एक्सप्लोरर

गिरते बाजार में भी चढ़ रहे जीआईसी, मझगांव डॉक जैसी सरकारी कंपनियों के शेयर, जानिए मुनाफे का राज

Stock Price: भारत सरकार की कुछ कंपनियों के शेयर बाजार में गिरावट के दौर में भी चढ़ रहे हैं. इनमें जीआईसी और मझगांव डॉक जैसी कंपनियां भी शामिल हैं.

Government Stocks: सरकारी कंपनियों के बारे में आम तौर पर माना जाता है कि बहुत सारी सरकारी बंदिशों के पालन के कारण इनके मुनाफे का ग्राफ तेजी से नहीं बढ़ता है. शेयर के ग्राफ में भी थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव ही होता है. पर हाल के दिनों में भारत सरकार की कुछ कंपनियों ने इस धारणा को पलट दिया है. शेयर बाजार में गिरावट के दौर में भी इन सेंट्रल पब्लिक सेक्टर कंपनियों के शेयर चढ़ रहे हैं. इनमें जीआईसी और मझगांव डॉक जैसी कंपनियां भी शामिल हैं. कुछ के शेयरों ने तो 15 फीसदी तक की छलांग लगाई है. पिछले तीन महीनों में बीएसई सेंसेक्स 4.8 फीसदी नीचे गिरा है. इसी दौरान बीएसई पीएसयू इंडेक्स में शामिल जेनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के शेयरों ने 15.1 फीसदी तक की बढ़त दिलाई है.

BSE PSU Index के शेयर कर रहे अच्छा प्रदर्शन

सेंसेक्स के औंधे मुंह गिरते रहने के बीच BSE PSU Index के शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. जीआईसी यानी जेनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के शेयरों ने पिछले तीन महीनों में 15.1 फीसदी के रिटर्न देने के साथ ही पिछले हफ्ते 2.8 फीसदी का रिटर्न दिया है. मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर ने भी पिछले हफ्ते 1.7 फीसदी का रिटर्न दिया है. पिछले तीन महीने के दौरान इस शेयर के दाम में 24 फीसदी तक की उछाल है. नेशनल केमिकल एंड फर्टिलाइजर कंपनी के शेयरों में पिछले तीन महीनों में भले ही 3.6 फीसदी की गिरावट देखने के लिए मिली है, लेकिन पिछले हफ्ते इसने 0.9 फीसदी की छलांग लगाई है. भारत डायनेमिक्स के शेयरों ने भी पिछले हफ्ते 0.5 फीसदी का मामूली रिटर्न दिया है. पिछले तीन महीने में बाजार के गिरने के बावजूद इसने 9.8 फीसदी का ओवरऑल रिटर्न दिया. 

पीएसयू पर कायम है निवेशकों का भरोसा

बीएसई पीएसयू इंडेक्स की कई कंपनियों के अच्छे प्रदर्शन से स्पष्ट है कि सरकारी कंपनियों पर निवेशकों का भरोसा कायम है. इनमें से अधिकतर कंपनियां अपने सेक्टर की अग्रणी हैं. इस कारण बहुत अधिक रिटर्न नहीं देने के बावजूद ये बढ़त का रुख बनाए रखती हैं.

ये भी पढ़ें

Google Layoffs: गूगल में भयानक छंटनी, कहीं बड़ी मंदी की आहट तो नहीं, जानिए क्या हैं कारण 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget