एक्सप्लोरर

Work Life Balance: कर्मचारियों को दिया विदेश यात्रा का गिफ्ट, कंपनी की हो रही तारीफ

Employee Motivation: इस कंपनी ने कर्मचारियों को अजरबैजान के बाकू की यात्रा कराई. इनमें से 15 पहली बार प्लेन में बैठे और 43 लोगों की यह पहली विदेश यात्रा थी. 

Employee Motivation: काम और जिंदगी के बीच संतुलन बनाना भी एक कला है. इनमें से कोई भी पलड़ा अगर ज्यादा झुकने लगे तो आप न सिर्फ अपने काम को प्रभावित कर देते हैं बल्कि जीवन में भी समस्याएं आने लगती हैं. इसलिए मेहनत से काम करने के दौरान आपको छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहना चाहिए ताकि यह संतुलन बना रहे. इस वर्क लाइफ बैलेंस से न सिर्फ आप और आपका परिवार प्रसन्न रहता है बल्कि काम में भी प्रोडक्टिविटी बढ़ती है. कुछ कंपनियां इसके महत्त्व को समझती हैं इसलिए वो कर्मचारियों को खुश रखने के लिए नए-नए तरीके आजमाते रहते हैं. कुछ ऐसा ही किया है अहमदाबाद की एक कंपनी ने, जो कि अपने कर्मचारियों को अजरबैजान के बाकू घुमाने के लिए ले गई. इस ट्रिप का पूरा खर्च कंपनी ने ही उठाया है. इनमें से कई कर्मचारियों की यह पहली विदेशी ट्रिप है. 

2016 से लगवा चुकी है 12 ट्रिप 

एक्सीलेंट पब्लिसिटी एक मीडिया एवं एडवरटाइजिंग फर्म है. यह कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को खुश रखने का पहला प्रयास नहीं था. वह साल 2016 से ही इस तरह की ट्रिप आयोजित करती है. यह कंपनी अपने कर्मचारियों को अब तक देश-विदेश के लगभग 12 टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर घुमा चुकी है. कंपनी की तरफ से बाकू की यह  यात्रा उसकी चौथी इंटरनेशनल ट्रिप थी. यह ट्रिप मार्च, 2024 में आयोजित की गई थी. कंपनी ने बताया कि कुल 55 कर्मचारी इस यात्रा पर गए थे. इनमें से 15 पहली बार प्लेन में बैठ रहे थे और 43 लोगों की यह पहली विदेश यात्रा थी. 

अगली 2 यात्राओं की कर दी है घोषणा 

कंपनी ने कर्मचारियों के मोटिवेशन के लिए अपनी अगली दो ट्रिप की घोषणा भी अभी से कर दी है. इनमें से पहली नवंबर, 2024 में गोवा की होगी. इसके बाद कंपनी अपने कर्मचारियों को अगस्त, 2025 में सिंगापुर ले जाएगी. कंपनी के कमर्चारियों ने बाकू यात्रा के अपने-अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. कुछ ने इसे अपने जीवन की बेस्ट ट्रिप बताया है तो कुछ ने बाकू की खूबसूरती के बारे में चर्चा की है. 

कर्मचारियों ने कंपनी को दिया धन्यवाद 

कर्मचारियों ने कंपनी को धन्यवाद देते हुए लिखा कि आपने हमारे लिए इस यात्रा को शानदार बनाने का काम किया है. हम एक बड़े खुशनसीब परिवार की तरह साथ-साथ रह रहे हैं. पहली बार विदेश यात्रा कर रहे कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए हैं. एक ने लिखा कि यह एक कूल कंपनी है, जो अपने कर्मचारियों को खुश रखने का प्रयास करती रहती है.

ये भी पढ़ें 

Jobs in India: आंकड़ों ने किया हैरान! 1 करोड़ से ज्यादा नौकरियां, दावेदार सिर्फ 87 लाख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
Share Market: मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार
मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget