, गिफ्ट में दिए सोलर रूफटॉप

सूरत की चर्चित डायमंड कंपनी श्री रामकृष्‍ण एक्‍सपोर्टर ने अपने दिवाली मिलन समारोह में 1000 कर्मचारियों को सोलर रूफटॉप पैनल गिफ्ट में दिए है. 

Diamond Company In Surat Diwali Gift : दिवाली के मोके पर हर कंपनी अपने कर्मचारियों को कुछ न कुछ गिफ्ट जरूर देती है, कुछ कंपनी ऐसे गिफ्ट देती है जो सभी के लिए यादगार बन जाते है. ऐसा ही मामला गुजरात के सूरत जिले का है. सूरत के एक व्‍यापारी ने अपने 1000 से ज्‍यादा कर्मचारियों के घरों में रोशनी कर दी है, ऐसा दिवाली गिफ्ट उनके लिए बेहद यादगार तोहफों में से है. 

पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी मजबूती 
आपको बता दें कि सूरत की चर्चित डायमंड कंपनी श्री रामकृष्‍ण एक्‍सपोर्टर (Shri Ramakrishna Exporter-SRK) ने अपने 1000 कर्मचारियों के लिए दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया और कंपनी के मालिक गोविंदभाई ढोलकिया (Govindbhai Dholakia) ने सभी को सोलर रूफटॉप पैनल (Solar Rooftop Panel) गिफ्ट में दिए है. 

क्या बोले कंपनी के मालिक 
कंपनी के मालिक गोविंदभाई का कहना है कि हमारे कर्मचारी परिवार का ही हिस्‍सा हैं और इस दिवाली तोहफे के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी ध्‍यान में रखा गया है. बढ़ती ऊर्जा खपत को देखते हुए कर्मचारियों को सोलर रूफटॉप पैनल दिया गया है, जिसे अपनी छत पर लगाकर सालभर बिजली बचत कर सकते हैं.

पहले भी कर चुके है ऐसे कारनामें
आपको बता दें कि इससे पहले एसआरके एक्सपोर्टर की समाज कल्याण शाखा ने एसआरके नॉलेज फाउंडेशन (SRK Knowledge Foundation) के जरिये अगस्‍त माह में 750 शहीद सैनिकों और कोरोना वॉरियर्स को सोलर रूफटॉप गिफ्ट किया था. एसआरके का डायमंड तराशने और निर्यात करने के क्षेत्र में दुनियाभर में काफी नाम है. करीब 1.8 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण वाली यह कंपनी वर्तमान में 6000 लोगों को प्रत्‍यक्ष तौर पर रोजगार दे रही है.

गिफ्ट में मिली कार और बाइक
चेन्‍नई की एक ज्‍वैलरी शॉप के मालिक जयंती लाल ने अपने कर्मचारियों को कार और बाइक दिवाली तोहफे के रूप में दिया है. उन्‍होंने अपने 8 कर्मचारियों के लिए कार खरीदी, जबकि 18 कर्मचारियों को बाइक गिफ्ट की है. इस पर कुल 1.20 करोड़ रुपये का खर्चा किया है. जयंती लाल का कहना है कि उनके कर्मचारियों ने कोरोना काल की महामारी और संकट के समय उनका पूरा साथ निभाया और अब हमारी बारी थी.

पहले कई बार सैकड़ों फ्लैट भी बांटे
सावजी ढोलकिया गुजरात के एक हीरा व्‍यापारी है. जो हर साल दिवाली पर अपने कर्मचारियों को महंगे तोहफे देने के लिए मशहूर हैं. उन्‍होंने साल 2014 में बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों को 491 कारें और 207 फ्लैट तोहफे में दिए थे. उन्होंने साल 2016 में दिवाली पर 400 फ्लैट और 1260 कारें अपने कर्मचारियों को बांटी थी. इसके बाद 2018 में भी अपने 3 कर्मचारियों को मर्सिडीज की कार तोहफे में दी थी.

 

ये भी पढ़ें

ITC Quarterly Result: आईटीसी के उम्मीद से बेहतर नतीजे, मुनाफा बढ़कर 4466 करोड़ रुपये पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget