एक्सप्लोरर

Mutual Fund: भारी उथल-पुथल के दौर में भी इन म्यूचुअल फंड्स से बना सकते हैं पैसे

Hybrid Mutual Fund: इन म्यूचुअल फंड्स को बाजार के उथल-पुथल भरे दौर के लिहाज से बेहतर माना जाता है, क्योंकि इनका रिटर्न तुलनात्मक रूप से ज्यादा स्थिर रहता है...

पिछले कुछ सप्ताह से घरेलू शेयर बाजार में उथल-पुथल का दौर चल रहा है. एक तरफ वैश्विक हालात सकारात्मक बने हुए हैं, दूसरी ओर बाजार पर चुनाव से जुड़ी अनिश्चितता हावी हो रही है. ऐसे में बाजार की चाल का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है, जिससे निवेशकों को परेशानी हो रही है.

रिस्क और रिटर्न का बेहतर बैलेंस

अगर आपको भी बाजार के इस वोलेटाइल दौर में निवेश करने में दिक्कतें आ रही है तो ऐसे समय के लिए सबसे बेहतर माने जाने वाले हाइब्रिड म्यूचुअल फंड आपकी पसंद बन सकते हैं. दरअसल हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स का रिटर्न अन्य फंडों की तुलना में ज्यादा स्थिर रहता है और तुलनात्मक रूप से जोखिम कम होता है. इसका कारण है कि हाइब्रिड फंड्स का पोर्टफोलियो काफी डायवर्स होता है.

इक्विटी एंड डेट फंड का प्रदर्शन

इस कैटेगरी के फंड काफी अच्छा रिटर्न भी देते हैं. उदाहरण के लिए- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के इक्विटी एंड डेट फंड ने 3 साल की अवधि में 25.88 फीसदी सीएजीआर और 5 साल की अवधि में 20.69 फीसदी सीएजीआर का रिटर्न दिया है. इस फंड की शुरुआत यानी 3 नवंबर 1999 को इसमें किया गया एक लाख रुपये का एकमुश्त निवेश 30 अप्रैल, 2024 तक बढ़कर लगभग 34.4 लाख रुपये हो गया, यानी निवेशकों को 15.54 फीसदी सीएजीआर की दर से रिटर्न मिला.

इस बैलेंस्ड एडवांटेज फंड का रिटर्न

इसी तरह से 17 साल पुराने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बैलेंस्ड एडवांटेज फंड ने 3 साल की अवधि में 13.49 फीसदी सीएजीआर और 5 साल की अवधि में 12.83 फीसदी का सीएजीआर दिया है. इस फंड में शुरुआत के समय 30 दिसंबर 2006 को एक लाख रुपये का किया गया एकमुश्त निवेश 30 अप्रैल, 2024 तक बढ़कर लगभग 6.5 लाख रुपये हो गया, यानी 11.40 फीसदी का सीएजीआर रिटर्न मिला.

मल्टी एसेट कैटेगरी में इस फंड का कमाल

मल्टी एसेट कैटेगरी में सबसे बड़े और पुराने फंड आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मल्टी एसेट फंड ने 3 साल की अवधि में 24.69 फीसदी सीएजीआर और 5 साल की अवधि में 19.65 फीसदी सीएजीआर की दर से रिटर्न दिया. इस फंड ने अपनी शुरुआत के समय 31 अक्टूबर 2002 को किए गए एक लाख रुपये के निवेश को बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2024 तक लगभग 65.42 लाख रुपये कर दिया है, यानी इस फंड में निवेशकों को 21.45 फीसदी सीएजीआर की दर से जबरदस्त रिटर्न मिला.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: व्हाट्सऐप-टेलीग्राम से हो रहा स्कैम! सोशल मीडिया पर अलर्ट रहें स्टॉक इन्वेस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?
सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: क्या सच में 65 साल होगी रिटायरमेंट की उम्र, जानें नया अपडेट
सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: क्या सच में 65 साल होगी रिटायरमेंट की उम्र, जानें नया अपडेट
महंगा हुआ दूध, 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ी कीमतें; जानें नई दरें
महंगा हुआ दूध, 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ी कीमतें; जानें नई दरें

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget