एक्सप्लोरर

iPhone Scam: 5 चीनियों ने Apple को लगाया 100 करोड़ रुपये का चूना, फर्जी रिटर्न का लगा दिया अंबार

Fake Return: एप्पल के साथ यह फर्जीवाड़ा लगभग 10 साल से किया जा रहा था. इससे कंपनी को लगभग 1.23 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है. 

Fake Return: एप्पल का आईफोन (Apple iPhone) दुनिया के सबसे मशहूर प्रोडक्ट में से एक है. यही वजह है कि नकली आईफोन का भी बड़ा मार्केट पूरी दुनिया में फैला हुआ है. दुनिया के किसी भी प्रोडक्ट की कॉपी तैयार करने में चीन को महारत हासिल है. अब चीन के 5 लोगों ने एप्पल को तगड़ा चूना लगा दिया है. इन लोगों ने एप्पल के लगभग 16000 फर्जी डिवाइस रिटर्न के जरिए कंपनी को वापस कर दिए. इससे आईफोन बनाने वाली कंपनी को लगभग 1.23 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है. 

एप्पल को फर्जी आईफोन, आईपैड और अन्य प्रोडक्ट रिटर्न किए

यूएस अटॉर्नी ऑफिस में फाइल किए गए केस के आधार पर मनी कंट्रोल की रिपोर्ट में बताया गया है कि इन 5 चीनी नागरिकों ने एप्पल को फर्जी आईफोन (iPhone), आईपैड (iPad) और अन्य प्रोडक्ट रिटर्न किए. इस फर्जी रिटर्न की कीमत लगभग 1.23 करोड़ डॉलर (लगभग 102 करोड़ रुपये) है. यूएस अटॉर्नी मार्टिन एस्ट्राडा ने कहा कि इन लोगों ने एप्पल की कस्टमर सर्विस पालिसी का गलत इस्तेमाल किया है. कस्टमर्स का ख्याल रखने वाली कंपनियों के साथ ऐसी धोखाधड़ी नहीं होनी चाहिए. हम ऐसा फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे. 

कैसे किया इन लोगों ने एप्पल के साथ फर्जीवाड़ा

इन फर्जीवाड़ा करने वालों को भेजे गए नकली एप्पल डिवाइस एकदम असली जैसे ही डिजाइन किए गए थे. इनमें असली प्रोडक्ट पर मौजूद होने वाले पहचान नंबर भी थे. इन पहचान नंबर वाले एप्पल के प्रोडक्ट्स का अमेरिका की जनता इस्तेमाल कर रही थी. ये प्रोडक्ट एप्पल की वारंटी, एप्पल केयर और एप्पल एक्सटेंडेड वारंटी के दायरे में आते थे. इसके बाद इन्हीं नकली प्रोडक्ट्स को इन चीनियों द्वारा रिटर्न कर दिया गया. इससे न सिर्फ एप्पल को परेशानी हुई बल्कि असली प्रोडक्ट का इस्तेमाल का रहे अमेरिकी भी परेशानी में पड़ गए. 

इस स्कैम की शुरुआत दिसंबर, 2015 में हुई

एप्पल के कर्मचारियों को इन फर्जी प्रोडक्ट्स को या तो रिप्लेस करना पड़ा या फिर उन्हें सुधारना पड़ा. अटॉर्नी ऑफिस के अनुसार, फर्जीवाड़ा करने वालों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए तगड़ी व्यवस्था की हुई थी. इसके दम पर वह सालों से एप्पल के साथ फर्जीवाड़ा कर रहे थे. इस स्कैम की शुरुआत दिसंबर, 2015 में हुई. इससे एप्पल को काफी हानि हुई है. दोषी पाए जाने पर इन सभी को 20 साल तक की सजा हो सकती है.

ये भी पढ़ें

कैसा रहा था शेयर बाजार, जब आखिरी बार कोई पार्टी निकली थी 400 के पार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्मचारियों के वजन पर 2357 करोड़ खर्च कर रहा ये बैंक, खिला रहा वेट लॉस वाली दवाएं
कर्मचारियों के वजन पर 2357 करोड़ खर्च कर रहा ये बैंक, खिला रहा वेट लॉस वाली दवाएं
Zepto-Indigo जैसी कंपनियां चुपके से एक्स्ट्रा चार्ज कैसे जोड़ती हैं, इनसे कैसे बचें?
Zepto-Indigo जैसी कंपनियां चुपके से एक्स्ट्रा चार्ज कैसे जोड़ती हैं, इनसे कैसे बचें?
Tarun Tejpal: दिल्ली-उत्तराखंड में जमीन, प्राइवेट कंपनी में हिस्सेदारी, कितने अमीर हैं तरुण तेजपाल?
दिल्ली-उत्तराखंड में जमीन, प्राइवेट कंपनी में हिस्सेदारी, कितने अमीर हैं तरुण तेजपाल?
1977 में सिंडिकेट बैंक के चीफ को कितनी मिलती थी सैलरी? ऑफर लेटर वायरल
1977 में सिंडिकेट बैंक के चीफ को कितनी मिलती थी सैलरी? ऑफर लेटर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget