एक्सप्लोरर
रुपया गिर रहा है, ये चीजें होने वाली हैं महंगी
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 10 May 2018 07:50 PM (IST)
1/8

डॉलर के महंगा होने और रुपये के गिरने से घरेलू शेयर बाजार में भी भारी गिरावट देखी जा सकती है क्योंकि विदेशी निवेशक भारत से पैसा निकालकर अमेरिका जैसे देशों में डाल सकते हैं जहां उन्हें डॉलर में ज्यादा कमाई मिलने वाली है.
2/8

कच्चे तेल का इंपोर्ट बढ़ने से देश में सरकार का इंपोर्ट का खर्चा भी बेतहाशा बढ़ेगा क्योंकि देश की जरूरत का 80 फीसदी तेल आयात किया जाता है. इसके चलते रुपये के दाम में भी भारी गिरावट आएगी. पेट्रोल, डीजल के दाम तो बढ़ेंगे ही और आपकी जेब पर भारी बोझ बढ़ेगा.
3/8

रुपए के कमजोर होने से कार, कंप्यूटर, स्मार्टफोन जैसी वो तमाम चीजें महंगी होंगी-जो आयातित उपकरणों से बनते हैं.
4/8

रुपये की भारी गिरावट से महंगाई का बढ़ना तय है. तेल के दाम बढ़ने से ढुलाई महंगी होगी और फल-सब्जी और खाने पीने की चीजें महंगी होंगी.
5/8

आपके विदेश घूमने का खर्च बढ़ जाएगा क्योंकि विदेश में सारा खर्च डॉलर में होगा तो आपको रुपये के गिरावट के चलते विदेश यात्रा पर ज्यादा जेब ढीली करनी होगी.
6/8

रुपये के गिरने से सभी आयात महंगे होते हैं. जैसे तेल का आयात, सोने का आयात, कल पुर्जों का आयात आदि.
7/8

डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट से विदेश में आपके बच्चों की पढ़ाई महंगी होने वाली है.
8/8

आम आदमी की रोजाना की जिंदगी में काम आने वाला रुपया लगातार गिर रहा है. हाल के दिनों में रुपया 15 महीने के निचले स्तर तक जा गिरा है. कल शाम रुपया 67.26 रुपये प्रति डॉलर तक गिर गया था और आज सुबह 67.33 पर खुला है. रुपया 68 रुपये प्रति डॉलर के करीब पहुंच चुका है और अगर रुपये की कीमत लगातार इसी तरह गिरती रही तो आप पर इसका बुरा असर होने वाला है.
Published at : 10 May 2018 07:50 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बिजनेस
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजनेस
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
बिजनेस
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
बिजनेस
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर





















