एक्सप्लोरर

Dhanteras: इस धनतेरस बाजार में बढ़ी रौनक, लोगों ने जमकर की सोने की खरीदारी, 75,000 करोड़ रुपये का बिका गोल्ड

Diwali 2021: इस बार दिवाली पर महामारी की चिंता काफी कम होती हुई दिखाई दे रही है. इसके अलावा गोल्ड की मांग में तेजी देखने को मिल रही है.

Dhanteras 2021: बाजारों में दीपावली (Diwali 2021) से पहले धनतेरस की अच्छी शुरुआत हुई और खोई चमक वापस पाते हुए सोने के आभूषणों और सिक्कों की बिक्री कोविड-पूर्व के स्तर पर पहुंचने की ओर है. इस बार दिवाली पर महामारी की चिंता काफी कम होती हुई दिखाई दे रही है. इसके अलावा गोल्ड की मांग में तेजी के साथ आभूषणों की दुकानें भी सजी हुई हैं और ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली है. 

ऑनलाइन बिक्री में भी हुआ इजाफा
दुकानों में और ऑनलाइन बिक्री में भी इजाफा हुआ है. इस बार धनतेरस पर विशेष रूप से हल्के वाले सोने के उत्पादों की बिक्री में तेजी आयी है. हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस को कीमती धातुओं से लेकर बर्तनों तक की खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है. इसी वजह से आज बाजारों में काफी रौनक देखने को मिल रही है. 

क्या है सोने का भाव आज
सोने की कीमत मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में 46,000-47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स को छोड़कर) के दायरे में थीं. वहीं, अगस्त 2020 में 57,000 रुपये से अधिक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी. हालांकि, सोने की दर अभी भी धनतेरस 2020 के भाव 39,240 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 17.5 फीसदी अधिक है. 

कोविड पूर्व स्तर पर पहुंचेगी बिक्री
अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण स्थानीय परिषद के चेयरमैन आशीष पेठे ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि बिक्री की मात्रा (पूर्व-कोविड स्तरों की तुलना में) बराबर होगी क्योंकि दरें 2019 से बढ़ी हैं. मूल्य के संदर्भ में हम 2019 के स्तर से 20 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद करते हैं."

ऑफलाइन बिक्री 40 फीसदी बढ़ी
आभूषणों की दुकानों में उपभोक्ताओं की भीड़ में इजाफा देखा गया है, जिससे ऑफलाइन खरीदारी के फिर से बढ़ने का पता चलता है. एक साल पहले की तुलना में दुकान जाकर खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है. 

75,000 करोड़ रुपये का बिका सोना
आमतौर पर, धनतेरस के दिन 20-30 टन सोना बेचा जाता है और इस साल क्षेत्र की कंपनियों के अनुसार, मात्रा थोड़ी अधिक होने की उम्मीद है. कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने कहा कि आभूषण उद्योग महामारी की वजह से आयी मंदी से उबरा है. कैट ने एक बयान में कहा, "आज धनतेरस पर देशभर में लगभग 75,000 करोड़ रुपये के 15 टन सोने की बिक्री हुई है. 

कितनी बिक्री होने का है अनुमान
कैट ने बताया कि इसमें दिल्ली में 1,000 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र में करीब 1,500 करोड़ रुपये, उत्तर प्रदेश में करीब 600 करोड़ रुपये की अनुमानित बिक्री शामिल है. दक्षिण भारत में, लगभग 2,000 करोड़ रुपये होने की बिक्री होने का अनुमान है.

पिछले साल की तुलना में बेहतर रही मांग
दिल्ली की कंपनी पीसी ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक बलराम गर्ग ने कहा कि इस धनतेरस के दौरान मांग पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर है. उन्होंने कहा, "अब तक हमारे शोरूम में लोगों की भीड़ अच्छी थी. उपभोक्ता हल्के वजन के आभूषण खरीद रहे हैं." कोलकाता की कंपनी नेमीचंद बमालवा एंड संस के सह-संस्थापक बछराज बमालवा ने भी कहा कि उपभोक्ताओं ने पिछले दो वर्षों में महामारी के कारण खरीदारी नहीं की और अब स्थिति सामान्य होने के साथ लोग बाहर निकल रहे हैं तथा खरीदारी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 

Gold Silver Price Today: धनतेरस के दिन महंगा हो गया सोना-चांदी, खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Sapphire Foods IPO: 9 से 11 नवंबर के बीच इस कंपनी में लगाएं 14,160 रुपये, सिर्फ 10 दिन में दोगुना हो सकता है पैसा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget