एक्सप्लोरर

Elon Musk Pay: एलन मस्क को 6 साल से नहीं मिली सैलरी, अब 56 बिलियन डॉलर के पैकेज पर लग सकती है मुहर

Elon Musk Tesla Package: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के कंपनसेशन पैकेज का मामला 2018 से ही अटका हुआ है. कंपनी का बोर्ड एक बार फिर से शेयरधारकों की मंजूरी की मांग कर रहा है...

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क को आने वाले दिनों में टेस्ला से मोटी कमाई हो सकती है. कानूनी अड़चनों के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी ने अपने सीईओ एलन मस्क को 56 बिलियन डॉलर का भारी-भरकम कंपनसेशन पैकेज देने के लिए एक बार फिर से शेयरधारकों के पास पहुंची है.

अदालत ने लगाई पैकेज पर अड़चन

टेस्ला में एलन मस्क के कंपनसेशन पैकेज पर लंबे समय से विवाद चल रहा है. हाल ही में अमेरिका की एक अदालत ने मस्क के प्रस्तावित पैकेज के खिलाफ फैसला सुनाया था और उसे कंपनी के निवेशकों के लंबी अवधि के हितों के खिलाफ बताया था. डेलावेयर की कोर्ट ने कंपनी के डाइरेक्टर्स पर भी कड़ी टिप्पणी की थी और उन्हें मस्क के इशारे पर चलने वाला करार दिया था.

एलन मस्क ने की है ये डिमांड

कुछ महीने पहले तक बिक्री के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी रही टेस्ला में एलन मस्क के पास अभी करीब 13 फीसदी हिस्सेदारी है. एलन मस्क टेस्ला में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग करते आ रहे हैं. उन्होंने कई मौकों पर कहा है कि अगर उन्हें टेस्ला में कम से कम 25 फीसदी हिस्सेदारी नहीं मिलती है तो वह ईवी के बजाय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और रोबोटिक्स आदि पर काम करना पसंद करेंगे.

टेस्ला के सामने अभी ये चुनौतियां

टेस्ला के लिए इस विवाद का हल निकालना बहुत जरूरी हो गया है. हाल ही में चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी बीवाईडी ने बिक्री के मामले में उसे पीछे छोड़ दिया है. टेस्ला को जर्मनी में गीगाफैक्ट्री में वर्कर्स के विरोध से जूझना पड़ा है, जिसे मैन्युफैक्चरिंग प्रभावित हुई है. इन विवादों का असर शेयर बाजार में कंपनी के प्रदर्शन पर भी हो रहा है. सिर्फ इस साल अब तक टेस्ला के शेयरों का भाव 37 फीसदी टूट चुका है.

2018 से अटका हुआ है मस्क का पैकेज

ऐसे में टेस्ला के बोर्ड का प्रयास है कि प्रतिकूल हो रही परिस्थितियों में एलन मस्क पूरी क्षमता के साथ कंपनी को लीड करें. इस कारण बोर्ड एलन मस्क को भारी-भरकम कंपनसेशन पैकेज देने के लिए तैयार है. कंपनी ने इसके लिए 2018 में ही पैकेज तैयार कर लिया था, लेकिन उसे अब तक मंजूरी नहीं मिल पाई है. अब कंपनी के बोर्ड का प्रयास है कि उस प्रस्ताव को शेयरधारकों की मंजूरी मिल जाए.

बोर्ड ने कहा- टेस्ला के लिए मस्क सबसे महत्वपूर्ण

टेस्ला के चेयरमैन रॉबिन डेनहोल्म ने इस बारे में शेयरहोल्डर्स को संबोधित एक लेटर लिखा है. डेनहोल्म लेटर में डेलावेयर कोर्ट की आलोचना करते हुए एलन मस्क को टेस्ला का सबसे महत्वपूर्ण कर्मचारी बताते हैं. वह कहते हैं कि विवादों के चलते टेस्ला के सबसे महत्वपूर्ण कर्मचारी एलन मस्क को 6 सालों से उनके काम के बदले कोई मेहनताना नहीं मिला है, जबकि मस्क ने इन सालों में कंपनी और कंपनी के शेयरधारकों के लिए शानदार वैल्यू क्रिएट किया है. उन्होंने शेयरधारकों से मस्क के पैकेज के पक्ष में वोट करने की अपील की है. टेस्ला के शेयरधारकों की सालाना आम बैठक 13 जून से शुरू होने वाली है.

ये भी पढ़ें: इलाज के लिए पीएफ से पैसे निकालना हुआ आसान, ईपीएफओ ने किया नियमों में ये बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
कोहली की कंपनी कर रही धमाल, One8 का Agilitas में मर्जर, बने बड़े मालिक
लोन के साथ जबरन बीमा नहीं बेच पाएंगे बैंक, कमीशन भी घटेगा
लोन के साथ जबरन बीमा नहीं बेच पाएंगे बैंक, कमीशन भी घटेगा
Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
Video: मुकेश अंबानी नहीं टाल पाए पोते की फरमाइश, खट्ट से निकालकर दिया फोन
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम
बिना जुर्माने केस खत्म करने का मौका, सरकार ने बढ़ाई ESIC अमनेस्टी स्कीम

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget