एक्सप्लोरर

Dividend: ये 5 कंपनियां लोगों में बांटने जा रही 100 अरब डॉलर, क्या आपके पास भी हैं इनके शेयर

Big Oil Companies: दुनिया की 5 बड़ी कंपनियों ने लोगों को नए साल का तोहफा देने की पूरी तैयारी कर ली है. ये दिग्गज कंपनियां 100 अरब डॉलर से ज्यादा के डिविडेंड और शेयर बायबैक प्लान बनाए बैठी हैं.

Big Oil Companies Dividend: दुनिया की 5 बड़ी कंपनियों ने नए साल में लोगों को खुशखबरी दी है. ये पांचों दिग्गज कंपनियां सपने शेयरधारकों में लगभग 100 अरब डॉलर का डिविडेंड बांटेंगी. ये पांचों कंपनियां दुनियाभर में आलोचना का शिकार होती रहती हैं. मगर, इनके शेयरधारकों की जेबें हमेशा भरी रहती हैं. आइए जान लेते हैं ऐसी वो कौन सी कंपनियां हैं जो लगतार विवादों में रहने के बावजूद इतना मुनाफा कमा रही हैं और अपने शेयरधारकों को भी प्रसन्न रखती हैं. 

आलोचना का शिकार होते रहते हैं इनके तौर तरीके 

हम बात कर रहे हैं दुनिया की दिग्गज ऑयल कंपनियों बीपी (BP), शेल (Shell), शेवरॉन (Chevron), एक्सॉन मोबिल (ExxonMobil) और टोटल एनर्जीस (TotalEnergies) की. इनका कारोबार दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है. ये कच्चे तेल की प्रोडक्शन से लेकर रिफाइनिंग तक के सारे काम संभालती हैं. कच्चे तेल के कारोबार में इनके द्वारा अपनाए जा रहे तौर तरीकों और प्रोजेक्ट्स से पर्यावरण को हो रही हानि जैसे कई कारणों से इनका विरोध होता रहता है.

2022 में दिया था 104 अरब डॉलर का डिविडेंड

अब द गार्जियन ने इंस्टीट्यूट फॉर एनर्जी इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंशियल एनालिसिस (IEEFA) के हवाले से छापी रिपोर्ट में बताया है कि ये कंपनियां अपने शेयरधारकों को 2023 के लिए लगभग 100 अरब डॉलर डिविडेंड बांट सकती हैं. इन कंपनियों ने 2022 में लगभग 104 अरब डॉलर का डिविडेंड और शेयर बायबैक भी किया था. 

ब्रेंट क्रूड और यूरोप में गैस की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि

रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन पर रूस के हमले के चलते तेल और गैस कंपनियों के लिए पिछला साल भारी उठापटक का रहा. ब्रेंट क्रूड के रेट तेजी से बढ़े और यूरोप में गैस की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि हुई. आईईईएफए के विश्‍लेषक ट्रे कोवन ने कहा कि कमोडिटी बाजार की कीमतों में गिरावट के कारण मुनाफा कम होने के बावजूद कंपनियां इस साल और भी ज्‍यादा डिविडेंड दे सकती हैं. ये पांचों दिग्गज शेयर बायबैक और डिविडेंड देने का रिकॉर्ड बना सकते हैं. यह आंकड़ा 2022 के दौरान खर्च किए गए 104 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकता है.

बायबैक और डिविडेंड की योजना बना चुकी हैं कंपनियां 

शेल ने नवंबर में 23 अरब डॉलर डिविडेंड बांटने की योजना का खुलासा किया था जबकि कंपनी का प्रॉफिट कम हुआ है. यह रकम कंपनी द्वारा ग्रीन एनर्जी पर किए जा रहे खर्च से 6 गुना ज्यादा है. शेल को 2022 में 40 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ था. बीपी ने 10 फीसदी डिविडेंड देने का ऐलान पहले ही कर दिया था. शेवरॉन ने 75 अरब डॉलर और एक्सॉन मोबिल ने 50 अरब डॉलर के शेयर बायबैक की योजना बनाई हुई है.

ये भी पढ़ें 

LIC GST Notice: एलआईसी को बड़ा झटका, मिला 806 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, अपील फाइल करेगी सरकारी कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Rate Today: अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच कहीं आज बढ़ तो नहीं गया सिलेंडर का रेट? फटाफट चेक करें कीमत
अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच कहीं आज बढ़ तो नहीं गया सिलेंडर का रेट? फटाफट चेक करें कीमत
Petrol-Diesel Price: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले जान लें 15 जुलाई के नए रेट, आपके शहर में आज कितने का है पेट्रोल- डीजल?
Petrol-Diesel Price: गाड़ी में तेल भरवाने से पहले जान लें 15 जुलाई के नए रेट, आपके शहर में आज कितने का है पेट्रोल- डीजल?
Trump on Hormuz: अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
E20 News: भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Embed widget