एक्सप्लोरर

1 दिसबंर से बदल जाएंगे ये जरूरी 4 नियम, जानें आप कैसे होंगे प्रभावित

बैंकिंग, रेलवे, रसोई गैस और बीमा से जुड़े नियम 1 दिसंबर से बदल रहे हैं. इन बदलावों का आम आदमी की जिदंगी पर सीधा असर पड़ेगा.

नई दिल्ली: देश में एक दिसंबर से कई बदलाव होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर आम आदमी की जिंदगी पर पड़ेगा. आपको इन बदलावों की जानकारी होना जरूरी है. हम आपको बता रहे हैं कौन से बदलाव दिसंबर में होंगे.

RTGS सुविधा का फायदा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) को 24x7x365 उपलब्ध करने का ऐलान किया था. यह फैसला दिसंबर 2020 से लागू होगा. अब आप RTGS के जरिए कभी भी मनी ट्रांसफर कर सकेंगे. RTGS वर्तमान में बैंकों के सभी कार्यदिवसों पर (दूसरे औैर चौथे शनिवार काे छाेड़कर) सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है. NEFT दिसंबर 2019 से 24 घंटे काम कर रही है.

रसोई गैस की कीमत में परिवर्तन हर महीने की पहली तारीख को सरकार रसोई गैस यानी LPG सिलेंडरों के दामों की समीक्षा करती है. यानी 1 दिसंबर को भी देशभर में रसोई गैस के दाम बदलेंगे. पिछले महीनों से इन दामों में कोई बदलाव नहीं आया है.

चलेंगी कई नई ट्रेनें 1 दिसंबर से कई नई ट्रेनें चलेंगी. बता दें कोरोना संकट के बाद से रेलवे लगातार कई नई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. 1 दिसंबर से चलने वाली ट्रेनों में  झेलम एक्सप्रेस और पंजाब मेल शामिल हैं. दोनों ट्रेनों को सामान्य श्रेणी के तहत चलाया जा रहा है. 01077/78 पुणे-जम्मूतवी पुणे झेलम स्पेशल और 02137/38 मुम्बई फिरोजपुर पंजाब मेल स्पेशल प्रतिदिन चलेंगी.

बीमाधारक बदल सकेंगे प्रीमियम कई बार लोग अपनी बीमा पॉलिसी की किस्त नहीं भर पाते हैं और उनकी पॉलिसी खत्म होती है. इससे उनका जमा किया हुआ पैसा भी डूब जाता है. लेकिन अब नई व्यवस्था के अनुसार, अब 5 सालों के बाद बीमाधारक प्रीमियम की राशि को 50% तक घटा सकता है. यानी वह आधी किस्त के साथ ही पॉलिसी जारी रख सकता है.

यह भी पढ़ें:

क्या आईफोन-12 मिनी वही फोन है जिसकी आपको है तलाश, जानिए इस फोन में क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एन चंद्रशेखरन दोबारा नहीं बन पाएंगे Tata Sons के चेयरमैन? टाटा ट्रस्ट की मंजूरी बनेगी वजह
एन चंद्रशेखरन दोबारा नहीं बन पाएंगे Tata Sons के चेयरमैन? टाटा ट्रस्ट की मंजूरी बनेगी वजह
बैंक कर्मचारियों के लिए वीक में 5 दिन काम की तैयारी, बनी स्पेशल कमेटी
बैंक कर्मचारियों के लिए वीक में 5 दिन काम की तैयारी, बनी स्पेशल कमेटी
बैंक मर्ज होने के बाद भी चलेगा पुराना चेक? हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
बैंक मर्ज होने के बाद भी चलेगा पुराना चेक? हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
भारत से 1100 मेगावॉट बिजली खरीदेगा नेपाल, पैदा हुआ बिजली का संकट
भारत से 1100 मेगावॉट बिजली खरीदेगा नेपाल, पैदा हुआ बिजली का संकट

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget